लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मीडिया को संबोधित करते हुए एलान किया कि बसपा विधानसभा उपचुनाव अकेले लड़ेगी। हालांकि, उन्होंने गठबंधन जारी रखने के लिए शर्तें जोड़ दी हैं। मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा का वोट बसपा में ट्रांसफर नहीं हुआ। यही कारण है कि यादव परिवार के डिंपल, धर्मेंद्र व अक्षय भी चुनाव हार गए। उन्होंने कहा कि बसपा एक मिशनरी, अनुशासित व कैडर आधारित पार्टी है जबकि सपा में अभी काफी सुधार की जरूरत है। मायावती ने कहा कि अखिलेश अपने कार्यकर्ताओं को मिशनरी बनाएं।उन्होंने उपचुनाव…
Read MoreCategory: राज्य
मेट्रो और बसों में महिलाएं कर सकेंगी फ्री में सफर, 2-3 महीने में लागू होगी योजना
नई दिल्ली। हाल ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद राजधानी में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) 2020 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए मेट्रो और बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की योजना पर काम कर रही है। केजरीवाल ने सोमवार को इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि 2 से 3 महीने में यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं। महिलाओं की सुरक्षा के संबंध 2 बड़े फैसले लिए…
Read Moreराजधानी का मौसम गर्म और शुष्क रहने की संभावना
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को गर्मी और शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। हालांकि भीषण गर्मी से अगले 48 घंटे में मामूली राहत मिलने का अनुमान है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा तथा आसमान साफ रहेगा। मंगलवार से गरज, आसमान में बादल छाए रहने तथा बिजली कड़कने की संभावना है जिससे भीषण गर्मी…
Read Moreब्याज दर में कटौती कर सकता है रिजर्व बैंक
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक बृहस्पतिवार को मौद्रिक नीति की समीक्षा में नीतिगत दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर सकता है। यदि केंद्रीय बैंक ऐसा करता है तो यह लगातार तीसरा मौका होगा जबकि वह ब्याज दर घटाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि 2018-19 की चौथी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर पांच साल के निचले स्तर पर आ गई है जिसके मद्देनजर रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की गुंजाइश बढ़ी है।भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) बृहस्पतिवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक…
Read Moreकोविंद, मोदी और शाह ने दी तेलंगाना के लोगों को स्थापना दिवस दी बधाई
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को तेलंगाना के लोगों को राज्य की स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। कोविंद ने ट्वीट पर शुभकामना संदेश में लिखा, तेलंगाना की स्थापना की पांचवीं वर्षगांठ पर राज्य के लोगों को बधायी। सभी नागरिकों को सुनहरे और खुशहाल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। मोदी ने ट्विटर पर कहा, तेलंगाना के स्थापना दिवस पर इस अद्भुत राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। परिश्रमी नागरिकों के लिए प्रसिद्ध इस राज्य के लोग हमारे देश के विकास…
Read Moreजेडीयू कोटे से 8 मंत्रियों ने ली शपथ, बीजेपी को जगह नहीं
पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के गठन के बाद आज पहली बार नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के आठ सदस्यों को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने राजभवन में जदयू के नरेंद्र नारायण यादव, संजय झा, डॉ. अशोक कुमार चौधरी, रामसेवक सिंह, श्याम रजक, नीरज कुमार, लक्ष्मेश्वर राय और बीमा भारती को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन चेहरों में सभी जेडीयू से हैं लेकिन बीजेपी से किसी भी चेहरे को मंत्रिपरिषद…
Read Moreमौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज वॉर्निंग, गर्मी से फिलहाल राहत नहीं
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश भर में, इन दिनों भारी गर्मी ने कोहराम मचाकर रखा हुआ है. गर्मी का ऐसा कहर जारी है कि लोग बेहाल हैं. देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो तेज धूप, गर्म हवा, लू के थपेड़ों का कहर जारी है. लोगों को जीना मुहाल है. हालांकि शनिवार के मुकाबले मौसम से थोड़ी राहत की उम्मीद है. मौसम विभाग द्वारा जारी रेड वॉर्निंग को हटा कर अब ऑरेंज वार्निंग कर दिया गया है. मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में…
Read Moreदेश के उत्तर पश्चिमी इलाके भीषण गर्मी की चपेट में
नई दिल्ली। पिछले चार-पांच दिन से उत्तर भारत में आसमान साफ है और बारिश होने के आसार नहीं है। इसके परिणामस्वरूप दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम भारत के हिस्से में अधिकतम तापमान में करीब 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों प्रयागराज में 30 मई को अधिकतम उच्चतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 3 जून तक आसमान साफ रहने…
Read Moreएडमिरल करमबीर सिंह बने नए नौसेना प्रमुख
नई दिल्ली। एडमिरल करमबीर सिंह ने शुक्रवार को 24वें नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने सुनील लांबा की जगह ली है।एडमिरल करमबीर सिंह ने नौसेना स्टॉफ के 24वें प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। एडमिरल लांबा ने शुक्रवार को साउथ ब्लॉक में एक समारोह में एडमिरल सिंह को प्रभार सौंप दिया। उन्हें गुरुवार को ही पदभार संभालने के लिए सैन्य ट्रिब्यूनल ने इजाजत दी थी। ट्रिब्यूनल ने बुधवार को उनकी नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई को सात हफ्तों के लिए टाल दिया…
Read Moreसबका विश्वास कैसे
चुनाव नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग मौकों पर जो बातें कही हैं, उनका सार यह है कि एनडीए सरकार-2 की प्राथमिकता भारतीय संविधान की रोशनी में सबको साथ लेकर चलने की है। मोदी ने स्पष्ट कहा कि चुनाव के दौरान चाहे जो भी बातें कही गई हों, उन सबका अब कोई महत्व नहीं है। बहुमत से सरकार चुनी जरूर जाती है पर चलती वह सर्वमत से है। यानी मोदी अपने विरोधियों को भी साथ लेकर चलना चाहते हैं, भले ही एक तबका इस जनादेश को ‘हिंदू जनादेश’…
Read More