मुगाबे के इस्तीफे के बाद जिम्बाब्वे में आज राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे नांगाग्वा

हरारे। जिम्बाब्वे में रॉबर्ट मुगाबे के उत्तराधिकारी के रूप में एमर्सन नांगाग्वा शुक्रवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। नांगाग्वा इस समय देश से बाहर हैं और राजधानी हरारे में स्वागत के लिए तैयार उनके समर्थक अपने नेता की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।  बता दें कि दो हफ्ते पहले मुगाबे की पत्नी ग्रेस से मतभेद गहरा जाने पर नांगाग्वा उपराष्ट्रपति पद से बर्खास्त कर दिए गए थे। इसके बाद वह सुरक्षा कारणों से देश छोड़कर दक्षिण अफ्रीका चले गए थे। इसके बाद से ही मुगाबे के खिलाफ विरोध के स्?वर बुलंद होने शुरू हो गए थे। संसद के स्पीकर जैकब मुदेंदा ने बताया कि सत्तारूढ़ जानू- पीएफ पार्टी ने उन्हें जानकारी दी है कि राष्ट्रपति पद के लिए नांगाग्वा का नाम तय किया गया है। मंगलवार को रॉबर्ट मुगाबे (93) के इस्तीफा देने से राष्ट्रपति पद खाली हुआ था। मुगाबे ने जनता, पार्टी और अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के दबाव के बाद पद से इस्तीफा दिया था। उससे एक सप्ताह पहले सेना ने उनके अधिकार छीनते हुए उन्हें आवास में ही नजरबंद कर दिया था।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts