उन्नाव गैंगरेप केस: यूपी सरकार ने एसआईटी का किया गठन, विधायक से भी होगी पूछताछ

लखनऊ। उन्नाव गैंगरेप मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने भारी दबाव के बाद केस की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। पीडि़ता ने इस मामले में स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत कई लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। इसी मामले में मंगलवार को विधायक के भाई अतुल सेंगर की गिरफ्तारी भी हुई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। इस बीच, गैंगरेप पीडि़ता के पिता के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके साथ मारपीट की पुष्टि हुई है…

Read More

साहित्यिक संस्था ‘अदबी संस्थान’ के तत्वाधान में ‘सुहैल काकोरवी’ की नई पुस्तक का लखनऊ में लोकार्पण

उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री तथा जलसे के मुख्य अतिथि मोहसिन रज़ा ने कहा कि सुहैल काकोरवी की इस पुस्तक का नाम “ग़ालिब :एक उत्तरकथा” ही यह बताता है कि यह पुस्तक लखनऊ की गंगा-जमुनी संस्कृति की प्रतीक है। लखनऊ /8 अप्रैल,2018: आज लखनऊ नगर की लोकप्रिय साहित्यिक संस्था ‘अदबी संस्थान’ के तत्वाधान में हिन्दी, उर्दू, फारसी एवं अंग्रेजी में समान रूप से दखल रखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकार एवं मशहूर शायर ‘सुहैल काकोरवी’ की नई पुस्तक का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रज़ा के शुभ हाथों से सम्पन्न हुआ। लोकार्पित…

Read More

भीमराव अम्बेडकर की फोटो लगाने को सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश

लखनऊ। भीमराव अम्बेडकर की फोटो सभी शासकीय कार्यालयों में लगवाये जाने के संबंध में सूबे की राजधानी लखनऊ का प्रशासन अब सक्रिय होता दिख रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं।डीएम ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्गत शासनादेश में वर्णित भीमराव राम जी अम्बेडकर की फोटो सभी शासकीय कार्यालयों में लगवाई जाने के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी, समस्त अपर जिलाधिकारी जनपद लखनऊ, समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों तथा समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देश दिये है कि शासनादेश का…

Read More

अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का गठन जल्द करेगी: योगी सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उप्र में सरकार बनने के बाद से ही अयोध्या, काशी और मथुरा जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को तवज्जो मिलनी शुरू हो गई थी। सरकार के सूत्रों का दावा है कि योगी सरकार अब अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के गठन को लेकर गंभीर हो गई है और अधिकारियों को इसके लिए नियमावली तैयार करने का निर्देश दिया गया है। सरकार के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से उसके आसपास मौजूद तीर्थस्थलों के समन्वित विकास…

Read More

मनमानी फीस वसूली तो मान्यता होगी रद्द

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में अब निजी स्‍कूल अभिभावकों से मनमानी फीस नहीं वसूल सकेंगे। निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने के लिए योगी सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट में यूपी स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क निर्धारण) विधेयक के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है। अब सरकार जल्द ही अध्यादेश भी लाएगी। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बताया यह प्रस्ताव इसी सत्र से लागू होगा।निजी स्कूलों को हर साल फीस बढ़ाने पर रोक, 7-8% से ज्यादा फीस वृद्धि अब नहीं हो सकती। डिप्टी सीएम…

Read More

उप्र में आंधी से 3 की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आई धूल भरी आंधी से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।गोंडा में आंधी के दौरान लकड़ी की बल्ली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आजमगढ़ में एक निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने कहा कि यह मौतें शुक्रवार रात को हुई।आंधी से लखनऊ, सीतापुर, अमेठी, राय बरेली, सुल्तानपुर, अंबेडकर, बलरामपुर, लखीमपुर बाराबंकी व हरदोई में फसलों व घरों को नुकसान पहुंचने की खबरें हैं।प्रदेश में शनिवार को…

Read More

कर्जमाफी की घोषणा लेकिन अब किसानों से हो रही रिकवरी : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा सरकार पर जोरदार हमला करते हुए भाजपा को चौतरफा घेरा। शनिवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सबसे अहम यह विषय रहा जब अखिलेश ने बताया कि योगी सरकार ने पहले कर्ज माफी की घोषणा की लेकिन बैंक अब किसानों से उनके कर्ज की रिकवरी कर रही है। अखिलेश ने रिकवरी के संबंध में मेरठ के जलालपुर गांव के ग्राम प्रधान को मीडिया के सामने पेश करते हुए उससे योगी सरकार की सच्चाई का प्रमाण दिलवाया।…

Read More

बाबा साहेब की मूर्ति तोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने शनिवार को अपने मॉल एवेन्यू स्थित आवास पर प्रेसवार्ता कर भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला किया। प्रेसवार्ता में मायावती ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल आज सिद्धार्थनगर और इलाहाबाद में तोड़ी गई अंबेडकर की मूर्तियों पर बसपा सुप्रीमो ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बाबा साहेब की मूर्ति तोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का नाम बदलना वोट के लिए स्वार्थ की कोशिश है। माया ने इलाहाबाद और सिद्धार्थनगर में  मूर्ति तोड़ने परआरोप लगाया कि सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है। मूर्ति तोड़ने से…

Read More

कानपुर पहुंचा आर.एल.ई. मूवमेंट

कानपुर, 27-03-2018: Read, Learn and Earn Movement (RLE Movement) जिसका उदघाटन 25 मार्च 2018 को लखनऊ में हुआ था, आज अपने सफ़र को कानपुर तक ले आया| प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं उत्तर प्रदेश रत्न से सम्मानित श्री महेश सिंह चौहान ने समारोह का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न शहरों के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। यह आंदोलन भारत के लोगों के बीच पढ़ाई और सीखने की आदत को फिर से शामिल करने पर केंद्रित है। संजय कुमार अग्रवाल, संस्थापक निदेशक ने जनता द्वारा पढने की कम होती आदत पर बोलते हुए कहा…

Read More

गोरखपुर और फूलपुर में हार के बाद बीजेपी में उठने लगे हैं विरोध के सुर

उत्तर-प्रदेश के बहराइच से बीजेपी सांसद सावित्री बाई फुले सेंट्रल सरकार के खिलाफ ही मुखर हो गई हैं। उन्होंने गवर्नमेंट की एससी/एसटी नीतियों के खिलाफ एक अप्रैल को लखनऊ में रैली करने की घोषणा की है। नई दिल्ली। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की हार पर पार्टी के ही वरिष्ठ नेता रमाकांत यादव का आरोप था कि पार्टी का पिछड़े और दलितों पर ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा था, पिछड़े और दलितों की जिस तरह से उपेक्षा की जा रही है, उसका परिणाम आज ही सामने…

Read More