इम्फाल। मणिपुर के चंदेल शहर में आज हुए एक विस्फोट में असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए। इस धमाके में चार जवान घायल भी हुए हैं। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आज सुबह जवान चंदेल के नजदीक गश्त पर थे तभी उनके शिविर के निकट आईईडी विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है। गौरतलब है कि इसी साल 15 जून को भी कुछ ऐसा ही हमला हुआ था जिसमें एक जवान कि मौत और 4 जवान घायल हो गए थे। एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन रेवोलुशनरी पीपल फ्रंट ने इस घटना कि जिम्मेदारी ली थी।
आईईडी विस्फोट: मणिपुर में असम राइफल्स के दो जवान शहीद, 4 घायल
