जिन्हें अपनो ने ठुकराकर मुह फेर लिया,उन्हें अपना बनाकर इलाज कर रहे डाक्टर विवेक

मेगा कैम्प में 137 मरीजों देखकर बांटी दवा   मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के ज्योति नगर में कुष्ठ रोग के मरीजों की पहचान व उनके उपचार के लिए ज्योति नगर में मिशनरीज आफॅ चैरिटी, लैपारोसी सेंटर में मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में चर्म रोग विशेषज्ञ डाक्टर विवेक कुमार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण  किया गया। कैम्प में  137  मरीजो का पंजीकरण किया गया। शिविर में आये हुए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित करने के साथ नाश्ता भी दिया गया। इस कैम्प में लगभग 6 कुष्ठ…

Read More

110154 करोड़ की 5972 किमी. लम्बी 80 सड़क परियोजनओं का लोकार्पण-शिलान्यास सम्पन्न

लखनऊ । केंद्रीय भूतल व जल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां राजधानी लखनऊ के झूलेलाल पार्क में प्रदेश से जुड़ी 1,10,154 करोड़ की लागत वाली 5972 किमी लम्बी 80 सड़क परियोजनओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा और अन्य मंत्री व नेता भी मौजूद रहे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आज मुझे बहुत ख़ुशी महसूस हो रही है। यहां पर राजनाथ सिंह की निधि से…

Read More

वायुसेना और नौसेना प्रमुखों को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, सरकार का बड़ा फैसला

नयी दिल्ली। भारतीय वायुसेना और नौसेना के प्रमुखों को जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव के मद्देनजर वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल बी एस धनोआ और नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा को संभावित खतरे की गहन समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि दोनों सेनाओं के प्रमुखों को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को पहले ही जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है।

Read More

वनवासियों का हित

सुप्रीम कोर्ट ने करीब 12 लाख वनवासियों को राहत देते हुए उन्हें बेदखल करने के अपने ही आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट की एक बेंच ने 13 फरवरी को 16 राज्यों के करीब 11.8 लाख वनवासियों के वन-भूमि पर कब्जे के दावों को खारिज करते हुए राज्य सरकारों को आदेश दिया था कि वे जमीनें खाली कराएं। अब इस मामले की सुनवाई 10 जुलाई को होगी। दरअसल केंद्र सरकार ने अदालत से उसके पिछले आदेश पर रोक लगाने की गुजारिश की थी। सरकार की दलील थी कि…

Read More

पेट्रोल, डीजल के दाम फिर लगातार दूसरे दिन बढ़े

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को फिर लगातार दूसरे दिन वृद्धि जारी रही। तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के भाव में आठ पैसे लीटर की बढ़ोतरी की है जबकि चेन्नई में पेट्रोल नौ पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। दो दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के भाव में 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है जबकि डीजल 20 पैसे महंगा हो गया है। इससे पहले लगातार छह दिनों की वृद्धि के बाद बुधवार को कीमतों में…

Read More

चंदा कोचर और वीडियोकॉन प्रमुख वेणुगोपाल के घरों पर ईडी की छापेमारी

दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर और वीडियोकॉन समूह के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत के आवासों पर एक साथ छापेमारी की। यह छापेमारी विडियोकॉन समूह के लिए 1,875 करोड़ रुपए के कर्ज को मंजूरी देने में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जारी जांच के तहत की गई।एजेंसी ने कोचर के दक्षिण मुंबई और धूत के औरंगाबाद स्थित आवासों की तलाशी ली। इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई और औरंगाबाद में नूपावर रिन्यूएबल्स और धूत के कार्यालय की…

Read More

पीएम मोदी की रैली के लिए हाईप्रोफाइल होगी सिक्यूरिटी

पटना। तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में एनडीए की बड़ी रैली होने वाली है. इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एनडीए के बड़े नेता भी शिरकत करेंगे.  सीएम नीतीश कुमार और रामविलास पासवान समेत कई दिग्गज हैं जो इस मंच पर एक साथ दिखेंगे. सबसे खास ये है कि इस दिन वर्ष 2010 में लुधियाना में हुई एनडीए की रैली के 9 साल के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार किसी राजनीतिक मंच से अपना संबोधन देंगे. जाहिर है ये रैली हाईप्रोफाइल है. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था भी…

Read More

देश में पहली बार हवाई यात्रियों के अधिकार वाला चार्टर लागू

नयी दिल्ली। हवाई यात्रियों के अधिकारों की गारंटी देना वाला यात्री चार्टर लंबे इंतजार के बाद लागू हो गया है। देश में यह पहला मौका है जब हवाई यात्रियों के लिए चार्टर लागू किया गया है। इसमें उड़ानों में दरी, उड़ानों के रद्द होने, बोर्डिंग से मना करने, उड़ानों के अन्यत्र भेजे जाने, यात्री द्वारा टिकट रद्द कराने, नाम में संशोधन, चिकित्सा आपात स्थिति तथा यात्री का सामान खोने या क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में यात्रियों के क्या अधिकार हैं और उन्हें कितना हर्जाना मिलेगा यह अब तय कर दिया…

Read More

बडग़ाम में वायुसेना का मिग-17 हेलिकॉप्टर क्रैश, दो पायलट समेत चार की मौत

बडग़ाम। जम्मू-कश्मीर के बडग़ाम में वायुसेना का मिग-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. खबरों के मुताबिक तकनीकी गड़बड़ी के चलते ये हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. इस हादसे में दोनों पायलटों के अलावा दो क्रू मेंबर्स की मौत हो गई.मौके से मिली जानकारी के मुताबिक, मिग-17 हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते क्रैश हुआ. हादसे के वक्त पायलट विमान से बाहर निकलने में नाकाम रहे. क्रैश होने के बाद विमान में आग लग गई. स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों पायलटों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी…

Read More

एयरफोर्स ने जम्मू-कश्मीर का आसमान किया सील

श्रीनगर। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति के बीच जम्मू-कश्मीर के आसमान को सील कर दिया गया है. वायुसेना ने यहां जम्मू, लेह और श्रीनगर में कमर्शियल उड़ानों की आवाजाही पर रोक लगा दी है.मिली जानकारी के अनुसार लेह, जम्मू, श्रीनगर और पठानकोट हवाई अड्डे अलर्ट पर हैं. चंडीगढ़, अमृतसर के हवाई अड्डों पर भी अलर्ट है. इसके साथ ही सुरक्षा कारणों से कई नागरिक उड़ानों को रोक दिया गया है. इसके साथ ही कुछ समय के लिए एयर स्पेस सस्पेंड कर दिया गया है.रिपोर्ट के अनुसार श्रीनगर के…

Read More