काहिरा। सीरिया में काफी दिनों से जारी गृहयुद्ध के चलते वहां के नागरिकों की हालत और समीपवर्ती पांच अन्य देशों के लोगों की बदहाली को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) ने चिंता व्यक्त करते हुए विश्व के अनेक देशों से मदद तथा निवेश का आग्रह किया है।स्वास्थ्य कर्मियों के मुुताबिक सीरिया में रोजाना लोग ऐसी बीमारियों से मर रहें हैं जिनका उपचार संभव है और देश में आवश्यक वस्तुओं की कमी, असुरक्षा तथा आधारभूत सुविधाओं के ध्वस्त होने से लाखों लोगों के समक्ष जीवन का संकट पैदा हो गया है।डब्ल्यूएचओं की…
Read MoreCategory: विदेश
किम जोंग उन बेहद सम्मानित व्यक्ति है: ट्रंप
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के बीच की तल्खियां लगता है अब पुराने जमाने की बात हो गईं। ट्रंप के बदले हुए तेवर तो कुछ इसी तरफ इशारा कर रहे हैं। ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहद सम्मानित व्यक्ति बताया और उम्मीद जतायी कि वे बहुत जल्द मिलेंगे।अमेरिका बर्बरता एवं छल के लिए लंबे समय से किम परिवार की आलोचना करता रहा है और ट्रंप की उत्तर कोरियाई नेता की तारीफ , स्थिति में…
Read Moreचीन के सिचुआन प्रांत में मिला दुनिया का सबसे बड़ा मच्छर
चीन के सिचुआन प्रांत में कीटवैज्ञानिकों ने काफी बड़े आकार के मच्छर की खोज की है। इस मच्छर के पंखों का फैलाव 11.15 सेंटीमीटर है। चीन की सरकारी मीजिया शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक यह मच्छर पिछले साल अगस्त में पाया गया था।न्यूज एजेंस की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम चीन के कीट संग्रहालय के क्यूरेटर चाओ ली ने बताया कि यह मच्छर दुनिया की सबसे लंबी मच्छर प्रजाति ‘हालोरूसिया मिकादो’ से है। सबसे पहले इस प्रजाति को जापान में पाया गया था। शोधकर्ताओं के मुताबिक सामान्यत: इस प्रजाति के मच्छरों…
Read Moreईरान ने भी परमाणु संधि तोडऩे की धमकी दी
तेहरान। अमेरिका अगर परमाणु समझौते से अलग होता है तो ईरान भी संधि को तोड़ सकता है। ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अमेरिका अगर 2015 के परमाणु समझौते से अलग होने का फैसला लेता है तो ऐसी स्थिति में उनका देश भी प्रतिक्रियास्वरूप परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) तोडऩे के कदम पर विचार कर सकता है।ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमखानी ने कहा, ‘एनपीटी के मुताबिक, इस समझौते में शामिल देशों को अगर लगता है कि यह संधि उनके हित में नहीं…
Read Moreलगातार दूसरी बार अब्दुल हामिद लेंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति पद की शपथ
ढाका। बांग्लादेश के वर्तमान राष्ट्रपति एम अब्दुल हामिद लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। बांग्लादेश के राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह आज राजधानी ढाका स्थित बंगभवन के दरबार हॉल में होगा। बंगलादेश संसद की स्पीकर डा. शिरीन शरमिन चौधरी श्री हामिद को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलायेंगी। राष्ट्रपति के मीडिया सचिव जोयनल अबेदीन के कहा कि राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री शेख हसीन, पूर्व राष्ट्रपति, कैबिनेट मंत्री, सांसद, वरिष्ठ राजनेता, राजनयिक और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे। इससे पहले हामिद 24 अप्रैल 2013 को बांग्लादेश के राष्ट्रपति…
Read Moreसऊदी अरब ने हौती विद्रोहियों द्वारा दागी गई 2 मिसाइलें नष्ट की
रियाद। सऊदी अरब की वायुसेना ने हौती विद्रोहियों द्वारा सीमावर्ती शहर जजान शहर की ओर दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट कर दिया। सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना के प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल मलिकी ने आतंकवादियों पर रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।सऊदी अरब ने रविवार को कहा कि जजान शहर को निशाना बनाकर दागी गई मिसाइल को नष्ट कर दिया गया है जबकि एक अन्य मिसाइल दूरस्थ स्थान पर गिर गई। सऊदी अरब का दक्षिणी शहर नजरान यमन की सीमा से सटा हुआ है।…
Read Moreकराओके लाउंज में आग लगने से 18 लोगों की मौत
दक्षिणी चीन स्थित एक कराओके लाउंज में आग लगने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और अन्य पांच लोग घायल हुए हैं। आशंका है कि किसी ने जानबूझ कर आग लगाई है। पुलिस और सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार गुआंगदोंग प्रांत के किनग्यूआन शहर में तीन मंजिला इमारत में आग आधी रात के बाद लगी। स्थानीय समयानुसार देर रात 1 बजे से पहले उस पर काबू पा लिया गया था। किनग्यूआन जन सुरक्षा विभाग ने वायबो (सोशल मीडिया साइट) अकाउंट पर बताया कि…
Read Moreटोरंटो में वैन ने लोगों को कुचला, 10 की मौत
टोरंटो। टोरंटो डाउनटाउन में आज एक वैन ने कई राहगीरों को कुचल दिया। इस वारदात में अबतक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इस ऐक्सिडेंट में हुए नुकसान की जानकारी देते हुए फिलहाल यह नहीं बताया है कि इसे जानबूझकर अंजाम दिया गया या नहीं।दुर्घटना के बाद डेप्युटी पुलिस चीफ पीटर ने बताया कि यह एक जटिल जांच साबित होने जा रही है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पीटर ने बताया कि उनकी जांच जारी है। इससे…
Read Moreमैक्सिको में लगातार बढ़ते जा रहे हैं हत्याओं के मामले
23 अप्रैल को मैक्सिको सरकार की ओर जारी किए गए डाटा के मुताबिक हिंसक घटनाओं के दौरान सबसे खतरनाक महीना मार्च का रहा जिसमें 2,729 लोगों की हत्या की गई। मैक्सिको सिटी। विश्व में कई देशों में पिछले दिनों काफी हिंसक घटनाओं में इजाफा हुआ है। अब मैक्सिको में हत्याओं के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं वर्ष 2018 की पहली तिमाही में हिंसक अपराधों में 7,667 लोगों की हत्याएं हुई हैं।जो कि पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। सरकारी आंकड़ों से मिली जानकारी के मुताबिक मैक्सिको…
Read Moreईरान परमाणु समझौते से अमेरिका के अलग होने का जवाब देगा
तेहरान। ईरान ने 2015 के ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय परमाणु समझौते से अलग होने की अमेरिका की धमकी का कड़ा जवाब देने की प्रतिबद्धता जताई है। ईरान ने विश्वास जताया कि इससे देश को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शनिवार को कहा, 2015 के ऐतिहासिक परमाणु समझौते से अमेरिका के संभावित रूप से अलग होने से ईरान की अर्थव्यवस्था पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।सूत्रों ने रूहानी के हवाले से बताया कि ईरान संयुक्त व्यापक कार्रवाई योजना (जेसीपीए) के नाम से प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय परमाणु समझौते से अमेरिका…
Read More