नई दिल्ली। हैदराबाद की मक्का मस्जिद ब्लास्ट मामले में फैसला सुनाने वाले स्पेशल एनआईए कोर्ट के जज रवींद्र रेड्डी का इस्तीफा नामंजूर हो गया है। रवींद्र रेड्डी ने निजी कारण बताते हुए फैसले के तुरंत बाद ही इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि उनके इस्तीफे का इस फैसले से कुछ लेना देना नहीं है। गौरतलब है कि 18 मई 2008 को जुम्मे की नमाज के दौरान ऐतिहासिक मक्का मस्जिद में विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई थी और 58 लोग घायल हो गए…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय
लोया मौत केस में एसआईटी की मांग खारिज
नई दिल्ली। सीबीआई के विशेष जज बीएच लोया की मौत की एसआईटी से जांच की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और एएम खानविलकर की अदालत ने कहा कि ये याचिकाएं राजनीतिक हित साधने और चर्चा बटोरने के लिए जारी की गई लगती हैं, लेकिन इनका कोई ठोस आधार नहीं है। सूत्रों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि इस मामले में 4 जजों के बयानों पर संदेह का कोई कारण नहीं बनता। यही नहीं शीर्ष अदालत ने…
Read Moreआधार डेटा से किसी की निगरानी असंभव: यूआईडीएआई
नई दिल्ली। आधार जारी करने वाली यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि आधार सिस्टम का इस्तेमाल किसी व्यक्ति की वास्तविक समय में निगरानी के लिए नहीं किया जा सकता क्योंकि इसका डेटा एक जगह एकत्र नहीं होता और यह कई एंटिटी में बंटा है।यूआईडीएआई ने कहा कि जब तक सभी एंटिटीज कानून के खिलाफ जाकर मिलीभगत नहीं करतीं, तब तक निगरानी करना लगभग असंभव है। देश के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली 5 जजों की बेंच को यूआईडीएआई के वकील…
Read More2 प्रतिशत से ज्यादा डायरेक्ट पोस्टिंग नहीं
नई दिल्ली। केंद्र सरकार सीधी नियुक्ति की प्रक्रिया के लिए अलग से नीति बनाएगी। अगले कुछ दिनों में इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा। अब सीधी नियुक्ति की संख्या किसी भी डिपार्टमेंट या मंत्रालय में एक साल के भीतर 2 फीसदी से ज्यादा नहीं हो पाएगी।डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनेल ऐंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) ने सभी मंत्रालयों और विभागों को उनकी जरूरत के हिसाब से सीधी नियुक्ति के लिए मानक तैयार करने को कहा है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने नौकरियों में मनमाने तरीके से होने वाली नियुक्ति को बंद करने का फैसला…
Read Moreपूर्व सांसदों के लिए अच्छी खबर
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पूर्व सांसदों को मिलने वाले पेंशन एवं यात्रा भत्ता को समाप्त करने संबंधी एक अपील आज खारिज कर दी। न्यायमूर्ति जस्ती चेलमेश्वर और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की पीठ ने लखनऊ के गैर-सरकारी संगठन लोक प्रहरी की याचिका का निपटारा करते हुए कहा, (इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ) अपील खारिज की जाती है। याचिकाकर्ता ने सांसदों के वेतन, भत्ते एवं पेंशन कानून 1954 में किये गये संशोधन को निरस्त करने की गुहार लगायी थी। याचिकाकर्ता ने पूर्व सांसदों को पेंशन और यात्रा भत्ता…
Read Moreमक्का मस्जिद ब्लास्ट केस: स्वामी असीमानंद समेत सभी आरोपी हुए बरी
हैदराबाद। हैदराबाद की प्रसिद्ध मक्का मस्जिद में हुए ब्लास्ट मामले में 11 साल बाद सोमवार को फैसला सुनाया गया। इस मामले में विशेष एनआई अदालत ने आरोपी स्वामी असीमानंद समेत सभी 5 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया। फैसला सुनाने के लिए आरोपी असीमानंद को नमापल्ली कोर्ट में लाया गया था। स्वामी असीमानंद इस मामले के मुख्य आरोपियों में से एक थे।18 मई 2007 को हुए इस ब्लास्ट में 9 मारे गए थे जबकि 58 घायल हुए थे। बाद में प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस फायरिंग में…
Read Moreहैदराबाद के सात साल के बच्चे ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
हैदराबाद। सात साल के बच्चे ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे सुनकर देश को फक्र होगा। हैदराबाद के सात साल के पर्वातारोही समन्यु पोथुराजु ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फतह हासिल की है। पोथुराजु ने अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई कर तिरंगा फहराया है। पोथुराजु ने साबित कर दिखाया है कि अगर छोटी सी उम्र में भी हौसलों की उड़ान बुलंद हो तो, बड़ी सी बड़ी मुश्किलों की राह को भी आसानी से पार कर लिया जाता है। कहा जाता है कि अफ्रीका के तंजानिया…
Read Moreभारतीय वायुसेना ने शुरू किया ऑपरेशन ‘गगन शक्ति’
उत्तरकाशी। डोकलाम विवाद के बाद चीन सीमा पर भारतीय सेना की सक्रियता बढ़ गयी है। इसी का असर है कि उत्तराखंड में चीन से लगी सीमा पर भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन ‘गगन शक्ति’ की शुरुआत की है। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सेना की ओर से 17-18 अप्रैल को उत्तरकाशी जिले की चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर अभ्यास किया जाएगा। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में चीन सीमा पर यह अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास होगा। इसे टू फ्रंट वार की तैयारी का हिस्सा भी माना जा…
Read Moreराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- 2018
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से हिंदी वालों को थोड़ा संतोष हुआ होगा क्योंकि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिवंगत बॉलिवुड अभिनेता विनोद खन्ना को दिया गया है। वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार श्रीदेवी को मरणोपरांत फिल्म मॉम के लिए दिया गया है। जहां तक विषयों के चयन, कलात्मक गुणवत्ता और प्रयोग की बात है, तो क्षेत्रीय सिनेमा अब भी बॉलिवुड पर भारी है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार इस बार असमिया फिल्म विलेज रॉकस्टार को मिला है। यही नहीं, सर्वश्रेष्ठ संपादन और सबसे अच्छे लोकेशन साउंड (स्थानीय ध्वनि) का पुरस्कार भी विलेज रॉकस्टार…
Read Moreहाई कोर्ट के लिए चुने गए जजों के करीबी वकील, पीएमओ को मिली शिकायत
नई दिल्ली। इलाहाबाद हाई कोर्ट कॉलेजियम की तरफ से देश के सबसे बड़े हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए की गई सिफारिशें विवादों के घेरे में आ गईं हैं। 33 वकीलों को जज बनाने के लिए कॉलेजियम की सिफारिशों पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगा है। इस संबंध में पीएमओ और कानून मंत्रालय को कई शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) को जांच के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें से 11 वकील मौजूदा जजों और सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के…
Read More