नई दिल्ली। जेट एयरवेज का दोबारा संचालन न शुरू होने की स्थिति में सरकार इसके फॉरेन फ्लाइंग राइट्स अन्य एयरलाइन्स में बांटने जा रही है। एविएशन मिनिस्ट्री के एक अधिकारी ने कहा, जिन एयरलान्स ने आवेदन किया है हम उनको अधिकार देने पर विचार कर रहे हैं। ज्यादा मांग सिंगापुर, थाइलैंड और मध्य एशिया के लिए है।इस कदम से जेट के लिए बोली लगाने वालों को चिंता हो सकती है। अधिकारी ने बताया इस बात को लेकर एयरलाइंस के साथ बैठक हुई है और आश्वासन दिया गया है कि जब…
Read MoreCategory: राज्य
अधिकारों का टकराव
अपनी कार्यशैली के चलते अक्सर विवादों में रहने वाली पूर्व आईपीएस अधिकारी व पुडुचेरी की उपराज्यपाल को मद्रास हाईकोर्ट ने नसीहत दी है कि वह जनता द्वारा चुनी गई सरकार के दैनिक कामकाज में हस्तक्षेप नहीं कर सकती। चुनी गई विपक्षी दलों की सरकारों को केंद्र में सत्तारूढ़ दल की शह प्राप्त उपराज्यपाल व राज्यपालों की विवादित कार्यशैली के किस्सों की लंबी परंपरा रही है। इसके बावजूद किरण बेदी की कार्यशैली विगत में भी ऐसी ही रही है कि अधिकारों का टकराव गाहे-बगाहे सामने आता ही रहा है। जो उनकी…
Read Moreचुनाव के दौर में गैर राजनीतिक इंटरव्यू की आवश्यकता क्यों ?
राणा अवधूत कुमार पटना। बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अक्षय कुमार ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लिया। घोषित तौर पर यह गैर राजनैतिक इंटरव्यू था. लेकिन किसी देश के प्रधानमंत्री का इंटरव्यू बीच चुनाव में एक फिल्मी कलाकार का लेना देश के विद्वान पत्रकारों के लिए भी दुखद है. अक्षय कुमार एक बेहतरीन कलाकार हैं, और इंटरव्यू की चर्चा देश-विदेश में हुई है. जहां विश्व के तमाम बड़े पत्रकारों ने अपने कॉलम में लिखा है. इसके बाद इस इंटरव्यू की परिकल्पना भी साफ़ नहीं हैं. मसलन इंटरव्यू के लिए कैमरा किसका…
Read Moreफिर बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम
मुंबई। एक दिन की स्थिरता के बाद शनिवार को फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए। पेट्रोल दिल्ली में छह पैसे, कोलकाता और मुंबई में सात पैसे और चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली में पांच पैसे, कोलकाता में छह पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में नौ पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढकर क्रमश: 73.1 रुपये, 75.15 रुपये, 78.71 रुपये और 75.92…
Read Moreडॉ. सुब्रमण्यन वित्त आयोग की सलाहकार परिषद सदस्य बने
नई दिल्ली। भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉक्टर कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन 15वें वित्त आयोग की सलाहकार परिषद में सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। 16 अप्रैल 2018 को 15वें वित्त आयोग ने सलाहकार परिषद का गठन किया था इसके निम्नलिखित 11 सदस्य थे। डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन परिषद के 12वें सदस्य होंगे। परिषद की भूमिका और कार्य प्रणाली के अनुसार आयोग को किसी भी कार्य विषय पर परामर्श देना, कार्य विषय में शामिल बातों के बारे में आयोग की समझदारी बढ़ाने के लिए पत्र और शोध अध्ययन की तैयारी में…
Read Moreबक्सर में भाजपा-कांग्रेस को मिलता रहा है बराबर मौका
राणा अवधूत कुमार (हाल-ए-बक्सर) सीपीआई का क्षेत्र में शुरू से रहा प्रभाव, 1989 के जनता लहर में जीती थी सीट 1952 में शाहाबाद उतरी पश्चिम सीट रही तो 1962 में बक्सर क्षेत्र से नाम हुआ 1952 से 2014 के चुनाव तक बक्सर लोकसभा से चुनकर गए हैं कुल नौ सासंद सासाराम। बक्सर बिहार के उन लोकसभा सीटों में शामिल है, जहां भाजपा और कांग्रेस दोनों को सत्ता में रहने का बराबर मौका मिलता रहा है. कभी कांग्रेस का गढ़ रहे बक्सर (पूर्व में बिक्रमगंज) संसदीय क्षेत्र पर 1989 के बाद से…
Read Moreक्या रमज़ान में सुबह 5 बजे से मतदान करवा सकते हैं?
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में रमजान के दौरान चुनावों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मतदान का समय सुबह 5 बजे करने की मांग पर विचार करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने यह सवाल एक याचिका के आधार पर किया है जिसमें मतदान का वक्त सुबह 7 बजे की बजाय 5 बजे करने की मांग की गई है। कोर्ट ने आयोग से सिर्फ जानने की कोशिश की है कि वह इस तरह की गुज़ारिश को मान सकते हैं या नहीं। अब चुनाव आयोग पर निर्भर करता है कि…
Read Moreचुनावी रण में खिलाड़ी
गौतम गंभीर और विजेन्द्र सिंह भी चुनाव लडऩे वाले खिलाडिय़ों के बैंड में शामिल हो गए। गंभीर का तो भाजपा प्रेम जगजाहिर था लेकिन सदस्यता का अमलीजामा पहनाया गया गत मार्च में।अब उन्हें पूर्वी दिल्ली से टिकट भी मिल गया। विजेन्द्र ने आननफानन में हरियाणा पुलिस को अलविदा कहा, फिर कांग्रेस पार्टी के सदस्य बनकर दक्षिण दिल्ली संसदीय हलके से बतौर प्रत्याशी ताल ठोक दी। यह सारा घटनाक्रम सोमवार को हुआ। इस सीट पर कांग्रेस पहलवान सुशील कुमार पर किस्मत आजमाना चाहती थी। मगर बात नहीं बन पायी। खेलों में…
Read Moreवॉकओवर का खेल
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी को न उतारने के कांग्रेस के फैसले से एक बड़े तबके को निराशा हुई है। पिछले दिनों कांग्रेस के भीतर से ही यह चर्चा उठी थी कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में पार्टी प्रियंका गांधी को आगे ला सकती है। इस पेशकश से देश के उस वर्ग में उत्साह पैदा हुआ था जो इस लोकसभा चुनाव को एक वैचारिक लड़ाई के रूप में देख रहा है और मान रहा है कि सर्वसमावेशी चरित्र वाली कांग्रेस ही…
Read Moreजमीन पर जेट एयरवेज
उदारवाद की वकालत करने वालों के कभी हमसफर रहे जेट एयरवेज ने पिछले साल ही अपनी 25वीं वर्षगांठ मनाई थी। उस पर करोड़ों का कर्ज बकाया था, नया कर्ज मिलने में दिक्कत हुई। नतीजतन आसमान पर कुलांचे भरती जेट एयरवेज धरती पर आ गयी। जाहिर है, यात्रियों को तो परेशानी उठानी ही पड़ी, इसके कर्मचारी भी बेरोजगार हो गए। चूंकि 8500 करोड़ की देनदारियां अभी मालिकों पर बकाया है, इसलिए उधार देने वाले अगली राशि न देने का मूड बना चुके हैं। सवाल बाकी है कि कर्ज की गठड़ी इतनी…
Read More