अक्षय के साथ काम करना शानदार रहा: राधिका आप्टे

मुंबई।आगामी फिल्म ‘पैडमैन’ में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अक्षय कुमार के साथ नजर आने को तैयार अभिनेत्री राधिका आप्टे का कहना है कि उनके साथ काम करना शानदार रहा है। अक्षय के साथ काम के बारे में पूछे जाने पर राधिका ने कहा, ‘अक्षय के साथ काम करना शानदार रहा। फिल्म जनवरी में रिलीज होगी।’पैडमैन’ में अभिनेत्री सोनम कपूर भी हैं। यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी। यह मासिक धर्म और महिला स्वास्थ्य पर केंद्रित है। यह फिल्म कोयम्बटूर निवासी अरुणाचलम मुरुगानाथम के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने…

Read More

बिना स्क्रिप्ट पढ़े साइन की थी आशिकी 3: श्रद्धा कपूर

पणजी। बॉलिवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर गोवा में चल रहे भारत के 48वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह (इफ्फी) में पहुंची। गोवा के पणजी में एक समारोह में श्रद्धा को निर्देशक-निर्माता सुभाष घई ने सम्मानित किया। इस मौके पर बातचीत के दौरान श्रद्धा ने बताया कि गोवा में उन्होंने अब अपनी दो फिल्मों की शूटिंग की है। गोवा उनके लिए बेहद लकी है, क्योंकि जिन दो फिल्मों की शूटिंग गोवा में हुई हैं, वह दोनों ही फिल्में खूब सफल हुई हैं। श्रद्धा ने बताया, निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म आशिकी 2 और एक…

Read More

सोना फिर से हुआ सस्ता

नई दिल्ली। सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। कारोबार में सोना 75 रुपए सस्ता होकर 30,450 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत में यह गिरावट कमजोर वैश्विक संकेत और स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से सुस्त मांग के चलते देखने को मिली है। चांदी में भी आई गिरावट: सोने की ही तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। शनिवार के कारोबार में चांदी 200 रुपए टूटकर 40,300 रुपए प्रति किलोग्राम से स्तर पर पहुंच…

Read More

हिमालय में प्राकृतिक गैस खोजेगी ओएनजीसी

नई दिल्ली। ओएनजीसी हिमालयी क्षेत्र में प्राकृतिक गैस और तेल का पता लगाएगी। इसके लिए बाकायदा सर्वेक्षण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। यह सर्वेक्षण उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी किया जा रहा है। सर्वेक्षण टीम में शामिल मैकेनिकल इंजीनियर पूर्ण सिंह ने बताया कि ओएनजीसी सर्वे कार्य में अल्फाजियो इंडिया लिमिटेड का भी सहयोग ले रही है। यह कंपनी प्राकृतिक गैस और तेल की संभावनाओं वाले क्षेत्रों की तलाश करती है। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण सितंबर, 2016 में कुमाऊं के बागेश्वर से शुरू किया गया…

Read More

सस्ती हुई कैंसर की दवा, एनपीपीए ने उठाया कदम

नई दिल्ली। देश में कैंसर समेत कई बीमारियों के इलाज में काम आने वाली 51 आवश्यक दवाओं के दाम घट गए हैं। राष्ट्रीय दवा मूल्य नियामक एनपीपीए ने इनकी कीमतें कम करने का फैसला लिया है। इनमें कैंसर, दर्दनिवारक, दिल और त्वचा की बीमारियों से संबंधित दवाएं हैं। इनकी कीमतों में छह से 53 फीसद तक की कटौती की गई है। नियामक से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, नई अधिसूचना से कुछ दवाओं की कीमत आधी हो जाएगी। एनपीपीए (नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी) ने 13 दवाओं के लिए अधिकतम कीमत तय…

Read More

राष्ट्रीय राजधानी में 80 रुपये तक पहुंचा टमाटर

नई दिल्ली। प्याज के बाद अब टमाटर के भाव तेजी से बढ़े हैं। राष्ट्रीय राजधानी में तो इसकी खुदरा कीमतें 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। देश के अन्य हिस्सों में भी इसकी कीमत 45-50 रुपये प्रति किलो के आसपास चल रही है। पूर्वोत्तर में टमाटर के दाम और भी ऊंचे स्तर पर जा पहुंचे हैं। मिजोरम की राजधानी आइजोल में इसके भाव 100 रुपये किलो हो गए हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से मिले व्यापारिक आंकड़ों से टमाटर की महंगाई सामने आई है। दिल्ली के खुदरा बाजार…

Read More

लोकतांत्रिक सरकार के खिलाफ कट्टरपंथियों का इस्तेमाल कर रही पाक फौज: एमक्यूएम

वॉशिंगटन। मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के नेता अल्ताफ हुसैन ने कहा है कि पाक फौज लोकतांत्रिक शासन को खत्म करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान की सेना देश में जनतंत्र के खिलाफ धार्मिक कट्टरपंथ का इस्तेमाल कर रही है। लदंन में रहने वाले हुसैन ने अमेरिका समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एक पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने पाकिस्तानी सेना को सियासत में दखल नहीं देने के लिए स्पष्ट संदेश देने की मांग की है। हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान के साथ ही पूरी दुनिया में शांति बहाल करने का…

Read More

भारतीय मूल के योगा टीचर हुए फेसबुक पर ठगी का शिकार

लंदन। भारतीय मूल के योगा टीचर ने फेसबुक पर ठगी का शिकार होकर 12 हजार पाउंड गंवा दिए। ठगों ने फेसबुक खाते से उसका डाटा चोरी कर ऑनलाइन वेबसाइट में धन लगाकर ठगी की। 45 साल के जसबीर मान ने अपने डेबिट कार्ड का ब्योरा फेसबुक अकाउंट पर स्टोर कर रखा था। अचानक जब मान ने देखा कि उसके खाते से 21 से लेकर 215 पाउंड के 110 लेनदेन हुए हैं तो उसके होश उड़ गए। ये सारे लेनदेन एक ऑनलाइन गेम साइट पर हुए थे। वर्कशायर में योगा का…

Read More

नेपाल चुनाव :दस साल बाद हो रहा है ऐतिहासिक मतदान

चौतारा। दशकों की अशांति और लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक अस्थिरता के बीच नेपाल के लाखों मतदाता आज राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्यपालिका में अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए मतदान कर रहे हैं। नेपाल में नए संविधान के आने के बाद से पहला आम चुनाव है। आशा की जा रही है कि इस ऐतिहासिक चुनाव के बाद देश लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में आगे बढ़ेगा और स्थिर सरकार के साथ विकास पथ पर अग्रसर होगा। नेपाल में प्रदेश सभा यानी राज्य और प्रतिनिधि सभा यानी संसद-दोनों…

Read More

‘भगवद् गीता’ आंतरिक द्वंद्वों का समाधान देती है: राष्ट्रपति

कोविंद ने कहा कि हरियाणा में वर्ष 2011 में 1,000 लड़कों के मुकाबले 830 लड़कियों का अनुपात था और अब सरकार तथा लोगों के सहयोग एवं प्रयासों से लड़कियों की संख्या 937 पर पहुंच गई है। कुरूक्षेत्र। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि ‘भगवद् गीता’ किसी व्यक्ति के सामने पेश आने वाले ‘द्वंद्व’ का समाधान देती है और उन्होंने लोगों से इस डिजिटल युग में बुराइयों से मुक्त रहने के लिए उसके संदेश का पालन करने को कहा। उन्होंने यहां ‘अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव’ का उद्घाटन करते हुए कहा, क्या…

Read More