पिंक, ब्राउन और रेड के शेड्स से होंठों को सजाएं

ब्लड रेड रंग की लिपस्टिक का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है।
सर्दियों में होंठों का फटना और रूखा होना आम बात है इसलिए बेहद जरूरी है कि होंठों की नमी बरकरार रखी जाए। इसके लिए जरूरी है वॉटर बेस्ड लिप ग्लॉस, जेलयुक्त लिपस्टिक या लिप बाम का इस्तेमाल किया जाए। ध्यान रखें कि सर्दियों में लिपस्टिक भी मॉइस्चरसाइजर युक्त ही लगाएं, ताकि होंठ फटे-फटे न लगें।
आजकल पिंक, ब्राउन, और रेड के शेड्स ट्रेंड में हैं। ब्लड रेड रंग की लिपस्टिक का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। पर याद रहे कि लाल लिपस्टिक का इस्तेमाल करते वक्त आंखों का मेकअप हल्का ही रखें। गोरी रंगत पर हल्के शेड्स और सांवली रंगत पर बोल्ड रंग की लिपस्टिक अच्छा लुक देती है। टिंटेड लिप बाम में हनी, ब्लैकबेरी और रेड टोन भी आजकल लोकप्रिय है।
टैन्जरीन (ऑरेंज)
अगर आप बोल्ड लिप कलर में कुछ अलग ढूंढ रही हैं, तो आपके लिप ऑरेंज कलर अच्छा ऑप्शन है। हर इंडियन स्किन टोन पर जंचने वाली ये लिपस्टिक आपके लुक को बोल्ड के साथ क्लासी टच देगी।
ऑम्ब्रे
आउटफिट्स, हेयर कलर, नेल आर्ट और यहां तक की लिप शेड्स में भी ऑम्ब्रे कलर काफी पसंद किया जा रहा है। ऑम्ब्रे लिपस्टिक शेड्स में दो तरह के रंगों को मिक्स किया जाता है। इसमें लिप्स के ऊपरी हिस्से को कोई भी शेड दिया जाता है और लिप्स के बीच वाले हिस्से को गोल्डन शेड या कोई और शेड दिया जाता है। आजकल यह शेड काफी ट्रेंड में है।
मेटैलिक
रेड, पिंक कलर के लिपशेड अब पुराने हो गए हैं। अब इन पुराने शेड को छोड़कर महिलाएं नए मेटैलिक शेड को पसंद कर रही हैं। मार्केट में भी इस शेड की भरमार है। ट्रेंड में आए ये नए कलर मार्केट में भी आसानी से मिल जाते हैं। इस मौसम में मेटैलिक शेड और गहरे लाल या मरून रंग वाले लिपस्टिक शेड फैशन में रहेंगे। कंप्लीट लुक के लिए आंखों पर सिल्वर आईलाइनर लगाएं।
ग्लिटरी रेड
रेड कलर तो हमेशा ट्रेंड में रहता है, लेकिन इस बार ये लिप कलर थोड़ा अलग तरीके से देखने को मिला है। ग्लिटर के साथ रेड लिपस्टिक का मेल आपके हर लुक को ग्लैमरस टच देने के लिए काफी है। इसे आप हर आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
न्यूड कलर
ये लिप कलर हर साल ट्रेंड में रहेगा। सेफ और स्टाइलिश ऑप्शन होने के साथ ही ये आपको देता है एलीगेंटच लुक। लाइट लिप कलर का एक और शानदार ऑप्शन न्यूड लिपस्टिक है। पीच से लेकर मैटेलिक तक, आप अपने पसंद के हिसाब से इस लिप कलर का शेड चुनें और अपने खूबसूरत होंठों को फ्लॉन्ट करें।
डीप प्लम
नरगिस हो या प्रियंका, ये लिप कलर सिलेब्स का पसंदीदा रहा है। आपको सेक्सी और ग्लैमरस लुक देने वाला ये लिप कलर आपके पूरे लुक को एक बोल्ड टच देगा। तो अगली पार्टी में इस लिपस्टिक शेड में अपना स्टाइल और ग्लैमर फ्लॉन्ट ज़रूर करें।
ग्लॉसी पिंक
रेड की तरह पिंक में भी गलॉसी लुक काफी परफेक्ट लगता है। अगर आप रेड से हटके लाइट कलर में ग्लॉसी लुक ट्राई करना चाहती हैं, तो ये ऑप्शन आपके लिए सही है।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts