कंटेनर शिप में लगी भीषण आग, एक की मौत 23 को बचाया गया

लक्षद्वीप। लक्षद्वीप में अगट्टी से 340 समुद्री मील दूर समुद्र में जा रहे एक कंटेनर जहाज में आज लग जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कंटेनर जहाज में 27 क्रू मेंबर सवार थे। जानकारी के मुताबिक कल की घटना में जहाज में एक विस्फोट हो जाने के कारण पूरे जहाज में भयंकर आग लग गई। 23 क्रू सदस्यों को बचाव अभियान में सफलतापूर्वर बचा लिया गया है। वहीं 4 अब भी लापता बताए जा रहे हैं। सर्च अभियान अब भी जारी है। भारतीय तटरक्षक के पीआरओ ने बताया, लापता चारों का पता अब तक नहीं चल पाया है। सर्च अभियान जारी है। भारतीय तटरक्षक बल घटनास्थल पर जांच कर रहे हैं। तटरक्षकों ने कुछ लाइफ बोट्स का पता लगाया है। शुरुआती जांच में पता चला कि सभी लाइफ बोट्स खाली हैं। बचाए गए 23 लोगों में 1 थाइलैंड का नागिरक है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। तटरक्षक एमआरसीसी मरीजों के स्वास्थ्य के लिए टेलीफोनिक सलाह प्रदान कर रहे हैं।  भारतीय तट रक्षक गार्ड (आईसीजी) ने बताया कि चालक दल के चार सदस्य लापता हैं जबकि शेष को बचा लिया गया है। आईसीजी ने एक बयान में बताया है कि सिंगापुर से स्वेज के रास्ते पर 330 मीटर लंबे मास्र्क होनाम जहाज में मंगलवार रात आग लग गई। जहाज से बोर्ड पर एक विस्फोट होने और आग लगने की सूचना दी गई और तत्काल सहायता का अनुरोध किया गया। यह जहाज लक्षद्वीप में अगत्ती से 570 किमी (340 समुद्री मील) की दूरी पर था। बयान में बताया गया है कि तट रक्षक गार्ड को बचाव अभियान के लिए काम पर लगाया गया है। आईसीजी ने बताया कि मर्चेंट शिप एमवी अलएस सिसरो, मास्र्क होनाम जहाज तक रात में करीब 11.25 बजे पहुंची और चालक दल के 23 लोगों को बचा लिया गया। शेष चार लापता हैं।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts