उप्र में तेज धूप, तापमान में इजाफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पास दर्ज किये जाने का अनुमान है। पूर्वाचल और बुंदेलखंड में भी इस सप्ताह के अंत तक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की सम्भावना है।  मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 34 डिगी्र सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, इलाहाबाद का 21.4 डिग्री, झांसी का 23 डिग्री और बनारस का 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts