नई दिल्ली। बेल्जियम के शाही दंपत्ति का मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया गया। राष्ट्रपति भवन में मौजूद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राजा फिलिप ने मुलाकात की। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। इसके बाद शाही दंपत्ति ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। बेल्जियम के राजा ने कहा, ‘भारत वह देश है जिसे हम बहुत प्यार करते हैं यहां हमारे कई दोस्त हैं। मैं यहां कई बार आया हूं। हमारे हनीमून के लिए भी हम यहां आए थे। इस बार यह राजकीय दौरा है और दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध को और मजबूत करने की उम्मीद करता हूं। साल 2013 में ताजपोशी के बाद भारत में फिलिप की यह पहली राजकीय यात्रा है। इससे पहले 2010 में युवराज के तौर पर यहां आए थे। बेल्जियम के राजा फिलिप और रानी मैटहिलडे भारत की सात दिवसीय यात्रा पर रविवार रात राजधानी दिल्ली पहुंचे।
Related posts
-
May 3, 2024 ICN हिंदी Comments Off on ई०सुशील शर्मा ने एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक और निदेशक (कार्मिक) का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया
ई०सुशील शर्मा ने एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक और निदेशक (कार्मिक) का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया
चन्द्रकान्त पाराशर, एडीटर-ICN शिमला: ई०सुशील शर्मा निदेशक(परियोजनाएं)ने एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकऔर निदेशक (कार्मिक) का अतिरिक्त... -
May 2, 2024 ICN हिंदी Comments Off on शेष विश्व के लिए अनदेखा अनजाना बेहतरीन पर्यटन-स्थल : कोस्टारीका
शेष विश्व के लिए अनदेखा अनजाना बेहतरीन पर्यटन-स्थल : कोस्टारीका
चन्द्रकान्त पाराशर , एडीटर-ICN हिंदी लिमोन/कोस्टा रीका(मध्य अमेरिका) : एक बहुत सुंदर और सुरक्षित देश है... -
ग़ज़ल/GHAZAL
सुहैल काकोरवी, लिटरेरी एडिटर-ICN ग्रुप ये ठीक है हर एक के वो यार नहीं हैं मेरे...