दूर करे खून की कमी
जिन लोगों को खून की कमी की समस्या है वे पत्तागोभी का सेवन सप्ताह में 4 बार जरूर करें। पत्तागोभी में लौहतत्व की मात्रा अधिक होती है और यह शरीर को कई बीमारियों से बचाता है।
हड्डियों और दांतों के लिए लाभदायक
पत्तागोभी में फास्फोरस और कैल्शियम की अधिक मात्रा होती है और इनकी कमी की वजह से होने वाले रोग जैसे दांत और हड्डियों की समस्याएं दूर होती हैं। कच्ची पत्तागोभी के सेवन से दांतों पर पारिया नहीं लगता है।
बालों के लिए फायदेमंद
बंदगोभी का सेवन करने से बाल जड़ से मजबूत बनते हैं साथ ही यह बालों का तेजी से बढ़ाता भी है। जिन लोगों के बाल झड़ गए हों वे नियमित बंदगोभी को सलाद व सब्जी के रूप में नियमित खाएं।
डायबिटीज में लाभदायक
पत्तागोभी मधुमेह के रोगीयों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसलिए उन्हें पत्तागोभी को सलाद के रूप में लेना चाहिए। नियमित रूप से सेवन करने से डायबिटीज कम होने लगती है।
त्वचा के लिए
पत्तागोभी बालों और त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद सल्फर और आयरन शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं।
कैंसर के लिए
इसके अलावा पत्तागोभी का जूस का सेवन शरीर को कोलोन कैंसर, पेट का कैंसर और फेफड़ों के कैंसर आदि से बचाता है।
रंग साफ बनाए
रंग को साफ और गोरा बनाने में पत्तागोभी की सब्जी या जूस का सेवन करें।
त्वचा सबंधी परेशानी
पत्तागोभी में फेटोकेमिकल्स की मात्रा अधिक होती है जो त्वचा की समस्याओं जैसे ब्लैक हैड्स और पिंपल्स को ठीक करती है। झुर्रियों को हटाने के लिए नियमित तौर पर पत्तागोभी का जूस पीएं।
