प्रसिद्ध उपन्यासकार, कथानक लेखक और पत्रकार डॉ. मो. अलीम डिस्टिंगईशेड एलुमनाई अवॉर्ड से सम्मानित

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने अपने भूतपूर्व छात्रों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ग्लोबल जामिया एलुमनाई नेटवर्क (GJAN) के अंतर्गत आयोजित किया गया। जिसमें विशिष्ट भूतपूर्व छात्रों को पहली बार सम्मानित किया गया। यह सम्मान जामिया के कुलपति प्रो. तलअत अहमद के हाथों से प्रदान किया गया। मीडिया और साहित्य के क्षेत्र उपलब्धियों के लिए डॉ. मो. अलीम को डिस्टिंगईशेड एलुमनी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त मो. अलीम संस्कृति पुरस्कार विजेता और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा सीनियर फेलो पुरुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

जामिया ग्लोबल एलुमनी नेटवर्क (GJAN) ने इनके अतिरिक्त आज तक की एंकर अंजना ओम कश्यप, वैज्ञानिक अमित दत्त और पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी को भी सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में बोलते हुए जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलपति प्रो. तलअत अहमद ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल के उपलब्धियों को बताया। और उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य जामिया को सबसे सम्मानित और देश की प्रसिद्ध विश्विद्यालय बनाना है। अंत मे उन्होंने आशा व्यक्त किया कि जामिया शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा। जामिया के कुलपति प्रो. तलअत अहमद ही के पहल के कारण जामिया ने अपना पहला आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त ग्लोबल जामिया एलिमनी नेटवर्क (GJAN) की स्थापना की। ताकि जामिया के हज़ारों भूतपूर्व छात्रों को  एक प्लेटफॉर्म पर जमा किया जा सके। जहाँ वह अपने विचारों को साझा कर सके और इस विश्विद्यालय को प्रसिद्ध शैक्षिक संस्था बनाने में सहयोग कर सके। कई एलुमनी अद्धभुत तरीक़े से जामिया का सहयोग कर रहे है। छात्रों को छात्रविर्ती प्रदान कर  और दूसरे तरीके से सहयोग कर रहे है। इस कार्यक्रम में जामिया के  वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक और छात्र सम्मलित हुए।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts