रूस सीरिया संकट को हल करने में सहयोग करे: जर्मनी

बर्लिन। जर्मनी के विदेश मंत्री हईको मास ने कहा है कि रूस सीरिया संकट को हल करने में सहयोग करे। उन्होंने टोरंटो में जी7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए रवाना होने से पहले यह बात कही।मास ने अपनी हवाई यात्रा से पूर्व रायटर को कहा, हमें शांतिपूर्ण समाधान तक पहुंचने के लिए रूस के सकारात्मक सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह बात यूक्रेन विवाद के संबंध में समान रूप से लागू होती है। जी7 के विदेश मंत्री इस संबंध में भी चर्चा करेंगे। रूस जी-7…

Read More

तुर्की में जरूरत पडऩे पर दसवीं बार भी बढ़ा सकते हैं आपातकाल: एर्दोगन

अंकारा। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने कहा है कि वे देश में शांति स्थापित करने के लिए जरूरत पडऩे पर आपातकाल की स्थिति दसवीं बार बढ़ा सकते हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रपति के हवाले से बताया, देश में शांति स्थापित करने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो हम आठवीं, नौवीं और दसवीं बार भी आपातकाल की स्थिति बढ़ाने का आदेश देंगे।तुर्की की संसद ने बुधवार को सातवीं बार और तीन महीने के लिए आपातकाल की स्थिति आगे बढ़ा दी। तुर्की में 2016 में असफल तख्तापलट की कोशिश…

Read More

चीन में 2 नावों के पलटने से 17 की मौत

चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र में दो ड्रैगन नावों के पलटने से 17 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना तब हुई जब राजधानी गुइलिन की ताओहुआजियांग नदी में शनिवार को 18 मीटर लंबी व 30 यात्रियों की क्षमता वाली दो ड्रैगन नौकाएं अभ्यास सत्र के दौरान पलट गईं।सिन्हुआ के अनुसार, नाव पलटने से करीब 60 लोग पानी में गिर गए। आठ नावों और 200 से अधिक लोगों को बचाव कार्य के लिए भेजा गया। गुइलिन प्रशासन ने बताया कि दुनमू गांव के लोगों ने पुलिस को सूचित किए बगैर अभ्यास…

Read More

दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान का 117 साल की आयु में निधन

अब जापान की ही एक अन्य महिला शियो योशिदा विश्व की सबसे बुजुर्ग इंसान हैं। उनकी उम्र 116 वर्ष है। दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान का दक्षिणी जापान में निधन हो गया। उनकी आयु 117 वर्ष थी। किकाई के एक अधिकारी ने बताया कि नबी ताजीमा का रविवार रात करीब आठ बजे से पहले एक अस्पताल में निधन हो गया। वह जनवरी से वहां भर्ती थीं।नबी का जन्म चार अगस्त 1900 में हुआ था। उनके कथित तौर पर ( ग्रेट ग्रेट ग्रेट ग्रैंड चिल्ड्रन सहित ) 160 से अधिक वंशज…

Read More

प्रिंस चार्ल्स राष्ट्रमंडल प्रमुख के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे

लंदन। राष्ट्रमंडल देशों के नेताओं के बीच महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के स्थान पर प्रिंस ऑफ वेल्स को राष्ट्रमंडल प्रमुख बनाने पर सहमति बन गई है। अब प्रिंस चार्ल्स राष्ट्रमंडल के 53 सदस्यीय देशों के प्रमुख के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सदस्य देशों के बीच विंडसर कैसल में हुई गोपनीय बैठक में चर्चा के बाद शुक्रवार को इसका ऐलान किया गया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने इससे पहले कहा था कि यह उनकी इच्छा है कि प्रिंस चार्ल्स को उनके स्थान पर राष्ट्रमंडल प्रमुख नियुक्त किया जाए।हालांकि, राष्ट्रमंडल…

Read More

जर्मनी में द्वितीय विश्व युद्ध का शक्तिशाली बम निष्क्रिय किया गया

बर्लिन। बर्लिन प्रशासन ने शुक्रवार को द्वितीय विश्व युद्ध के समय के एक शक्तिशाली ब्रिटिश बम को निष्क्रिय कर दिया। यह बम बुधवार को शहर के बीच निर्माण कार्य के दौरान मिला था। स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे से बम मिलने के स्थान से 800 मीटर तक के घेरे में आने वाली सभी इमारतों को खाली कराना शुरू कर दिया गया था जिससे प्रशासन को दोपहर तक बम निष्क्रिय करने का समय मिल सके।सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस के अनुसार इसी क्षेत्र में पडऩे वाले बर्लिन के प्रमुख ट्रेन स्टेशन को…

Read More

बारिश और टपकती छत के बाद भी चीन के शिक्षक ने छतरी लगा पढ़ाना रखा जारी

बारिश और खराब क्लासरूम हालत के बाद भी टीचर ने जिस तरह पढ़ाना जारी रखा उसकी तस्वीरें पूरी दुनिया के मीडिया में छाई हुई हैं। चीन के शान्चू प्रांत के एक शिक्षक का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चीन के यह शिक्षक बारिश और टपकती छत के बीच भी छतरी लगाकर छात्रों को पढ़ाते नजर आ रहे हैं। बारिश के बाद भी शिक्षक छतरी लगाकर ब्लैकबोर्ड पर छात्रों को कंप्यूटर से संबंधित जानकारी दे रहे हैं। डेली मेल में छपी खबर के अनुसार, कॉलेज की दीवारें बुरी…

Read More

चीन की वेबसाइट पर गलती से दी दो बड़े भूकंपों की सूचना

बीजिंग। चीन की भूकंप प्रशासन ने गलती से दो ऐसे बड़े भूकंप की जानकारी सार्वजनिक कर दी जो कभी घटित नहीं हुए। यह वास्तव में सूचना देने के लिए किया जाने वाले एक अभ्यास था जो गलती से सार्वजनिक हो गया। चीन के भूकंप प्रशासन ने कल को अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी कि देश झिंजियांग के पश्चिमी क्षेत्र और युन्नान प्रांत के दक्षिण-पश्चिमी में देश के दो विपरित छोर पर केवल 10 सेकंड के अंतराल में 6.5 तीव्रता के दो बड़े भूकंप आये। यह जानकारी वेबसाइट पर कम से कम…

Read More

राष्ट्रमंडल सम्मेलन अधर में छोड़ स्वदेश लौटे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति

प्रीटोरिया। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को देश में हिंसक प्रदर्शनों की वजह से लंदन में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन अधर में छोड़कर वापस लौटना पड़ा। बीबीसी के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी पश्चिम प्रांत में हिंसक झड़पें हो रही हैं, जहां प्रदर्शनकारी रोजगार, सस्ते आवास और भ्रष्टाचार के खात्मे की मांग कर रहे हैं। दुकानें लूटी जा रही हैं, सड़कें जाम कर दी गई और वाहनों में आग लगा दी गई।पड़ोसी देश बोत्सवाना का कहना है कि उन्होंने उत्तर पश्चिम प्रांत से सटी सीमा के निकासी मार्गो को बंद…

Read More

बहरीन में आतंकी ग्रुप बनाने के दोषी 24 शिया मुस्लिमों को जेल की सजा

दुबई। बहरीन की एक अदालत ने 24 शिया मुस्लिमों को जेल की सजा सुनाने के साथ-साथ उनसे उनकी नागरिकता भी छीन ली। अदालत से जुड़े सूत्रों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। इन 24 नागरिकों को आतंकी संगठन बनाने का दोषी पाया गया। इसके अलावा इन पर हथियारों और गोला-बारूद की ट्रेनिंग के लिए इराक और ईरान जाने और पुलिस अधिकारियों की हत्या की कोशिश का भी आरोप लगा।बुधवार को हाई क्रिमिनल कोर्ट ने इन 24 आरोपियों में से 10 को उम्रकैद की सजा सुनाई, जबकि 10 दोषियों को 10…

Read More