नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव पूर्व इंडियन आर्मी, आर्मी में करियर बनाने की चाह रखने वाली महिलाओं को सुखद समाचार दे सकती है। सेना में शॉर्ट सर्विस कमिशन (एसएससी) के तहत चयनित हुई महिला अधिकारियों को नई ब्रांच में परमानेंट कमिशन ऑफर किया जाएगा। आर्मी सूत्रों के मुताबिक अगले साल फरवरी से यह लागू होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से इसका ऐलान किया था। लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा था, भारतीय सशस्त्र सेना में शॉर्ट सर्विस कमिशन के माध्यम…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय
अब कोहरे के कारण ट्रेन नहीं होंगी लेट
भारतीय रेलवे ने किया अहम बदलाव नई दिल्ली। रेलवे ने एक ऐसा निर्णय लिया है जिस कारण केहरो में रेलगाडिय़ों की रफ्तार धीमी नहीं पड़ेगी। दरअसल, रेलवे बोर्ड ने अपनी नीति में बदलाव करते हुए यात्री रेलगाडिय़ों की निगरानी का अधिकार डिवीजन को दे दिया है। अभी तक यह काम जोनल रेलवे के अधिकारी कर रहे थे। विशेषज्ञों का कहना है कि इस निर्णय से ट्रेन बिना लेट हुए समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगी।यह पहली बार होगा जब डिवीजन स्तर पर ट्रेन समयपालन की निगरानी जोनल रेलवे की…
Read Moreराष्ट्रपति ने दी नौसेना दिवस की बधाई
नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भारतीय नौसेना और देशवासियों नौसेना दिवस की बधाई दी। कोविंद ने मंगलवार को ट्वीट किया, नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के नौसैनिकों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी समुद्री सरहदों और व्यापारिक जलमार्गों की सुरक्षा तथा आपदाओं के समय देशवासियों की सहायता के प्रति आपकी प्रतिबद्धता के लिए देश को आप पर नाज है।नौसेना दिवस वर्ष 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध की जीत की याद में प्रत्येक वर्ष चार दिसंबर को मनाया जाता है।
Read Moreपैन कार्ड बनवाने के बदले नियम
नई दिल्ली। अगर आप ने अभी तक पैन कार्ड नहीं बनवाया और बनवाना चाहते है तो उससे पहले हम आपको बता देते है कि आयकर विभाग ने पैन कार्ड के नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है। अब पैन कार्ड अप्लाई करने के लिए पिता-माता के अलग होने की स्थिति में पिता का नाम देने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। आईटी विभाग ने एक वित्त वर्ष में 2.5 लाख रुपये से अधिक का वित्तीय लेन-देन करने वाली नॉन-इंडीविजुएल एंटिटीज के लिए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने को…
Read Moreनई दिल्ली और बनारस के बीच 25 दिसंबर को लॉन्च होगी ट्रेन-18
नई दिल्ली। राजस्थान के कोटा जंक्शन और कुरलासी स्टेशन के बीच रविवार को परीक्षण के दौरान 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पहली स्वदेशी डिजाइन ट्रेन-18 नई दिल्ली और बनारस के बीच 25 दिसंबर को लॉन्च हो सकती है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक क्रिसमस के दिन दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भी होता है और अगर उस दिन ट्रेन को लॉन्च किया जाता है तो यह देश के महान राजनेता को श्रद्धांजलि होगी। चूंकि 100 करोड़ रुपये की ट्रेन की निवेश लागत अधिक है, इसलिए…
Read Moreसंडे रहा इस सीजन का सबसे ठंडा दिन, राजधानी में हुआ प्रदूषण कम
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर संडे को सुधरकर कम खराब पर रहा। प्रदूषण स्तर में कुछ कमी आने से मामूली राहत जरूर मिली है, लेकिन सफर के अनुसार सोमवार को कोहरे के कारण प्रदूषण का स्तर फिर बेहद खराब स्थिति में पहुंच सकता है। प्रदूषण के स्तर में थोड़ी कमी के साथ-साथ 2 दिसंबर सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन भी रहा। रविवार का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य है।पिछले दो दिनों से प्रदूषण में कमी होने से लोग काफी खुश…
Read Moreसुनील अरोड़ा बने नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त, 2019 लोस चुनाव की होगी जिम्मेदारी
नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव के लेकर चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पद ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत की जगह संभाली है जो 30 नवंबर को रिटायर हो गए थे।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 1980 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस सुनील की नियुक्ति को मंजूरी दी थी। बता दें कि तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में अशोक लवासा दूसरे चुनाव आयुक्त हैं। इससे पहले विधि मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया…
Read Moreवर्ष 2022 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मिली मेजबानी, भारत की बड़ी कामयाबी
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत कोबड़ी कूटनीतिक कामयाबी मिली है। अब भारत 2022 में विश्व के 20 ताकतवर देशों के समूह जी-20 की मेजबानी करेगा। 2022 में भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने वाले हैं। मोदी सरकार ने 2022 में न्यू इंडिया का नारा भी दिया है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण समूह की बैठक की मेजबानी मिलने को एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।वर्ष 2022 में इटली को जी-20 सम्मेलन की मेजबानी करनी थी। इस समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने बताया…
Read Moreआपकी गुगली में नहीं फंसेंगे: सुषमा
नई दिल्ली। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बीते गुरुवार को कहा था कि पाक पीएम इमरान खान ने ऐसी गुगली फेंकी कि भारत सरकार को करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास के लिए अपने मंत्री भेजने ही पड़े। कुरैशी के इस बयान पर भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उन्हें करारा जवाब देते हुए कहा कि इमरान खान सरकार के गुगली बयान से साफ हो गया है कि उसके मन में सिखों की भावनाओं की भावनाओं के प्रति को आदर नहीं है।पाक के विदेश मंत्री को आड़े हाथों लेते…
Read Moreरविवार से और होगी राजधानी की हवा जहरीली
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से प्रदूषण और स्मॉग की छाया का संकट टला नहीं है। दो दिसंबर को एक बार फिर दिल्ली का दम घुट सकता है। सफर के अलर्ट के अनुसार 2 दिसंबर को बादल छाएंगे, तापक्रम भी कम रहेगा। इसी वजह से दिल्ली-एनसीआर में इनवर्जन लेयर बनेगी जो प्रदूषक तत्वों को जमने में मदद करेगी। यह स्थिति कितने दिनों तक रहेगी इसका आकलन फिलहाल नहीं दिया गया है।बीते तीन दिनों से दिल्ली में स्मॉग की परत दोबारा नजर आ रही है, लेकिन यह हल्की है। लेकिन प्रदूषण का…
Read More