सोनिया गांधी की तबीयत खराब, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली।  शिमला में शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें शिमला से एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली लाया गया और उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के बोर्ड प्रबंधन के अध्यक्ष डॉ. डीएस राणा ने कहा कि उन्हें शाम पांच बजे अस्पताल लाया गया। पेट दर्द की वजह से उन्हें भर्ती किया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बेटी प्रियंका वाड्रा के घर को अंतिम रूप देने के लिए सोनिया गुरुवार को…

Read More

भविष्य के हिसाब से रुख तय करे न्यायपालिका : जेटली

नई दिल्ली।  वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि न्यायपालिका को किसी घटना से प्रभावित होने के बजाय भविष्य को ध्यान में रखकर रुख तय करना चाहिए। उसे दीर्घकालिक ‘न्यायिक शासनकला में पारंगत होना चाहिए। राष्ट्रगान और सोशल मीडिया पर हालिया कुछ फैसलों के मद्देनजर वित्त मंत्री ने यह टिप्पणी की। इन फैसलों में न्यायपालिका ने जहां अतीत में अलग दृष्टिकोण अपनाया वहीं वर्तमान में उन्हीं विषयों पर उसका रुख दूसरा रहा। शुक्रवार को एक साक्षात्कार में अरुण जेटली ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इसकी संसद को जरूरत…

Read More

रिटायरमेंट के बाद एसबीआई की पूर्व चेयरपर्सन का नोटबंदी पर बड़ा बयान

मुंबई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा कि बैंकों को नोटबंदी की तैयारी के लिए और समय दिया जाना चाहिए था. नोटबंदी के दौरान बैंकों पर काफी दबाव पड़ा है. पिछले साल आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1,000 रुपए के नोट को चलन से हटाने का फैसला किया था. इस पहल का मकसद कालाधन, भ्रष्टाचार और नकली मुद्रा पर लगाम लगाना था.अरुंधति ने एक कार्यक्रम में कहा कि अगर हम किसी नई तरह की चीज के लिए तैयार होते हैं, तब…

Read More

राजधानी की सेहत बिगाड़ रहा एनसीआर का धुआं

नई दिल्ली। पिछले दो दिनों से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्मॉग की परत भी कुछ गहरी दिखने लगी है। डिपार्टमेंट इसकी वजह एनसीआर के धुंए और तापमान में हो रहे बदलाव को मान रहे हैं। मगर एक्सपर्ट्स के अनुसार जो नियम बन रहे हैं, वास्तविकता में उन पर अमल नहीं हो रहा है। इसी वजह से दिल्ली में प्रदूषण स्तर भी बढ़ रहा है। दिल्ली की हवा खराब होने के कई कारण हैं। एनसीआर के जेनसेट जीआरएपी लागू होने के…

Read More

हिमाचल में बागियों को साधने की कोशिश, राहुल व सोनिया करेंगे रैली

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में मौजूदा चुनाव को लेकर जहां एक ओर कांग्रेस चुनावी तैयारियों में जुटी है, वहीं दूसरी ओर पार्टी के सीनियर लीडर वहां बागी सुरों को साधने में लगे हैं। इतना ही नहीं, दिल्ली से हाइकमान ने प्रदेश में 90 ऑब्जर्वर्स की एक लंबी-चौड़ी टीम भी भेजी है, जो वहां चुनाव के दौरान स्थितियों पर नजर रखने के साथ-साथ आपसी तालमेल भी बनाने का काम कर रही है। भले ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पूरा जोर इस समय गुजरात में है, लेकिन हिमाचल में अपना किला…

Read More

अनुपम के नेतृत्व में एफटीआईआई में हालात बेहतर होंगे : शर्मिला टैगोर

नई दिल्ली। बीते दौर की मशहूर अदाकारा और सेंसर बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष शर्मिला टैगोर का मानना है कि अनुपम खेर के नेतृत्व में भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान एफ टीआईआई के हालात बेहतर होंगे। शर्मिला ने भाषा के साथ एक साक्षात्कार में कहा, अब अनुपम वहां एफ टीआईआई हैं। वह एक अच्छे अभिनेता हैं। वह रंगमंच कलाकार भी हैं। मेरा मानना है कि उनके नेतृत्व में वहां हालात बेहतर होंगे। संस्थानों में नियुक्ति को लेकर राजनीतिक हस्तक्षेप के बारे में 72 वर्षीय शर्मिला ने कहा, राजनीतिक नियुक्तियां तो होती…

Read More

लैपटॉप अब फ्लाइट में नहीं ले जा सकेंगे

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (आईसीएओ) के एक प्रस्ताव पर मुहर लगी तो आप फ्लाइट में अपने साथ लैपटॉप नहीं ले जा सकेंगे. इस बारे में आईसीएओ की तरफ से एक प्रस्ताव दिया गया है. यह प्रस्ताव पास हुआ तो लैपटॉप को चेक-इन लगेज में ले जाने पर रोक लग सकती है. पिछले दिनों फ्लाइट में मोबाइल में आग लगने की खबरों के बाद आईसीएओ की तरफ से इस प्रस्ताव को दिया गया है. आईसीएओ के प्रस्ताव के तहत फ्लाइट में ले जाने वाले सामानों में आग लगने के…

Read More

सीमा पार से आतंकवाद पर लगाम नहीं लगी, तो सर्जिकल स्ट्राइक फिर से होगी: बिपिन रावत

नई दिल्ली।  सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत का कहना है कि देश की पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं पर कड़ी निगाहें बनाए रखने के लिए अब खुफि या प्रणाली को बेहतर करने और निगरानी रखने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि हम इलेक्ट्रिक वारफेयर सिस्टम बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे न सिर्फ सीमा, बल्कि आंतरिक इलाकों की भी सुरक्षा हो सकेगी। हालांकि सेना प्रमुख ने दूरदराज के इलाकों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दूरदराज के इलाकों में प्रतिष्ठानों की सुरक्षा चिंता का कारण…

Read More

समर्थन की सौदेबाजी, हार्दिक पटेल ने कांग्रेस के समक्ष रखीं कई मांगें

अहमदाबाद।  पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने समर्थन के एवज में कांग्रेस के समक्ष समाज को आरक्षण, नौकरी, पाटीदार आयोग के गठन सहित कई मांगें रखी हैं। गुजरात के कांग्रेस प्रभारी अशोक गहलोत इन मांगों पर आगामी एक सप्ताह में पार्टी का रख स्पष्ट करेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सोमवार को गुजरात यात्रा के दौरान उनसे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की होटल ताज में मुलाकात को लेकर कई अटकलें चल रही हैं। लेकिन राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की बात खुद हार्दिक ने स्वीकार की है। हार्दिक…

Read More

लता मंगेशकर ने गिरिजा देवी के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली। भाषा सुर सम्राग्यी लता मंगेशकर ने लोकप्रिय ठुमरी गायिका गिरिजा देवी के निधन पर शोक जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी का कल रात दिल का दौरा पडऩे के बाद यहां एक अस्पताल में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी एक बेटी है।  लता ने ट्वीट किया है, महान शास्त्रीय और ठुमरी गायिका गिरिजा देवी हमारे बीच नहीं रहीं, यह सुन कर मुझो बहुत दुख हुआ। हमारे उनके…

Read More