नई दिल्ली। चाइल्ड हेल्पलाइन को अप्रैल 2015 से लेकर इस साल मार्च तक 3.4 करोड़ से ज्यादा फोन कॉल्स रिसीव हुए, लेकिन इनमें से करीब 1.36 करोड़ फोन कॉल साइलंट थे। इन कॉल्स में बैकग्राउंड की ही आवाजें आती थीं, लेकिन कॉलर कुछ देरी तक फोन पर पहने के बाद भी चुप रहता था। पीछे से बच्चों के रोने की आवाजें आती थीं। चाइल्डलाइन इंडिया फाउंडेशन की हरलीन वालिया ने कहा, इन साइलंट कॉल्स को हेल्पलाइन 1098 की ओर से बेहद गंभीरता से लिया गया है।डेटा के मुताबिक 2015-16 में…
Read MoreCategory: शहर
वॉट्सऐप का आरोप, पक्षपात कर रहा है भारत
नई दिल्ली। वॉट्सऐप को लगता है कि भारत की नियामकीय व्यवस्था (रेग्युलेटरी सिस्टम) में गूगल और दूसरी पेमेंट सर्विसेज को बेजा बढ़त मिल रही है। उसकी सोच से वाकिफ लोगों ने बताया कि वॉट्सऐप फुल-स्केल लॉन्च के लिए दूसरे देशों पर विचार कर रहा है। इनमें से एक शख्स ने बताया कि मेसेज के वास्तविक प्रेषक (ओरिजिनल सेंडर) का पता लगाने के मुद्दे पर वॉट्सऐप का मानना है कि आखिर मसला फ्री स्पीच का है।उन्होंने कहा कि वॉट्सऐप की राय यह है कि सरकार को टेक्नॉलजी कंपनियों से ज्यादा निगरानी…
Read Moreचारों महानगरों में नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
नई दिल्ली। देश के विभिन्न महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले तीन दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.58 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 69.10 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह, कोलकाता में पेट्रोल का भाव 80.52 रुपये जबकि डीजल 71.94 रुपये प्रति लीटर है।इधर, मुंबई में पेट्रोल की दर 85 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 73.36 रुपये प्रति लीटर है। एक अन्य मेट्रो सिटी चेन्नै में पेट्रोल 80.59 रुपये जबकि डीजल 72.99 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहे…
Read Moreकेरल जाने वाली फ्लाइट्स पर 31 अगस्त तक कैंसिलेशन चार्ज नहीं लेगी एयर इंडिया
नई दिल्ली। सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने बुधवार को कहा कि बाढ़ प्रभावित केरल जाने वाली सभी उड़ानों के टिकट पर 31 अगस्त तक टिकट कैंसिलेशन चार्ज पर छूट रहेगी. ऐसा लोगों की सहूलियत के लिए किया गया है.कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह छूट घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों पर रहेगी. कंपनी ने बताया कि 17 अगस्त या उससे पहले जारी किए गए टिकटों पर ही यह छूट लागू होगी.पहले एयर इंडिया ने इस छूट को 26 अगस्त तक रखने के लिए कहा था लेकिन अब…
Read Moreव्हाट्सएप पर आपके निजी मैसेज को किया जा सकता है एडिट, रहे सावधान
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर प्राइवेसी को लेकर दुनियाभर में बवाल है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के कारण कई लोगों की जान गई। अब व्हाट्सएप सिक्योरिटी को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। व्हाट्सएप पर आपके निजी व्हाट्सएप मैसेज को दूसरा शख्स पढ़ सकता है और उसमें कुछ बदलाव करके किसी अन्य शख्स को आपके नाम से भेज भी सकता है। सिक्योरिटी एजेंसी चेकप्वाइंट ने कहा है कि हैकर्स चाहें तो ग्रुप में आपके द्वारा भेजे गए मैसेज को एडिट कर सकते हैं और फिर उसे किसी और…
Read Moreअब संसद में हिटलर बनकर पहुंचे टीडीपी सांसद एन. शिवप्रसाद
नई दिल्ली। संसद में अपने अलग-अलग लुक के लिए चर्चित टीडीपी सांसद एन. शिवप्रसाद गुरुवार को जर्मन तानाशाह हिटलर का रूप धरकर पहुंचे। संसद में आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर प्रदर्शन के साथ टीडीपी सांसद अपने अलग-अलग वेश को लेकर कैमरे का फोकस रहते हैं।टीडीपी सांसद इससे पहले आंध्र प्रदेश की पारंपरिक साड़ी में महिला का वेश बनाकर भी आ चुके हैं। वह स्कूल छात्र, नारद मुनि और ऐसे कई और रूप धरने के कारण अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।…
Read More5.5 लाख में बिकी मुंबई के मछुआरे भाइयों की मछली
मुंबई। यह आम दिन था और मछुआरे को पता नहीं था कि आज उसकी किस्मत बदलने वाली है। यह संयोग अच्छा था कि उसके हाथ घोल मछली लग गई और उस मछली ने उसे एक दिन में लखपति बना दिया। शुक्रवार को ये मछुआरे रोज की तरह पालघर समुद्रतट पर मछलियां पकडऩे गए थे। यहां उसके जाल में घोल मछली फंस गई और यह मछली 5.5 लाख रुपये में बिकी। बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय बाद यहां से कोई घोल मछली मिली है।शुक्रवार को मछुआरा महेश मेहर…
Read Moreसरकार ने जारी की देशभर में चल रहे 277 फर्जी इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट
नई दिल्ली। देशभर में फर्जी तरीके से चल रहे इंजीनियरिंग विश्वविद्यालयों की सरकार ने लिस्ट जारी कर दी है। ताकि छात्र इन कालेजों के झांसे में न फंस पाएं। सरकार ने जारी किए गए दस्तावेजों के अनुसार भारत में 277 फर्जी इंजीनियरिंग कॉलेज चल रहे हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने संसद में फर्जी इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी को लेकर दस्तावेज पेश किए हैं। इन फर्जी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 66 कॉलेज दिल्ली में हैं, जो इंजीनियरिंग और टेक्निकल कोर्स करवाते हैं। वहीं पंजाब में 5, हिमाचल प्रदेश में…
Read Moreभारी बारिश के कारण लैंडस्लाइडिंग, कुल्लू नेशनल हाईवे बंद
शिमला। कुल्लू में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड के कारण नेशनल हाइवे बंद हो गया है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बारिश के कारण लैंडस्लाइड की खबर है। पत्थर और मलबा गिरने के कारण नेशनल हाइवे 305 ब्लॉक हो गया है। दोनों ओर गाडिय़ां रुकी हुई है। हालांकि मलवा हटाने का काम प्रारंभ कर दिया गया है लेकिन अभी भी रास्ते पर बड़ी मात्रा में मलवे हैं जिसके कारण गाडिय़ों का आना-जाना एकदम से बंद है। इधर मौसम विभाग के अनुमान में बताया गया है कि अभी पहाड़ पर बारिश…
Read Moreफेसबुक के यूजर ग्रोथ में कमी, 2 घंटे में जकरबर्ग को बड़ा नुकसान
नई दिल्ली। लंबे समय से कॉन्टेंट पॉलिसी को लेकर विवाद में रहे फेसबुक को दूसरी तिमाही में नुकसान उठाना पड़ा है। बुधवार को फेसबुक ने जानकारी दी कि दूसरी तिमाही में सेल और यूजर ग्रोथ में कमी आई है। फेसबुक के वित्त अधिकारी डेविड वेनर ने कहा था कि तीसरी और चौथी तिमाही में मुनाफा कम हो सकता है। इसके बाद फेसबुक के शेयर्स में 24 फीसदी की गिरावट देखी गई। इस गिरावट के बाद जकरबर्ग को 2 घंटे में ही 168 करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा। ब्लूमबर्ग बिलियनियर्स…
Read More