नयी दिल्ली । जीत का दौर जारी रखते हुए फ्रें च ओपन सुपर सीरीज का खिताब भी अपने नाम करने वाले भारत के स्टार शटलर किदाम्बी श्रीकांत को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है। राष्ट्रपति भवन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है, ”फ्रेंच ओपन बैंडमिंटन टाइटल जीतने के लिए किदाम्बी श्रीकांत को बधाई। आपने जीत को आदत बना ली है। हमें आप पर गर्व है : राष्ट्रपति कोविंद।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई देते हुए लिखा है, ”किदाम्बी श्रीकांत की ओर से अच्छी खबरें…
Read MoreYear: 2017
वर्ल्ड बैंक की बिजनस रैंकिंग में टॉप 100 में आ सकता है भारत
नई दिल्ली । वर्ल्ड बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनस रैंकिंग जल्द रिलीज होने वाली है, जिसमें इस बार भारत की रैंकिंग में सुधार दिखेगा। सरकार ने देश की इस रैंकिंग को सुधारने के लिए कई उपाय किए हैं, जिनका असर होने लगा है। पिछली लिस्ट में भारत 130वें नंबर पर था। मोदी सरकार ने इस लिस्ट में देश को टॉप 50 में पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, बैंकरप्सी कानून और जीएसटी को सफलतापूर्वक लागू करने से भारत में बिजनस का माहौल बेहतर हुआ…
Read Moreबैक खातों को आधार से प्रमाणित करने की प्रक्रिया तेज करेगी सरकार
नई दिल्ली । 75 करोड़ बैंक खाते आधार से लिंक हो चुके हैं। इनके अलावा 48 करोड़ खातों को आधार कार्ड और बैंक खाते में दर्ज जानकारी का मिलान पर प्रमाणित किया जा चुका है। इसमें खाताधारक का नाम, जन्म की तारीख, लिंग और पते को आधार नंबर और बायोमीट्रिक डेटा के साथ मैच किया जाता है। सरकार बचे हुए बैंक खातों को आधार के साथ लिंक करने की प्रक्रिया तेज करना चाहती है ताकि गरीब तबके को फायदे पहुंचाने का फ्रेमवर्क तैयार किया जा सके। इसके साथ केंद्र ने…
Read Moreकश्मीर पर परस्पर-विरोधी बयान जारी करना बंद करें : उमर अब्दुल्ला
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह अपने मंत्रियों को कश्मीर मुद्दे पर परस्पर-विरोधी बयान जारी नहीं करने का निर्देश दें। जितेंद्र सिंह के एक हालिया बयान का हवाला देते हुए उमर ने सवाल किया कि केंद्र ने बातचीत के लिए विशेष प्रतिनिधि की नियुक्ति क्यों की है। दरअसल, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने कहा था कि ‘कश्मीर मुद्दे जैसी कोई चीज नहीं है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ने कहा कि कई केंद्रीय मंत्रियों की ओर से…
Read Moreअथर्व ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के छात्रों का भारत के उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू के साथ “फ़्यूचर इंडिया ” पर इंटरैक्टिव सेशन
अश्वनी शुक्ल राज भवन, मुंबई । “फ़्यूचर इंडिया “ पर अथर्व ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स से इंटरैक्टिव सेशन में बात करते हुवे भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने युवाओ से बड़े सपने देखने और लक्ष्य प्राप्ति लिए कठिन परिश्रम का मूलमंत्र दिया। राजभवन में आयोजित इंटरेक्टिव सेशन “फ़्यूचर इंडिया “ विषय में अथर्व ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के छात्रों से कई विषयो पर बातचीत की। अथर्व ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट विश्व स्तर की शैक्षणिक वातावरण के लिए जाना जाता है जहाँ श्री सुनील राणे , एक्जक्यूटिव प्रेजिडेंट, अथर्वा ग्रुप ऑफ…
Read Moreपांच साल में रेलवे देगा दस लाख नौकरियां : रेल मंत्री
मुंबई। भारतीय रेल की रफ्तार बढ़ाने के साथ ही रोजगार के मौके बढ़ाने के लिए भी कोशिशें हो रही हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल की मानें तो रेलवे 150 अरब डॉलर(करीब 9,750 अरब रुपए) के निवेश की योजना बना रहा है। इससे अगले पांच साल में दस लाख अतिरिक्त नौकरियां पैदा करने में मदद मिलेगी। कैबिनेट के पिछले फेरबदल में रेल मंत्रालय का कामकाज संभालने वाले गोयल ने यह भी कहा कि वह रेलवे को एक नई दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा-अगले पांच सालों में रेलवे…
Read Moreमुंबई से दिल्ली आ रही जेट एयरवेज फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
नई दिल्ली। मुंबई से दिल्ली रवाना हुई जेट एयरवेज की एक फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जेट एयरवेज ने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा खतरे को देखते हुए फ्लाइट 9 डल्यू 339 को अहमदाबाद डायवर्ट करने का फैसला लेना पड़ा, जहां सभी 115 यात्रियों और सात क्रू मेंबर को फ्लाइट से सुरक्षित निकाला गया।रिपोर्टों के मुताबिक, फ्लाइट को रविवार आधी रात के बाद मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना किया गया था। मगर यात्रा के दौरान एक एयर होस्टेस जब वॉशरूम में गईं तो वहां एक…
Read Moreनरेंद्र मोदी व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिले इटली के प्रधानमंत्री गेंतीलोनी
नई दिल्ली। अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान इटली के प्रधानमंत्री पाओलो गेंतीलोनी ने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व होटल ताज पैलेस में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। इससे पहले गेंतीलोनी को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ़ ऑनर से सम्मानित किया गया। वो कल रात को भारत पहुंचे थे। राष्ट्रपति भवन में इटली के प्रधानमंत्री पाओलो गेंतीलोनी का भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया। पत्नी के साथ उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जाकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।…
Read Moreनोटबंदी के एक साल: राहुल गांधी ने पार्टी सचिवों से की मुलाकात
कांग्रेस इन दिनों गुजरात और हिमाचल में चल रहे असेंबली चुनावों में भी नोटबंदी के मुद्दे को खासतौर से उठा रही है। नई दिल्ली। नोटबंदी के एक साल पूरे होने को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक की, जिसमें पार्टी के तमाम महासचिवों व राज्य प्रभारियों ने हिस्सा लिया। कहा जा रहा था कि इस बैठक में आगे की रणनीति तय की जानी है। दरअसल, कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष ने नोटबंदी के एक साल पूरा होने के मौके पर देशभर में विरोध-प्रदर्शन…
Read Moreसैटेलाइट से चीन सीमा पर नजर रखेगा आईटीबीपी
नई दिल्ली। पिछले दिनों चीन के साथ हुए डोका ला विवाद के बाद केंद्र सरकार ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को नई ताकत से लैस कर दिया है। सुरक्षाबल को संचार सैटलाइट के जरिए सीमा पर निगाह रखने के लिए फीड दी जा रही है। आईटीबीपी को भारतीय अंतरिक्ष शोध संगठन (इसरो) के भू-स्थिर संचार उपग्रह जीसैट-6 की फीड दी जा रही है। इसके जरिए अद्र्ध सैनिक बल पूरे देश पर निगाह रखने में सक्षम होगा। आईटीबीपी के महानिदेशक आरके पंचनंदा ने कहा कि आईटीबीपी को जीसैट-6 संचार उपग्रह को संचालित…
Read More