यो यो हनी सिंह ने अपने चार्टबस्टर गीत ‘वन बॉटल डाउन’ की यादें की ताज़ा !

संगीत सनसनी यो यो हनी सिंह के गीत ‘वन बॉटल डाउन’ ने आज चार साल पूरे कर लिए है और इस खास दिन पर संगीतकार सोशल मीडिया पर ‘वन बॉटल डाउन’ से जुड़ी मीठी यादें ताज़ा करते हुए नज़र आये। यो यो हनी सिंह के सबसे प्रसिद्ध चार्टबस्टर में से एक, वन बॉटल डाउन की रिलीज को आज चार साल पूरे हो गए है, लेकिन आज भी यह पार्टियों में सबसे ज्यादा बजने वाले गानों में से एक है। अपने गाने से जुड़ी मीठी यादों को ताज़ा करते हुए, यो…

Read More

नोटबुक के नए सॉन्ग “मैं तेरे” में सलमान खान बिखेरेंगे अपना जादू , टीज़र हुआ रिलीज !

नोटबुक के आगामी गीत “मैं तेरे” ने इंटरनेट पर हलचल पैदा कर दी है क्योंकि इस गाने को न सिर्फ़ सलमान खान ने अपनी आवाज़ दी है, बल्कि इस गाने को सलमान खान पर फ़िल्माया भी गया है। इस डबल बोनान्जा ने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है। अपने पहले गानों के साथ धूम मचाने के बाद, सलमान खान अब अपने आगामी गीत के साथ एक बार फिर प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।निर्माताओं ने फिल्म के चौथे गाने का टीज़र रिलीज़ कर दिया है, जिसके बाद जनता…

Read More

फिल्म नोटबुक में 6 बच्चों की भूमिका के लिए 200 से अधिक कश्मीरी बच्चों ने दिया था ऑडिशन!

मुम्बई : इससे पहले, सलमान खान ने छह बच्चों की विशेषता वाला एक पोस्टर शेयर किया था, जो सभी फिल्म नोटबुक की कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म नोटबुक में 6 बच्चों की भूमिका के लिए कश्मीर के 200 सौ से अधिक बच्चों ने ऑडिशन दिया था। फिल्म के लिए उपयुक्त कास्टिंग की खोज में ऑडिशन प्रक्रिया में काफी समय लगा गया था, क्योंकि फ़िल्म की टीम ऐसे बच्चों की खोज में थी जो निर्माता और निर्देशक के दृष्टिकोण से मेल खाते हो। फ़िल्म के…

Read More

परदे पर कमांडर अभिनंदन का रोल निभाना चाहता हूं: जॉन अब्राहम

बॉलिवुड अभिनेता जॉन अब्राहम पिछले काफी समय से फोर्स, फोर्स 2, मद्रास कैफे, सत्यमेव जयते और परमाणु जैसी देशप्रेम से ओत-प्रोत फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अब वह तैयार हैं अपनी अगली फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर के साथ। उनकी यह फिल्म भी देश प्रेम और देश सेवा के बारे में बात करती है। मुंबई में जॉन अब्राहम और अभिनेत्री मौनी रॉय ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया। अब चूंकि जॉन की यह फिल्म भारत-पाक के तल्ख रिश्तों पर बात करती है और कहानी एक रॉ एजेंट की है, ऐसे…

Read More

भंसाली की फिल्म में आ रहे हैं अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ?

संजय लीला भंसाली सहीर लुधियानवी पर बायॉपिक बना रहे हैं, यह बात काफी वक्त से चर्चा में है। इस फिल्म की कास्ट क्या होगी इस बारे में काफी कयास लगाए जा चुके हैं, अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म में लीड रोल में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक इसमें टाइटल रोल निभाएंगे, इसमें ऐश्वर्या राय कवयित्री अमृता प्रीतम का रोल निभाएंगी। हालांकि इस बारे में ऑफिशल रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या ने हाल में हिंट दी थी और कहा…

Read More

मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर” के “बजा बजा” इस गीत से ताजा होगी होली की यादे।

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की आगामी फिल्म मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर का नवीनतम गीत ‘बजा बजा’ होली के इस सीजन के लिए बिल्कुल परफ़ेक्ट है जिसने 50 के दशक से प्रतिष्ठित होली गीत की यादें ताज़ा कर दी है। फिल्म निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा महान फिल्मकार वी. शांताराम के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं, इसलिए उनके काम के प्रति सम्मान के रूप में, निर्देशक ने फ़िल्म नवरंग के गीत ‘जा रे हट नटखट’ को रीक्रिएट कर के उन्हें ट्रिब्यूट दिया है। गीत के बारे में बात करते हुए, राकेश ओमप्रकाश मेहरा…

Read More

नवाजुद्दीन संग काम करना सीखने वाला अनुभव : श्वेता त्रिपाठी

अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने कहा है कि मास्टर ऑफ द क्राफ्ट नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अभिनय करना उनके लिए सीखने वाला अनुभव है। श्वेता फिल्म रात अकेली है में नवाजुद्दीन के साथ दूसरी बार पर्दे पर नजर आएंगी। इससे पहले उन्होंने 2017 की फिल्म हरामखोर में नवाजुद्दीन के साथ काम किया था। श्वेता ने एक बयान में कहा, नवाज के साथ काम करना सीखने वाला अनुभव रहा। वह मास्टर ऑफ क्राफ्ट हैं और उनके साथ एक फ्रेम में नजर आने से आप भी अच्छे लगते हैं।उन्होंने कहा, मैं रात अकेली है…

Read More

अब हॉरर फिल्म की तैयारी कर रही हैं कटरीना कैफ?

ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ की आने वाली फिल्म भारत का पिछले काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। जब से सलमान खान स्टारर इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है तभी से यह लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बन रही है और इससे पहले कटरीना उनके साथ मेरे ब्रदर की दुल्हन और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्में कर चुके हैं।हाल में कटरीना से इस बारे में पूछा गया कि आखिर उन्होंने कौन से जॉनर की फिल्मों में काम नहीं…

Read More

विमोक्ष की शूटिंग प्रयागराज कुंभ में शुरू हुई : धीरज मिश्र

कुंभ का आकर्षण भारत ही नहीं दुनियाँ भर में होता है , फिल्मकारों के लिए तो ये अकल्पनीय भव्य सेट होता है जिसे आप बना नहीं सकते ऐसा मानना हैं लेखक से निर्देशक बने धीरज मिश्र का , जिन्होंने अपनी पहली निर्देशित फिल्म विमोक्ष की शूटिंग प्रयागराज के कुंभ में की I बतौर धीरज चुकी उनका जन्म प्रयागराज में ही हुआ है सो बचपन से ही उन्होंने कुंभ को होते हुए देखा वही से उन्हें विमोक्ष जैसे विषय पर फिल्म बनाने का विचार आया जिसके लिए कुंभ सबसे बेहतरीन अवसर…

Read More

सोनचिड़िया के रील लाइफ डकैतों ने वास्तविक जीवन के डकैतों से की मुलाक़ात!

आरएसवीपी की आगामी फ़िल्म सोनचिड़िया में सुशांत सिंह राजपूत, मनोज वाजपेयी, भूमि पेडनेकर और रणवीर शौरी डकैतों की भूमिका में नज़र आएंगे और अब तक रिलीज हुए कंटेंट ने फ़िल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह दो गुना बढ़ा दिया है। फिल्म के प्रचार को एक पायदान ऊपर ले जाते हुए, सोनचिड़िया की टीम ने चंबल में असली डाकुओं से मुलाकात की है। स्टार-कास्ट सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर, और रणवीर शौरी सहित निर्देशक अभिषेक चौबे ने डाकुओं से मिलने के लिए चंबल शहर का दौरा किया है। मध्य प्रदेश की…

Read More