राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार पदक जीतने उतरेंगी मैरीकॉम

मैरीकॉम
नई दिल्ली :  पांच बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता महिला मुक्केबाज़ एमसी मैरीकॉम अगले महीने आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चार अप्रैल से शुरू होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला पदक जीतने का सपना पूरा करने उतरेंगी। पांच बार विश्व खिताब जीत चुकी और पांच बार एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी 35 वर्षीय मैरीकॉम ने अब तक राष्ट्रमंडल खेलों में कोई पदक नहीं जीता है। महिला मुक्केबाज़ी को 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार शामिल किया गया था तब मैरीकॉम उन खेलों में हिस्सा नहीं ले पायी थीं। भारत ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में चार रजत और एक कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते थे।
मैरीकॉम 2014 के इंचियोन एशियाई खेलों और 2010 के ग्वांगझू एशियाई खेलों में क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीत चुकी हैं। मणिपुर की मैरी के खाते में सिर्फ राष्ट्रमंडल खेलों का पदक ही नहीं है। मैग्निफिसेंट मैरी के नाम से मशहूर मैरीकॉम ने गत वर्ष एशियाई चैंपियनशिप में जबरदस्त वापसी करते हुये स्वर्ण पदक जीता था जो एशियाई चैंपियनशिप में उनका पांच साल बाद हासिल किया गया स्वर्ण था। राज्यसभा सांसद मैरीकॉम के लिये यह संभवत: आखिरी राष्ट्रमंडल खेल हो सकते हैं क्योंकि अगले राष्ट्रमंडल खेलों तक वह 39 वर्ष की हो जाएंगी। तीन बच्चों की मां मैरीकॉम भारतीय मुक्केेबाज़ी में लीजेंड का दर्जा रखती हैं और गोल्ड कोस्ट में वह राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला पदक जीतने का सपना पूरा करना चाहेंगी।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

One Thought to “राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार पदक जीतने उतरेंगी मैरीकॉम”

  1. Bet thủ khi đặt cược tại nhà cái sẽ có khả năng khám phá ưu điểm nổi bật mà 188v an toàn không sở hữu, tạo nên điểm khác biệt so với sân chơi khác trên thị trường. Điểm thú vị đầu tiên là bạn hoàn toàn được tham gia săn thưởng tại nhiều sảnh cược cùng lúc. Anh em hoàn toàn có thể lựa chọn đặt cược tại sảnh casino và theo dõi trực tiếp các trận đấu thể thao thú vị cùng một lúc. TONY01-30H

Leave a Comment