महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाएंगी सोनम कपूर?

भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बाहुबली की दुनिया भर में शानदार सफलता और ऐतिहासिक कथा-कहानियों के प्रति तेजी से बढ़ते लोगों के रुझान के कारण बॉलिवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की नजर अब महाभारत की कहानी पर है। खबरों की मानें तो सोनम कपूर महाभारत की कहानी पर अपने होम-प्रॉडक्शन के बैनर में फिल्म बनाएंगी।
खबर है कि सोनम कपूर महाभारत की इस कहानी में द्रौपदी का किरदार निभाना चाहती हैं। सोनम महाभारत की इस कहानी को आधुनिक रंग-रूप में बनाएंगी, इसके लिए उन्होंने सिंगापुर स्थित लेखिका कृष्णा उदयशंकर की बेस्टसेलर श्रृंखला द आर्यवर्त क्रॉनिकल्स के अधिकार ले लिया है। गोविंदा, कौरव, और कुरूक्षेत्र पर लिखी किताब द आर्यवर्त क्रॉनिकल्स आधुनिक जमाने के हिसाब से लिखी हुई श्रृंखला हैं।
सोनम ने महाभारत की इस कहानी को पहले अच्छी तरह पढ़ा और जब उन्हें लगा इस पर आज के जमाने को ध्यान में रखकर फिल्म का निर्माण किया जा सकता है तब उन्होंने द आर्यवर्त क्रॉनिकल्स के राइट्स खरीद लिए। इन दिनों सोनम स्क्रिप्टराइटर से इस किताब पर आधारित स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले लिखवा रही हैं। खबर है कि सोनम इस किताब पर एक नहीं बल्कि तीन फिल्में बनाना चाहती हैं। सोनम को लगता है कि द आर्यवर्त क्रॉनिकल्स की कहानी को किसी एक फिल्म में समेट लेना ठीक नहीं होगा।
फिल्म की कहानी को अच्छी तरह दिखाने के लिए इसे तीन भाग में बनाना चाहिए।इस खबर की पुष्टि करतें हुए लेखिका कृष्णा उदयशंकर कहती हैं, जब मुझे सोनम ने आर्यवर्त क्रॉनिकल्स पढऩे के बाद सम्पर्क किया तो मैं बेहद खुश हो गयी थी। इस सीरीज़ के राइट्स अब सोनम के पास हैं। और मुझे खुशी है कि यह राइट्स ऐसे व्यक्ति के पास हैं, जिसके पास अच्छी सौंदर्यदृष्टि है। सोनम का कहानियों और अपने किरदारों को लेकर जुनून और उसका विनम्र स्वभाव मुझे पसंद है। उसके साथ काम करने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts