महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाएंगी सोनम कपूर?

भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बाहुबली की दुनिया भर में शानदार सफलता और ऐतिहासिक कथा-कहानियों के प्रति तेजी से बढ़ते लोगों के रुझान के कारण बॉलिवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की नजर अब महाभारत की कहानी पर है। खबरों की मानें तो सोनम कपूर महाभारत की कहानी पर अपने होम-प्रॉडक्शन के बैनर में फिल्म बनाएंगी। खबर है कि सोनम कपूर महाभारत की इस कहानी में द्रौपदी का किरदार निभाना चाहती हैं। सोनम महाभारत की इस कहानी को आधुनिक रंग-रूप में बनाएंगी, इसके लिए उन्होंने सिंगापुर स्थित लेखिका कृष्णा उदयशंकर की…

Read More

भयानक चक्रवात नेटे अमेरिका के खाड़ी तट पर पहुंचा

न्यू ओर्लियंस। अमेरिका के खाड़ी तट पर रहने वाले नागरिक चक्रवात नेटे से निपटने की तैयारियों में लग गए हैं क्योंकि चक्रवात नेटे न्यू ओर्लियंस पहुंच रहा है और ऐसी आशंका है कि यह मजबूत होकर यहां श्रेणी-2 वाले तूफान के रूप में पहुंचेगा। मध्य अमेरिका में इस तूफान से बड़े पैमाने पर बाढ़ आई है और दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। इस मौसम में लगतार चक्रवात ने कैरिबियाई द्वीपों, मेक्सिको और दक्षिणपूर्वी अमेरिका को नुकसान पहुंचाया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि संघीय…

Read More

एयरफोर्स डे: जांबाजों ने 8 हजार फीट से लगाई छलांग, परेड देखने सचिन भी पहुंचे

नई दिल्ली। इंडियन एयरफोर्स ने रविवार को अपना 85वां फाउंडेशन डे मनाया। मुख्य समारोह गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस हुआ। परेड की शुरुआत में आकाशगंगा टीम के पैराजंपर्स 8 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर एयरबेस पर उतरे। इसके बाद एयरफोर्स के जवानों ने परेड में अनुशासन और कई हैरतअंगेज करतब भी दिखाए। इस दौरान लड़ाकू विमानों का एयर शो हुआ, जिसमें तेजस समेत कई एयरक्राफ्ट शामिल हुए। सचिन तेंडुलकर लगातार दूसरे साल परेड देखने के लिए पहुंचे। हर साल 8 अक्टूबर को दिल्ली से सटे एयरबेस पर एयरफोर्स डे…

Read More

वडनगर में मोदी, जन्मभूमि का अभिनंदन कर कुलदेवता के मंदिर में टेका माथा

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने जन्मस्थान वडनगर में मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं से बातचीत की। बता दें कि आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के वडनगर के गुंजा गांव में विमान से उतरे। इसके बाद उन्हेांने  हटकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। इससे पहले वे अपने स्कूल गए थे जहां की मिट्टी से अपने माथे पर टीका लगाया और सोमा भाई से मिले। इससे पहले उन्होंने…

Read More

ब्रिटिश पीएम थेरेसा में पर फिर बढ़ा कुर्सी छोडऩे का दबाव

लंदन। ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के अंदर से फिर उन पर कुर्सी छोडऩे का दबाव बढ़ गया है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ग्रांट शैप्स ने थेरेसा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने 30 अन्य सांसदों का समर्थन होने का दावा किया है। नियमानुसार 48 सांसदों के एकजुट होने पर पार्टी अध्यक्ष को पत्र लिखकर नेतृत्व परिवर्तन की मांग की जा सकती है। शैप्स की कोशिश है कि साप्ताहांत तक वह यह आंकड़ा हासिल कर लें। थेरेसा…

Read More

चांद पर फिर से मानव मिशन भेजेगा नासा

वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा आने वाले दिनों में मनुष्य को फिर से चांद पर भेजने की योजना पर काम शुरू कर सकती है। ट्रंप प्रशासन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा को निर्देशित करने वाला है कि वह मनुष्य को चंद्रमा पर भेजने की दिशा में दोबारा काम शुरू करे। यह अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने दी है। पेंस ने नेशनल स्पेस काउंसिल की बैठक में बोलते हुए ट्रंप प्रशासन की इस मंशा के बारे में बताया। बाद में उप राष्ट्रपति ने वर्जीनिया के स्मिथसोनियन नेशनल एयर एंड स्पेस म्यूजियम…

Read More

भारत वर्ष 2025-30 तक विश्व की प्रमुख तीन अर्थव्यवथाओं में होगा: राजनाथ

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत वर्ष 2025..30 तक दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवथाओं में होगा. राजनाथ सिंह और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कल से शुरु हुए दो दिवसीय दौरे के दौरान कई विकास परियोजनाओं के लिए आधारशिला रखी. जहाजरानी मंत्रालय द्वारा जारी किये गये एक बयान के अनुसार सिंह कल अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर में आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने केन्द्रीय जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी के…

Read More

अर्थशास्त्र का नोबेल: संभावित विजेताओं में रघुराम राजन भी

नई दिल्ली। सोमवार को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा होनी है। आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी नोबेल पुरस्कार पाने वाले संभावितों की लिस्ट में शामिल हैं। क्लैरिवेट ऐनालिटिक्स ने नोबेल पुरस्कार के संभावित विजेताओं की एक लिस्ट तैयार की है। रघुराम राजन को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। क्लैरिवेट ऐनालिटिक्स अकैडमिक और साइंटिफिक रिसर्च की कंपनी है। वह अपने रिसर्च के आधार पर नोबेल पुरस्कार के संभावित विजेताओं की लिस्ट भी तैयार करती है। वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक राजन…

Read More

भारत की जीएसटी की दर दुनिया में सबसे ज्यादा : सुरजेवाला

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा वस्तु एवं सेवा कर के तहत कुछ क्षेत्रों को अंतरिम राहत पहुंचाने के लिए उठाए गए कदमों का स्वागत किया, लेकिन जीएसटी सुधार के संरचनात्मक मुद्दों को सुलझाने में विफल रहने का आरोप लगाया. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पार्टी मुख्यालय में मीडियाकर्मियों से कहा कि हम अंतरिम राहत का स्वागत करते हैं. सरकार निष्पक्ष और पारदर्शी परामर्श के माध्यम से जीएसटी सुधार के संरचनात्मक मुद्दों को सुलझाने में पूरी तरह विफल रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व…

Read More

द्वारकाधीश मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना, ब्रिज का करेंगे शिलान्यास

अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस यात्रा की शुरुआत उन्होंने  द्वारिका से की। प्रधानमंत्री ने द्वारकाधीश मंदिर में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी मौजूद थे। इसके बाद वेे ओखा और बेट द्वारका को जोडने वाले ब्रिज का शिलान्यास करेंगे। बता दें कि  चोटिला, गांधीनगर, वडनगर और भरुच में वे कई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार अपने मूल वतन वडनगर जाएंगे। उनके स्वागत के लिए वडनगर सजकर तैयार…

Read More