परमाणु रिएक्टर लगाने में जोर-शोर से जुटा है पाकिस्तान, चीन कर रहा मदद

लाहौर। पाकिस्तान बड़े पैमाने पर परमाणु रिएक्टर बनाने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक पड़ोसी देश पाकिस्तान ने 2030 तक 8,800 मेगावाट परमाणु ऊर्जा हासिल करने का लक्ष्य तय किया है. पाकिस्तान के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष मोहम्मद नईम के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान में फिलहाल पांच छोटे रिएक्टर हैं, जिनसे वह 1300 मेगावाट परमाणु ऊर्जा हासिल करता है. पंजाब प्रांत में मौजूद 4 परमाणु रिएक्टरों में से आखिरी इसी साल सितंबर में शुरू हो पाया है. इसे स्थापित करने में चीन राष्ट्रीय परमाणु…

Read More

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ झारखंड : धनबाद में पहली बार लगेगा सितारों का मेला

बॉलीवुड फिल्मो के कई ऐसे मशहूर डॉयलोग्स है जो काफी पुराने होने के बाद भी अब तक लोगो की जुबान पर चढ़े हुए है. ‘कितने आदमी थे…’ इस डायलॉग को सुनते ही सभी के दिमाग में फिल्म शोले का गब्बर आ जाता है. इस बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म को बनाने वाले डायरेक्टर रमेश सिप्पी पहली बार धनबाद की धरती पर आ रहे है. झारखण्ड के झरिया के रहने वाले फ़िल्मकार धीरज मिश्रा द्वारा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ झारखंड का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें देश-विदेश की फिल्में दिखाई जाएंगी. एक…

Read More

अमेरिका में हमला: मैनहटन अटैक के पास ही थीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका अभी चंटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग के लिए अमेरिका में है.जहां यह घटना घटी उससे महज कुछ ही दूरी पर प्रियंका चोपड़ा का घर है. न्यूयार्क अमेरिका के मैनहटन इलाके में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने एक बार फिर से पूरी दुनिया में हचहल मचा दी है. मंगलवार को एक ट्रक सवार हमलावर ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मेमोरियल के निकट बाइक ट्रैक पर लोगों पर पिकप-ट्रक चढ़ा दिया. पुलिस के मुताबिक लोअर मैनहटन की इस घटना में आठ लोग मारे गए और कम से कम 12 अन्य घायल…

Read More

बीजेपी के लिए रैलियां करेंगे शिया और सूफी नेता!

गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। पहले चरण में 89 सीटों पर नौ दिसंबर और दूसरे चरण में 93 सीटों पर 14 दिसंबर को वोटिंग होगी। 18 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। अहमदाबाद । गुजरात विधानसभा चुनाव में अपनी जीत के लिए बीजेपी हर जतन कर रही है। इस कड़ी में बीजेपी मुस्लिम वोटरों और नेताओं को लुभाने के लिए हरसंभव कोशिश में जुटी है। इसके तहत बीजेपी ने कई मुस्लिम धर्मगुरुओं को अपने पक्ष में प्रचार करने के…

Read More

अमेरिका के मैनहटन में आतंकी हमला, मोदी ने अमेरिका में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की

न्यूयॉर्क: अमरीका में न्यूयॉर्क के लोअर मैनहटन में एक ट्रक ड्राइवर ने पैदल चलने वालों और साइकिल लेन में टक्कर मार कर कम से कम 8 लोगों की जान ले ली और 12 अन्य को घायल कर दिया। अधिकारियों ने इसे आतंकवादी हमला बताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूयॉर्क में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है।प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया है, न्यूयॉर्क शहर में हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए…

Read More

चुनाव में किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज, छात्रों को लैपटॉप देगी कांग्रेस

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चुनावी समर को जीतने के लिए कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। राज्य में सत्ता बरकरार रखने के लिए पार्टी ने कई लोक लुभावन वादे किए हैं। पार्टी ने जहां किसानों पर डोरे डालने के लिए बिना ब्याज के कर्ज देने का वादा किया है, वहीं उसकी नजर युवा मतदाताओं पर भी है। कांग्रेस ने डेढ़ लाख युवाओं को रोजगार और मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देने की घोषणा की है। घोषणा पत्र जारी करते हुए राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री और पार्टी के स्टार…

Read More

देश का पहला ई-चार्जिंग स्टेशन बनाने की तैयारी

खड़पुर में ई-रिक्शा के लिए एक प्रायोगिक छोटा ई-चार्जिंग स्टेशन तैयार किया गया है। कोलकाता। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) खडग़पुर और अर्का रीन्यूएबल एनर्जी कॉलेज ने राज्य में वाणिज्यिक स्तर का एक ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन खोलने की योजना तैयार की है। इस संबंध में दोनों ने एक प्रस्ताव विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के पास जमा कराया है। बंगाल नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (बीएनसीसीआइ) के एक कार्यक्रम से अलग अर्का कॉलेज के प्रमुख एसपी गनचौधरी ने कहा कि देश में इस स्तर की यह पहली परियोजना होगी। उन्होंने कहा,…

Read More

500 ट्रेनों का टाइम टेबल आज से बदला

नई दिल्ली। रेलवे की नई समय-सारिणी आज से प्रभाव में आ जाएगी। इससे 500 ट्रेनों का टाइम टेबल आज से बदल जाएगा। रेलवे इसके तहत छह नई ट्रेनों की शुरुआत करेगी। ये ट्रेनें तेजस, हमसफ र और अंत्योदय एक्सप्रेस सरीखी ट्रेनों के रूप में दौड़ेंगी, जबकि बाकी ट्रेनों की रफ्तार और फ्रि क्वेंसी में इजाफ ा किया गया है, जिससे समय की बचत की जा सके। भारतीय रेल के नए शेड्यूल के मुताबिक, तेजस ट्रेन हफ्ते में छह दिन नई दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच चलेगी। हफ्ते में एक हमसफ…

Read More

गूगल का पहला भारतीय क्लाउड प्लेटफार्म मुंबई में लांच

मुंबई। क्लाउड पर प्रभावशाली एप्लीकेशन बनाने में कस्टमर्स की मदद के लिए गूगल ने बुधवार को अपना पहला गूगल क्लाउड प्लेटफार्म (जीसीपी) के मुंबई में लांच करने की घोषणा की। भारत में लांच के साथ इंटरप्राइजेज को हाई स्पीड, लगने वाले समय में तेजी के साथ और भी कई लाभ मिलेंगे जो विशेष रूप से जीसीपी (गूगल क्लाउड प्लेटफॉर्म) सर्विस द्वारा उपलब्ध होगा। अब भारतीय कस्टमर इन सर्विसेज को सीधे तौर पर अपने देश की मुद्रा में ही खरीद सकेंगे। गूगल क्लाउड प्लेटफार्म के प्रोडक्ट मैनेजर डवे स्टिवर ने कहा,…

Read More

तमिलनाडु में उत्तर-पूर्व मानसून का कहर, तैयारियों की खुली पोल

चेन्नई। तमिलनाडु में सक्रिय उत्तर-पूर्व मानसून के कारण कई इलाकों में भारी वर्षा से पांच लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को थोड़ी राहत रही, लेकिन अगले 24 घंटे में व्यापक वर्षा की संभावना है। चेन्नई व आसपास के जिलों में भारी बारिश से जगह-जगह जलजमाव हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में श्रीलंका के निकट ऊपरी चक्रवाती हवाएं चल रही हैं। ये अब मन्नार की खाड़ी में जम चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में नागपट्टिनम जिले के कावेरी बेसिन में सर्वाधिक 31 सेमी बारिश…

Read More