हिमाचल पहुंचे योगी आदित्यनाथ

शिमला। भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। योगी श्री रेणुकाजी, अर्की व हरोली में प्रचार करेंगे। 30 अक्टूबर को भी योगी हिमाचल में होंगे। वह 29 को लखनऊ से हिमाचल के लिए रवाना हुए। योगी हिमाचल में छह विधानसभाओं में भाजपा के आठ उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।पहले दिन उनकी ददहू,आर्की और हरोली में जनसभाएं होंगी। शाम को वह दिल्ली लौटकर यूपी सदन में रुकेंगे। दूसरे दिन नालागढ़, धलियारा और पारोर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।…

Read More

जनसंख्या नियंत्रण में धर्म को आगे लाना दुर्भाग्यपूर्ण है : उपराष्ट्रपति

हैदराबाद। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि भारत में जनसंख्या नियंत्रण को प्राथमिकता नहीं दी जाती है. इस मुद्दे को धर्म से जोडऩे की प्रवृत्ति पर भी उन्होंने निराशा जताई.स्वर्ण भारत ट्रस्ट की हैदराबाद शाखा में चिकित्सा शिविर और दो कौशल विकास केंद्रों का उद्घाटन करते वक्त उन्होंने यह टिप्पणी की. उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश में आबादी पर नियंत्रण की जरूरत पर अब ध्यान नहीं रह गया है. देश की आबादी लगभग 130 करोड़ है. हम जनसंख्या नियंत्रण के पहलू को भूल गए हैं.सियासी दल भी…

Read More

अगर आप भी हैं एसबीआई कस्टमर तो बैंक ने 80 प्रतिशत तक घटाया आईएमपीएस चार्ज

नई दिल्ली। यदि आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में है और आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है. एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए एक राहत भरी खबर लेकर आया है. एसबीआई की तरफ से किए गए बदलाव का सीधा फायदा आपके जेब को मिलेगा. बैंक ने इमिडिएट पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस) सर्विस चार्ज को 80 प्रतिशत तक कम कर दिया है. यानी अब आप तुरंत पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं तो आपको पहले से कम शुल्क अदा करना होगा. नए बदलाव के बाद…

Read More

आत्महत्या के खिलाफ मुहिम चलाने वाली चर्चित महिला बाइकर सना इकबाल की मौत

हैदराबाद। देशभर में तनाव और आत्महत्या के खिलाफ मुहिम चलाने वाली चर्चित महिला बाइकर सना इकबाल की मंगलवार को हैदराबाद के बाहरी इलाके में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हाई स्पीड से चल रही साना (30) की कार सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई जिससे उनकी मौत हो गई। कार उनके अलग रह रहे पति अब्दुल नदीम चला रहे थे। वह भी इस हादसे में घायल हो गए हैं। उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पेशे से इंजीनियर सना ने अपनी मोटरसाइकल से देशभर में…

Read More

दिवाली के बाद मुंबई में बेतहाशा बढ़ीं सब्जियों की कीमतें

मुंबई। दिवाली के बाद सब्जी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। मुंबई की बात करें तो कुछ सब्जियों के दाम 120 रुपये से लेकर 180 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। कुछ वेंडर्स का कहना है कि बेमौसम बारिश के चलते ऐसा हुआ है, वहीं कुछ कारोबारियों के मुताबिक दिवाली के दौरान किसानों की ओर से फसल न भेजने की वजह से यह स्थिति हुई है। बांद्रा के पाली मार्केट में हरी मटर 280 रुपये प्रति किलो तक के भाव में बिक रही है, जो अपने आप…

Read More

हिंदुस्तानियों के खून पसीने से बना है ताजमहल: योगी

कुशीनगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताजमहल पर अपनी ही पार्टी के विधायक संगीत सोम के बयान से सहमत नहीं हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कुशीनगर में संगीत सोम के बयान को एक सिरे से खारिज कर दिया है।  ताजमहल पर विवाद में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कूद पड़े। कुशीनगर में उन्होंने कहा कि ताजमहल पर संगीत सोम के बयान पर वह सहमत नहीं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ताजमहल पर अपना दृष्टिकोण रखा। कुशीनगर में उन्होंने मीडिया से कहा कि ताजमहल तो हिन्दुस्तानियों के खून-पसीने…

Read More

विरोध करने जा रहे वकीलों का पुलिस से टकराव

मेरठ ।  मेरठ में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के आगमन का विरोध कर रहे वकीलों का शनिवार सुबह पुलिस से टकराव हो गया। कचहरी से जुलूस के रूप में निकलकर विश्वविद्यालय की ओर जा रहे वकीलों को जेलचुंगी चैराहे पर रोकने के प्रयास के दौरान हालात बेकाबू हो गए। पुलिस और वकीलों के बीच भिड़ंत में पुलिस ने कई वकीलों को हिरासत में ले लिया। वकीलों का कहना है कि केशरीनाथ त्रिपाठी ने ही वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच का विरोध किया था, जिसके चलते आज तक यहां…

Read More

गोरखपुर विश्वविद्यालय का 36वा दीक्षा समारोह 22 नवंबर को

गोरखपुर । दीनदयाल उपाध्याय गोररखपुर विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षा समारोह 22 नवंबर को होगा। इस वर्ष प्रख्यात भौतिकविद् पद्मविभूषण जयंत विष्णु नार्लीकर को विश्वविद्यालय ने बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है। दीक्षा समारोह में एक ओर जहां मेधावियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा वहीं मुख्य अतिथि डा. नार्लीकर को डॉक्टर आफ साइंस की मानद उपाधि से विभूषित भी किया जाएगा। समारोह के सफल आयोजन के लिए कुलपति प्रो. वीके सिंह ने विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया।  हुई बैठक में कुलपति ने सभी समितियों को उनके दायित्वों के…

Read More

बीएचयू के कुलपति अनिश्चितकाल के लिए छुट्टी पर गए

वाराणसी। बीएचयू के कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी निजी कारणों का हवाला देते हुए छुट्टी पर चले गए हैं। त्रिपाठी को विश्वविद्यालय परिसर में पिछले महीने र्प्दशनकारी छात्राओं पर लाठीचार्ज और हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। बीएचयू के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि त्रिपाठी का कार्यकाल अगले महीने खत्म हो रहा है, और वह निजी कारणों से अनिश्चितकाल के लिए छुट्टी पर चले गए हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नए कुलपति के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले कुलपति ने कहा था…

Read More

प्रियंका चोपडा को वेराइटी के पावर ऑफ वुमन पुरस्कार से नवाजा जायेगा

मुंबई| वेराइटी का वार्षिक पावर ऑफ वुमन अवॉर्ड जल्द ही 13 अक्तुबर को होने जा रहा हैं।  यह पुरस्कार सामाजिक कार्यों से सबसे ज्यादा प्रभाव बनायीं हुई हॉलीवुड की महिलाओं के सम्मान के लिए दिया जाता हैं। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से कार्यरत रहीं मनोरंजन क्षेत्र की प्रभावशाली महिला को दिया जानेवाला यह वार्षिक पुरस्कार इस साल प्रियंका चोपडा को मिल रहा हैँ। इस साल के समारोह में प्रियंका चोपडा (यूनिसेफ), केली कार्लसन (क्युएक्स सुपर स्कुल), पैटी जेनकीन्स (एन्टी रेसिडीविजम कोलिशन), मिशेल फिफर (एन्वायरमेन्टल वर्किंग ग्रुप), और ओक्टाविआ स्पैसर (सिटी…

Read More