नई दिल्ली। ठंड में दिल्ली-एनसीआर की हवा दरुस्त रखने के लिए मैराथन प्रयास भी शुरू हो गए हैं। केंद्र ने सोमवार को एक हवा की गुणवत्ता को लेकर पूर्वानुमान करने वाला नया फोरकास्ट सिस्टम लॉन्च किया है। यह सिस्टम आने वाले 3 दिनों में हवा कैसी रहेगी इसका पूर्वानुमान लगा सकता है। इससे दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, गाजियाबाद और रोहतक की हवा भी चेक की जाएगी।इस नई सर्विस से जहां लोगों को खराब हवा की स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी बल्कि एजेंसियों को भी समस्या से पहले कदम उठाने और…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय
चक्रवाती तूफान तितली से भूस्खलन, 12 के मरने की आशंका, 4 लापता
भुवनेश्वर। चक्रवाती तूफान तितली से भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण ओडिशा के गजापति जिले में 12 लोगों के मारे जाने और 4 के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। स्पेशल रिलीफ कमिश्नर बीपी सेठी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना तब की है जब कुछ गांववाले भारी बारिश से बचने के लिए गुफा के नीचे पहुंच गए। सेठी ने बताया कि गजापति के रायगढ़ ब्लॉक के बाराघड़ा गांव में यह घटना हुई है। मृतकों की पहचान की जानी है।चार लोगों के मलबे में…
Read Moreअब रोहिंग्याओं का दूसरा बैच भेजा जाएगा म्यांमार
नई दिल्ली। रोहिंग्याओं को वापस म्यांमार भेजने का सिलसिला जारी रहेगा। सरकार अब रोहिंग्याओं के दूसरे बैच को भेजने की तैयारी कर रही है। इससे पहले भारत सरकार ने अवैध रूप से घुसपैठ करने वाले सात रोहिंग्याओं को वापस म्यांमार भेज दिया था। यह पहली बार था, जब भारत सरकार ने अवैध रोहिंग्या घुसपैठियों को उनके देश म्यांमार वापस भेजा था। अब केंद्र सरकार असम सरकार के साथ मिलकर 23 अवैध रोहिंग्या घुसपैठियों को वापस म्यांमार भेजने की तैयारी कर रही है। एक खबर के मुताबिक गृह मंत्रालय के सूत्रों के…
Read Moreभारत ने जीता मानवाधिकार परिषद का चुनाव, मिले सबसे ज्यादा 188 वोट
संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च मानवाधिकार इकाई संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) का चुनाव बहुमत के साथ जीत लिया है। इसका कार्यकाल तीन साल के लिए होगा जो 1 जनवरी 2019 से शुरू होगा। एशिया पसिफिक क्षेत्र कैटिगरी में भारत को 188 वोट मिले हैं, जो कि सभी कैंडिडेट्स में सबसे ज्यादा रहा।193 सदस्यों की यूएन जनरल असेंबली ने नए सदस्यों के लिए चुनाव किया था। गुप्त चुनाव के जरिए 18 नए सदस्य पूर्ण बहुमत से चुने गए हैं। किसी भी देश को यूएनएचआरसी का सदस्य बनने…
Read Moreपड़ोस में आतंकी ढांचा लगातार ले रहा है भारत के धैर्य की परीक्षा: सीतारमन
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पाकिस्तान के सीमा पार आतंकवाद की तरफ साफ इशारा करते हुए टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत के ठीक पड़ोस में आतंकी ढांचे की मौजूदगी और आतंकियों को मिल रही सरकार की मदद से लगातार भारत के धैर्य की परीक्षा हो रही है। भारत इससे निपटने में काफी संयम दिखा रहा है। रक्षा मंत्री ने यहां ‘इंस्टिट्यूट ऑफ स्ट्रैटजिक रिसर्च’ को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकी समूहों के वित्त पोषण और हथियारों की आपूर्ति को रोकने के लिए पुख्ता कोशिश की। रक्षा मंत्री ने…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने सीलबंद लिफाफे में सरकार से मांगी रफाल डील की जानकारी
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र से फ्रांस के साथ हुई रफाल फाइटर जेट डील में फैसला करने की प्रक्रिया के विवरण एक सीलबंद लिफाफे में 29 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने के लिए कहा। इसके साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह प्राइसिंग या तकनीकी विशेषताओं पर जानकारी नहीं चाहता है।चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि वह केंद्र को एक औपचारिक नोटिस जारी नहीं कर रही क्योंकि उसने दो अलग वकीलों की ओर से दायर दो जनहित याचिकाओं में लगाए गए आरोपों…
Read Moreपोस्ट पेमेंट्स बैंक में खुले 12 लाख से ज्यादा खाते
भारतीय डाक द्वारा पिछले महीने शुरू किए गए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) में 12 लाख से ज्यादा खाते खोले जा चुके हैं जिनमें 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि अब तक जमा करायी गई है। Jसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने यहाँ विश्व डाक दिवस के मौके पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आज बताया कि गत 01 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस आईपीपीबी की 650 शाखाओं और 3,250 केन्द्रों (एक्सेस प्वाइंट) का शुभारंभ किया था, उससे अब डाकिये उन लाखों लोगों के लिए बैंकर की भूमिका…
Read Moreकभी भी आ सकता है तितली तूफान, हाई अलर्ट पर राज्य
भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने तितली तूफान के मद्देनजर सुरक्षा और राहत एजेंसियों को अलर्ट पर रखा है। मौसम विभाग ने बुधवार को जारी अपने पूर्वानुमान में ओडिशा के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है। जिन जिलों को रेड अलर्ट पर रखा गया है उनमें गजपति, गंजम, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालसोर शामिल हैं।इसके अलावा खुर्दा, नयागढ़, कटक, जाजपुर, ढेंकानाल, रायगड़, कंधामल और केंवझर को किसी भी वक्त आपदा की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। 11 अक्टूबर को इन सभी जिलों…
Read Moreएस-400 डील: अमेरिका को साधने डिप्लोमैटिक कैंपेन शुरू करेगा भारत
नई दिल्ली। रूस के साथ एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की डील पर भारत की मुहर लगने के बाद अब भारत की तैयारी अमेरिका को साधने की है। भारत महत्वपूर्ण डिप्लोमैटिक-मिलिटरी कैंपेन कर अमेरिका से इस डील में छूट दिए जाने की मांग करेगा। बता दें कि लंबे समय के इंतजार के बाद भारत और रूस की द्विपक्षीय बातचीत में इस डील पर मुहर लगी है। भारत ने रूस के साथ एस-400 के अलावा 7 समझौते और किए हैं।भारत के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि भारत ने ट्रंप प्रशासन…
Read Moreअब महाराष्ट्र में उड़ेंगे सी-प्लेन, मिली उड्डयन मंत्रालय की मंजूरी
मुंबई। केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र में जलीय हवाई अड्डा यानी वॉटर एयरोड्रम की योजना को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर जानकारी दी कि देश के विभिन्न राज्यों में सी-प्लेन के अड्डे बनाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। प्रभु का कहना है कि इससे देश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। शुरुआती चरण में देश के 5 राज्यों का चयन सी-प्लेन के लिए किया गया है। ये राज्य हैं- महाराष्ट्र, ओडिशा, गुजरात, आंध्र प्रदेश और असम।दरअसल, पिछले दिनों भारतीय विमान प्राधिकरण (एएआई) ने…
Read More