कानपुर। जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाले कानपुर के एसपी सुरेंद्र दास ने कई दिन तक जिंदगी और मौत के बीच झूलने के बाद आखिरकार रविवार को दम तोड़ दिया। उनकी हालत शनिवार को बेहद बिगड़ गई थी जिसके बाद डॉक्टरों ने उनका इमरजेंसी ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन सफल रहा था लेकिन रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।रीजेंसी अस्पताल के सीएमओ डॉ राजेश अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सुरेंद्र दास को बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि उनके दिल ने काम करना बंद कर…
Read MoreCategory: शहर
वन-नेशन-वन-कार्ड का अंतिम परीक्षण 3-4 महीनों में : अमिताभ कांत
नई दिल्ली। देश में जल्द ही सभी तरह प्रकार की सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का इस्तेमाल एक स्मार्टकार्ड के जरिए करना संभव होगा, क्योंकि वन-नेशन-वन-कार्ड का अंतिम परीक्षण अगले कुछ महीनों में पूरा हो जाएगा। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने गुरुवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि सभी हितधारकों के परामर्श के बाद वन-नेशन-वन-कार्ड नीति का बहुत सारा काम पूरा हो चुका है। कांत ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, बैंक-एंड टेक्नोलॉजी का सारा काम पूरा हो चुका है और संभवत: अगले तीन-चार महीनों में…
Read Moreभारत विकास परिषद् झाकड़ी शाखा द्वारा भारत का जानो एवं समूहगान प्रतियोगिताओं का आयोजन
झाकड़ी: भारत विकास परिषद की झाकड़ी शाखा (हिमाचल पूर्व) द्वारा 01 सितम्बर 2018 को गुरू वंदन-छात्र अभिनंदन, भारत को जानो प्रतियोगिता एवं आंतर विद्यालयी राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया । इसके उदघाटन सत्र में राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम के सस्वर गान के बाद समारोह के मुख्य अतिथि प्रताप सिंह संबयाल एवं परिषद की झाकड़ी शाखा के अध्यक्ष संजीव सूद के साथ परिषद के अन्य सदस्यों द्वारा समूहिक रूप से द्वीप प्रज्जवलन एवं भारत माता को पुष्प अर्पित किए गए । समारोह में आए विशिष्ट मेहमानगणो व आगंतुकों का…
Read Moreप्लेन से मल-मूत्र गिराने पर लगेगा 50 हजार जुर्माना, एयरलाइंस कंपनियों को कड़े निर्देश जारी
नई दिल्ली। प्लेन से अगर कचरा या मल नीचे जमीन पर गिरा तो एयरलाइंस को 50 हजार रुपये जुर्माना देना होगा। यह बात नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सभी एयरलाइंस और एयरक्राफ्ट ऑपरेटर्स को लिखित निर्देश देकर बताई है। डीजीसीए को यह निर्देश नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के एक ऑर्डर के बाद देना पड़ा।हालांकि, एविएशन रेग्युलेटर खुद मानता है कि एनजीटी का ऑर्डर थोड़ा सख्त है। इसलिए उन्होंने एनजीटी से उसका ऑर्डर रिव्यू करने को कहा है। जबतक ऑर्डर रिव्यू नहीं होता तबतक सभी एयरलाइंस को इस निर्देश का पालन…
Read Moreकपल ने 2.85 लाख खर्च करके बुक की पूरी ट्रेन
ऊटी। दक्षिणी रेलवे के सलेम डिविजन ने शुक्रवार से चार्टर्ड सर्विस को फिर से शुरू कर दिया है, इसे नीलगिरि माउंटेन रेलवे के लिए शुरू किया गया है। यूनाइटेड किंगडम से यहां हनीमून पर आए ग्राहम विलियम लिन और सिल्विया प्लासिक इसके पहले यात्री बने। बता दें कि तमिलनाडु के नीलगिरि माउंटेन रेलवे को यूनेस्को की हेरिटेज साइट्स में भी शामिल किया जा चुका है।हनीमून पर आए विलियम और सिल्विया ने आईआरसीटीसी के माध्यम से इस ट्रेन को बुक किया। ऊटी से मेट्टूपलायम के बीच 48 किलोमीटर की दूरी के…
Read Moreपुरानी कार के नंबर के लिए 25 हजार रुपये खर्च करने होंगे
नई दिल्ली। क्या आपके पास 10 साल पुरानी डीजल या 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ी है? अगर हां, तो आपको अपनी गाड़ी को कबाड़ में बेचना पड़ेगा और अगर आप पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर को अपनी नई कार के लिए लेना चाहते हैं तो आपको अच्छी-खासी रकम भी खर्च करनी पड़ेगी।फिलहाल, गाड़ी मालिकों को अपनी पुरानी गाडिय़ों के रजिस्ट्रेशन नंबर को नई कार के लिए लेने के खातिर 200 रुपये का शुल्क चुकाना पड़ता है। अब ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट इस शुल्क को बढ़ाने जा रहा है। चारपहिया गाड़ी के पुराने नंबर को…
Read Moreएक होंगे वोडाफोन-आइडिया, विलय को मिली मंजूरी!
नई दिल्ली। राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर के विलय को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस बात की जानकारी गुरुवार को सूत्रों के हवाले से सामने आई है। दूरसंचार विभाग (डीओटी) की ओर से विलय की अनुमति मिलने के बाद एनसीएलटी ने इसे अपनी मंजूरी प्रदान की है। वोडाफोन इंडिया और आदित्य बिरला समूह की कंपनी आडिया सेल्युलर ने 20 मार्च 2017 को अपने बहु प्रतीक्षित विलय की घोषणा की थी। आदित्य बिरला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिरला विलय के बाद एकीकृत कंपनी के गैर-कार्यकारी…
Read Moreइरम हबीब बनीं कश्मीर की पहली महिला मुस्लिम पायलट
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की रहने वाली इरम हबीब राज्य की पहली मुस्लिम महिला पायलट बन गई हैं। 30 वर्षीय इरम अगले महीने गो एयर जॉइन करेंगी। इरम से पहले कश्मीरी पंडित समुदाय से आने वाली तन्वी रैना वर्ष 2016 में घाटी की पहली महिला पायलट बनी थीं। उन्होंने एयर इंडिया जॉइन किया था। पिछले साल अप्रैल महीने में 21 वर्षीय आएशा अजीज भारत की सबसे युवा स्टूडेंट पायलट बनी थींपरंपरावादी कश्मीरी समाज से आने वाली इरम का पायलट बनने का सफर आसान नहीं था। इरम के पिता कश्मीर के सरकारी अस्पतालों…
Read Moreहोटल कांड: मेजर गोगोई पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
नई दिल्ली। श्रीनगर होटल कांड में भारतीय सेना के मेजर लीतुल गोगोई के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी में गोगोई के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। जांच में मेजर गोगोई को ड्यूटी के दौरान कहीं और होने का जिम्मेदार ठहराया गया। इसके अलावा निर्देशों के खिलाफ जाकर स्थानीय लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए भी जिम्मेदार माना गया।कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की अनुशंसा के बाद मेजर गोगोई को कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ सकता है। सूत्रों ने बताया कि कोर्ट आफ इंक्वायरी ने पाया…
Read Moreअवैध इमारतों में लोग मर रहे हैं, सरकार क्या कर रही है: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली ही नहीं, देशभर के अवैध निर्माणों पर गहरी चिंता जताई। कोर्ट ने कहा कि अवैध रूप से बनी इमारतों में लोग मर रहे हैं। इन अवैध निर्माण करने वालों को लगता है कि कभी न कभी वह रेग्युलर हो ही जाएगा। कोई क्लियरंस नहीं है फिर भी आश्चर्यजनक रूप से बहुमंजिला इमारतें खड़ी होती जा रही हैं। सरकार कर क्या रही है? सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बवाना और मुंबई में कमला मिल की आग का भी जिक्र किया। मुंबई में बुधवार को…
Read More