शिमला में सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी

शिमला। दो दिन के लिए हिमाचल प्रदेश के शिमला दौरे पर आई कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की वीरवार आधी रात को तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया।  बेटी प्रियंका वाड्रा के शिमला के छराबड़ा स्थित घर का जायजा लेने आई सोनियां गांधी की तबीयत वीरवार देर रात को बिगड़ गई थी।
इस दौरान उनकी ओर से शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) से एक डॉक्टर और एंबुलेंस मांगी गई थी। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि सोनिया को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी।
आईजीएमसी के पुख्ता सूत्रों के अनुसार, देर रात 12 बजे के करीब अस्पताल प्रबंधन को उनकी तबीयत खराब होने की सूचना मिली। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद एक डॉक्टर और एंबलेंस के जरिये उन्हें चंडीगढ़ तक छोड़ा गया, जहां से फिर उन्हें दिल्ली ले जाया गया।
सोनियां गांधी बुधवार सुबह शिमला पहुंची थी। उनके साथ उनकी प्रियंका वाड्रा भी थी।बताया जा रहा है कि प्रियंका के घर में नवरात्र के मद्देनजर पूजा रखी गई थी। सोनिया गांधी शिमला में वाइल्ड फ्लावर होटल में रुकी हुई थी।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts