भारत लौटीं मिस वल्र्ड मानुषी

मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ ग्रैंड वेलकम
नई दिल्ली। आखिरकार मिस वल्र्ड मानुषी छिल्लर भारत वापस लौट आईं। जी हां, चीन के सान्या शहर एरेनम में 107 देशों की सुंदरियों को पछाड़ते हुए ताज अपने नाम करने वाली हरियाणा की ये बेटी बीती रात करीब 1 बजे इंडिया आईं। मानुषी के पहुंचने के घंटों पहले से ही उनके फैन्स एयरपोर्ट पर पोस्टर बैनर के साथ उनके वेलकम के लिए खड़े थे। इस दौरान उनका ग्रैंड वेलकम हुआ। लेकिन जो चीज सबसे ज्यादा अखरी वो थी सुरक्षा की कमी। मानुषी को देखने के लिए एयरपोर्ट पर फैंस और मीडिया की भारी भीड़ लगी थी। वहां उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। लोगों और मीडियाकर्मियों से सीआईएसएफ के जवानों को हाथापाई करनी पड़ी। सुरक्षा के लिए वहां तकरीबन 12 सीआईएसएफ के जवान थे। भारी भीड़ को हटाने के लिए सीआईएसएफ के जवानों को लोगों के साथ हाथापाई करानी पड़ी। बता दें कि मानुषी भारत के लिए मिस वल्र्ड का ताज पाने वालीं छठवीं सुंदरी हैं। इससे पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वल्र्ड बनी थीं। हरियाणा में जन्मीं 20 साल की मानुषी मेडिकल छात्रा हैं और उनकी पढ़ाई सोनीपत और दिल्ली से हुई है।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts