चंडीगढ़। पंजाब में पवित्र धर्मग्रंथ की बेअदबी और कोटकपूरा एवं बहिबलकलां गोलीकांड की जांच कर रही विशेष टास्क फोर्स (एसआईटी) ने आज फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार से चंडीगढ़ में पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार करीब दो घंटे तक चली पूछताछ में एसआईटी ने अक्षय से 42 सवाल पूछे। अक्षय से राम रहीम और और सुखबीर बादल संग बैठक से लेकर सिखों के धर्मग्रंथ के अपमान समेत कई सारे सवाल पूछे गए। हालांकि अक्षय ने एसआईटी के सामने सभी आरोपों को खारिज कर दिया।बाद कोटकपुरा थाने में दर्ज मामले के संबंध…
Read MoreCategory: राज्य
महाराष्ट्र में आयुध भंडार के पास विस्फोट में लोगों की मौत दुखद : सीतारमण
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वह महाराष्ट्र में आयुध भंडार में हुई दुर्घटना से दुखी हैं और अधिकारी बचाव एवं राहत अभियान में समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में मंगलवार को गोला-बारूद उतारे जाते समय आयुध भंडार के पास हुए विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये। रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पुलगांव कस्बे में केंद्रीय आयुध डिपो (सीएडी) के पास विस्फोटक रखने की जगह पर सुबह…
Read More1984 सिख विरोधी दंगों का मामला: यशपाल को फांसी, नरेश को उम्रकैद
नई दिल्ली। 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भड़के सिख विरोधी दंगे मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अवतार सिंह और हरदेव सिंह हत्या के मामले में दोषी यशपाल सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई। वहीं दोषी नरेश सेहरावत को उम्रकैद की सजा को सुनाई गई है। 34 साल बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। बता दें कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय पांडेय ने दक्षिण दिल्ली के महिपालपुर इलाके में रहने वाले हरदेव सिंह और अवतार सिंह की हत्या…
Read Moreसीबीआई विवाद: आलोक वर्मा का जवाब लीक होने पर भड़के सीजेआई
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा का सीलबंद लिफाफे में दायर किया गया जवाब मीडिया में लीक होने पर अप्रसन्नता जताते हुए आज मामले की सुनवाई 29 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी। वर्मा ने सोमवार को अपना जवाब एक सीलबंद लिफाफे में कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल को सौंपा था। चीफ जस्टिस रंगन गोगोई, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस के.एम. जोसेफ की पीठ ने वर्मा की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील फली एस. नरीमन को एक समाचार पोर्टल की खबर की प्रति सौंपी, जिसमें सीबीआई…
Read Moreराहुल ने सीबीआई को लेकर पीएम मोदी पर कसा तंज
नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी के सरकार पर लगाये गए आरोप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आज निशाना साधते हुए कहा कि जाँच एजेंसी में जो कुछ हो रहा है उससे लोगों का भरोसा टूट रहा है।गांधी ने ट्वीट किया कि दिल्ली में ‘चौकीदार ही चोर’ नामक एक क्राइम थ्रिलर चल रहा है। नए एपिसोड में सीबीआई के डीआईजी द्वारा एक मंत्री,राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, कानून सचिव और कैबिनेट सचिव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये गये हैं। वहीं गुजरात से लाया उसका साथी करोड़ों…
Read Moreअमृतसर में ग्रेनेड हमले के बाद जालंधर पुलिस अलर्ट, चलाया चैकिंग अभियान
जालंधर। अमृतसर के राजासंसी में स्थित निरंकारी सत्संग भवन में हुए ग्रेनेड हमले ने पुलिस की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 20 लोग घायल हो गए। वहीं इल हमले के पास पंजाब सहित आसपास के राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। इस दौरान जालंधर में भी पुलिस ने सर्च आप्रेशन चलाया। जालंधर पुलिस ने निरंकारी भवन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। इस दौरान विभिन्न नाकों पर पुलिस ने वाहनों की चैकिंग की। गौर हो कि पंजाब में आतंकी…
Read Moreलाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लगी आग
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार को एयर इंडिया के टिकट बिक्री काउंटर पर आग लग गई जिससे यहां अफरा-तफरी मच गई। एक अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घटना के दौरान काउंटर पर कोई अधिकारी या स्टाफ मौजूद नहीं था चूंकि एयर इंडिया की पहली उड़ान दिल्ली से पूर्वान्ह 11.35 बजे आती है। आग के कारण कुछ फर्नीचर और कंप्यूटर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।इस घटना पर अधिकारियों का कहना है की यह आग शार्ट सर्किट से लगी है फिलहाल…
Read Moreविधान भवन तक कैब ड्राइवर्स का मार्च, सीएम फडणवीस से दखल की मांग
मुंबई। ओला-ऊबर ड्राइवर अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर हड़ताल पर चले गए हैं। सोमवार को ये ड्राइवर राज्य सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग लेकर विधान भवन तक मार्च निकाल रहे हैं। ऐसे में इस दौरान मुंबईकरों को कैब बुक करने में खासा मशक्कत करनी पड़ सकती है। रविवार को भी जहां 70 प्रतिशत तक ओला-ऊबर कैब ऑफलाइन रहीं, सोमवार को यह आंकड़ा और भी बढ़ेगा। ओला-ऊबर कैब ड्राइवर अपने परिवारों के साथ विधान भवन तक मार्च निकालेंगे और राज्य सरकार को मांगपत्र सौंपेंगे।कैब ड्राइवर चाहते…
Read Moreएस के मिश्रा को पूर्णकालिक ईडी निदेशक नियुक्त किया
नयी दिल्ली। आईआरएस अधिकारी संजय कुमार मिश्रा को शनिवार रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का पूर्णकालिक प्रमुख नियुक्त किया गया। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई। मिश्रा आयकर कैडर के 1984 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी हैं जिन्हें 27 अक्टूबर को केन्द्रीय जांच एजेंसी में प्रधान विशेष निदेशक नियुक्त किया गया था और तीन महीने के लिए ईडी निदेशक का ‘अतिरिक्त’ प्रभार सौंपा गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने शनिवार को एक आदेश जारी कर मिश्रा को ”पद…
Read Moreमुंबई की सड़कों पर नहीं उतरीं 70 प्रतिशत ओला-ऊबर टैक्सी
मुंबई। मुंबई की सड़कों से 70 प्रतिशत ओला और ऊबर ऐप टैक्सी गायब हैं। रविवार सुबह बहुत कम टैक्सीज उपलब्ध होने के चलते यात्रियों का दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कैब बुक करने के बाद लंबा इंतजार करना पड़ा। इतना ही नहीं, कम उपलब्धता के चलते कैब का फेयर भी सामान्य से दोगुना तक वसूला गया। बता दें, कैब ड्राइवर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं और उनकी मांग है कि राज्य सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करे।यूनियन लीडर गोविंद मोहिते ने कहा, ज्यादातर ड्राइवर अपनी मर्जी से…
Read More