आई.एम.ए. लखनऊ ने चुने नए पदाधिकारी

डॉ. प्रांजल अग्रवाल ( असिस्टेंट एडिटर-आई सी एन ग्रुप )

लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की लखनऊ शाखा के 2018 वर्ष के लिए पदाधिकारियों हेतु चुनाव 10 दिसम्बर को रिवर बैंक कॉलोनी स्थित आईएमऐ भवन  में आयोजित किये गए | लगभग 250 से ज्यादा एलोपेथिक चिकित्सकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया |

125 मतों से साथ डॉ. जी.पी. सिंह ने 2018 के प्रेसिडेंट एलेक्ट पद के लिए कांटे की टक्कर के साथ मशहूर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रमा श्रीवास्तव से चुनाव जीता |

वाईस प्रेसिडेंट के चुनाव हेतु 6 उम्मीदवारों में से डॉ. विश्वजीत सिंह, डॉ. मनोज कुमार अस्थाना व डॉ. एस.सी. श्रीवास्तव ने डॉ. एम.एल. टंडन, डॉ. आर.बी. सिंह व् डॉ. सुधीर पाण्डेय को हरा कर चुनाव जीता | डॉ. विश्वजीत सिंह को सबसे ज्यादा १३४ मत मिले |

जॉइंट सेक्रेटरी (सह सचिव) के ४ पदों हेतु ५ उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था | सबसे ज्यादा १७४ मतों से डॉ. सरिता सिंह, १०२ मतों से डॉ. अजय कुमार मिश्र, १०१ मतों से डॉ. मोहम्मद अलीम सिद्दीकी, व् ९१ मतों से डॉ. आर.जे. सिन्हा ने जीत हासिल की वहीँ डॉ. सुधीर पाण्डेय को कुल ८० मत ही मिल सके |

कार्यकारी सदस्यों हेतु १५ पदों में १६ उम्मीदवारों ने पर्चे भरे थे | उनके नाम कुछ इस प्रकार थे :

१.    डॉ. अमित अग्रवाल

२.    डॉ. अमिताभ रावत

३.    डॉ. अर्चना मिश्र

४.    डॉ. के.एन. पाटनी

५.    डॉ. एम.एल. टंडन

६.    डॉ. मनीष टंडन

७.    डॉ. मोहम्मद अलीम सिद्दीकी

८.    डॉ. नवनीति किशोर

९.    डॉ. आर.बी. सिंह

१०.   डॉ. ऋतू सक्सेना

११.   डॉ. एस.सी. श्रीवास्तव

१२.   डॉ. एस.के. रावत

१३.   डॉ. संजय सक्सेना

१४.   डॉ. सुमीत सेठ

१५.   डॉ. उर्मिला सिंह

१६.   डॉ. वारिजा सेठ

१६ उम्मीदवारों में से डॉ. एस. सी. श्रीवास्तव का चयन उपाध्यक्ष पद एवं डॉ. मोहम्मद अलीम सिद्दीकी का चयन जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए हो गया, तो इन दोनों ने कार्यकारी सदस्य के चुनाव से इस्तीफ़ा दे दिया | अन्य सभी १४ सदस्यों को कार्यकारी सदस्य घोषित कर दिया गया |

कोषाध्यक्ष पद पर डॉ विनीता मित्तल, एवं एडिटर पद पर डॉ एच.एस. पाहवा निर्विरोध काबिज़ हुए। इन दोनों पदों के लिए किसी भी अन्य आइएमए सदस्य द्वारा पर्चा नहीं भरा गया था ।

इलेक्शन ऑफिसर का कार्यभार डॉ. ऐ.एम. खान द्वारा संभाला गया | डॉ. खान की अध्यक्षता में पूर्णता निष्पक्ष चुनाव एवं मतगड़ना की गयी | आईएमए के मौजूदा प्रेसिडेंट इलेक्ट एवं 2018 के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत, पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार, सचिव डॉ. जे.डी. रावत, डॉ. रुखसाना खान, डॉ. प्रांजल अग्रवाल, डॉ. शाश्वत सक्सेना, आदि सभी मौजूद थे |

Share and Enjoy !

Shares

Related posts