बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग में पुरुष कैब चालक अब रात 10 बजे के बाद महिला यात्रियों को नहीं ले जा सकेंगे। कैब में महिलाओं के साथ बलात्कार की दो घटनाएं सामने आने के बाद प्रशासन ने यह नियम लागू किया है। हालांकि इस पाबंदी से महिला यात्रियों को रात में परेशानी नहीं होगी, क्योंकि बीजिंग में पर्याप्त महिला चालक हैं। स्थानीय शासन ने शुरुआत में दीदी कैब सेवा बंद कर दी थी। अब इसने कंपनी को लैंगिक समानता के नियम के तहत सीमित संचालन शुरू करने की इजाजत दी…
Read MoreCategory: विदेश
जापान के ओसाका प्रांत में 6.1 तीव्रता का भूकंप से 3 की मौत, 50 घायल
टोक्यो। जापान के ओसाका में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता के भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 50 घायल हो गए। जापान के प्रसारक एनएचके के मुताबिक, मृतकों में नौ साल की बच्ची और दो पुरूष हैं। जापान मौसम एजेंसी (जेएमए) के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 7.58 पर महसूस किए गए और इसका केंद्र ओसाका प्रांत के होन्शू पर रहा। हालांकि, सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। ओसाका और ताकात्सुकी में कई इमारतें ढह गई। ओसाका, शिगा, क्योतो और नारा में…
Read Moreट्रंप फाउंडेशन पर मुकदमा चलाएगा न्यूयॉर्क स्टेट
वाशिंगटन। न्यूयॉर्क प्रांत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप, उनके बेटों और बेटी पर डॉनल्ड जे ट्रंप फाउंडेशन में एक दशक तक कथित वित्तीय अनियमितता के संबंध में मुकदमा शुरू करने का गुरुवार को ऐलान किया। इस मुदकमे में डॉनल्ड जे ट्रंप फाउंडेशन पर ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार अभियान को फायदा पहुंचाने, जानबूझकर ट्रंप के निजी और व्यावसायिक हित को लाभ पहुंचाने और गैर-सरकारी संगठनों की बुनियादी वैधानिक जिम्मेदारियों का उल्लंघन करने का आरोपी बनाया गया है। इसमें 2.8 अरब डॉलर वापस लौटाने, फाउंडेशन को बंद करने और…
Read Moreसैन फ्रांसिस्को में पहली बार अश्वेत महिला बनीं मेयर
सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में कांटेदार मुकाबले के बाद पहली बार किसी अश्वेत महिला को मेयर चुना गया है। अफ्रीकी मूल की अमेरिकी नागरिक लंदन ब्रीड ने मेयर बनकर इतिहास रच दिया। अमेरिका के 15 सर्वाधिक बड़े शहरों में इकलौती महिला मेयर 43 वर्षीय ब्रीड ने कहा, ‘यह मायने नहीं रखता कि आप कहां से आते हो, जिंदगी में क्या करने का फैसला करते हो, आप जो करना जो चाहते हो वह कर सकते हो। ब्रीड ने कहा, कभी अपनी परिस्थितियों को अपनी जिंदगी के नतीजे का…
Read Moreट्रंप-किम की ऐतिहासिक मुलाकात
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के बीच पहली ऐतिहासिक बैठक को कवर करने के लिए करीब तीन हजार अंतरराष्ट्रीय पत्रकार जुटे। सिंगापुर। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने ऐतिहासिक शिखर वार्ता के बाद संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए। ट्रंप ने कहा कि जल्द ही उत्तर कोरिया में परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया पर काम शुरू हो जाएगा। ट्रंप ने जहां किम से मिलने पर खुशी जाहिर की तो वहीं किम ने भी इस मुलाकात को सराहते हुए बीते…
Read Moreफीफा विश्व कप में हिस्सा ले रहे देशों में सबसे अमीर है स्विट्जरलैंड
फीफा वल्र्ड कप के 21वें एडिशन में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें सबसे अमीर स्विट्जरलैंड है जबकि सबसे गरीब सेनेगल है। जनसंख्या के लिहाज से सबसे बड़ा देश ब्राजील है जबकि सबसे छोटा देश आइसलैंड है। आइसलैंड की जनसंख्या 3.34 लाख है जबकि प्रति व्यक्ति आय के मामले में वह इस साल वल्र्ड कप में हिस्सा ले रहे देशों की सूची में स्विट्जरलैंड के बाद दूसरे क्रम पर है।स्विट्जरलैंड की प्रति व्यक्ति आय (सालाना) 80 हजार डॉलर से अधिक है जबकि अफ्रीकी देश सेनेगल की प्रति व्यक्ति…
Read Moreअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट से जी-7 में अमेरिका बनाम यूरोप
फ्रैकफर्ट। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट से जी-7 सम्मेलन अमेरिका बनाम यूरोप में बदल गया है। जर्मनी के विदेश मंत्री मेको मास ने रविवार को कहा कि ट्रंप ने जी-7 सम्मेलन के बाद संयुक्त बयान से पीछे हट कर यूरोप के साथ विश्वसनीय संबंध को तार-तार कर दिया। मास ने कहा कि आप महज एक ट्वीट कर बहुत तेजी से विश्वास खो देते हैं। फ्रांस ने भी आपत्ति जताते हुए कहा है कि गुस्से और आवेश से अंतरराष्ट्रीय सहयोग नहीं चलाया जा सकता। गौरतलब है कि ट्रंप ने आमराय वाले…
Read Moreअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात में यह है उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन का एजेंडा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उनकी मुलाकात 12 जून को सेंटोसा द्वीप के कपैला होटल में होगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन मुलाकात के लिए तय जगह सिंगापुर पहुंच चुके हैं।अमेरिका ने इस मुलाकात से पहले शर्त रखी थी कि उत्तर कोरिया को अपना परमाणु कार्यक्रम बंद कर होगा। लेकिन इसके बदले में उत्तर कोरिया क्या चाहता है यह अभी तक साफ नहीं हो पाया था।पूरी दुनिया इस मुलाकात की तरफ़ देख रही है। रविवार को…
Read Moreजी7 ने रूस से लोकतंत्र को कमजोर न करने की मांग की
ओटावा। जी 7 नेताओं ने आज रूस से कहा कि वह लोकतंत्र को कमजोर करने का उसका प्रयास बंद करे नहीं तो वह इस समूह में रूस के फिर से शामिल होने के दरवाजे बंद देंगे। रूस को इस समूह में शामिल करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अपील को नकारते हुए जी 7 ने ब्रिटेन के उन आरोपों का समर्थन किया जिसमें उसने कहा था कि रूस ने दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड में उसके एक पूर्व खुफिया अधिकारी को जहर देकर मारने का प्रयास किया था। कनाडा में शिखर सम्मेलन के…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट से सशर्त मंजूरी के बाद परवेज मुशर्रफ लड़ सकते हैं आम चुनाव
मुशर्रफ 1999 में तख्तापलट करके सत्ता में आए थे और 2008 तक शासन किया था जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा । वह मार्च 2016 से दुबई में रह रहे हैं जब उन्हें इलाज के लिए देश छोड़कर जाने की अनुमति दी गई थी। लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ देश में 25 जुलाई को प्रस्तावित आम चुनाव में उतर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें सशर्त अनुमति मिलने के बाद उनकी पार्टी ने यह बयान दिया है। साल 2013 में उच्च न्यायालय द्वारा मुशर्रफ पर…
Read More