1 फरवरी से 10 फीसदी सामान्य आरक्षण का लाभ

नई दिल्ली। सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लोगों को 1 फरवरी से केंद्र सरकार की नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण का लाभ मिल सकेगा। केंद्र सरकार की वह नौकरियां जिनकी नियुक्ति प्रक्रिया की अधिसूचना 1 फरवरी या उसके बाद जारी होगी, उन सभी में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए आरक्षण के लिए जरूरी नियमों का उल्लेख किया है।19 जनवरी को कार्मिक विभाग…

Read More

राजधानी में मौसम का यू-टर्न, पहाड़ों पर बर्फबारी

अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश का यह दौर जारी रहेगा। बारिश की वजह से अगले 3 से 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में भी काफी गिरावट आने की संभावना है। नई दिल्ली। राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने करवट बदल ली है। हिमालयी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी हुई है, तो वहीं मंगलवार सुबह दिल्ली और एनसीआर के नजारे ने लोगों को हैरान कर दिया। राजधानी के समीपवर्ती नोएडा, गाजियाबाद, गुडग़ांव और फरीदाबाद में सुबह नौ बजे ऐसा अंधेरा छाया, मानों जैसे…

Read More

राजधानी के आसपास आतंकियों के घुसने की आशंका, एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। राजधानी के आसपास गणतंत्र दिवस की परेड से 4 दिन पहले इंटेलिजेंस ने कुछ आतंकियों के घुसने की आशंका जताई है। इनकी संख्या 5 से 6 बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार इनमें से कुछ तो दो महीने पहले ही दिल्ली में घुस चुके हैं। लेकिन ये दिल्ली में कहां छुपे बैठे हैं फिलहाल इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।पुलिस के अनुसार ये आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के हैं। शक है कि इनके पास कुछ विस्फोटक सामग्री भी हो सकती है। डर…

Read More

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में तूफान, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी

नई दिल्ली। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। ऐसे में रविवार को ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी शुरू हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्के चक्रवाती तूफान भी आ सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों में वर्षा और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।आईएमडी के अनुसार जम्मू कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में 20 से 22 जनवरी के बीच बारिश अथवा बर्फबारी होगी। वहीं हिमाचल प्रदेश…

Read More

गणतंत्र दिवस: मानवरहित विमान गतिविधियों पर रोक

नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा के मद्देनजर मानवरहित विमान गतिविधियों पर 20 जनवरी से रोक लगा दी है। आदेश के अनुसार पैरा ग्लाइडर्स, पैरा मोटर्स, हैंग ग्लाइडर्स, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट विमान, गर्म हवा के गुब्बारे, छोटे आकार के शक्तिशाली विमान, चडकॉप्टर्स अथवा विमान से पैराजंपिंग जैसी गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। इसमें कहा गया है कि ऐसा करते पाए जाने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। ऐसी आशंका है कि राष्ट्रीय राजधानी को निशाना बनाने के…

Read More

रूठों को मनाने और पार्टी में वापस लाने में जुटीं शीला!

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस में रूठों को मनाने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर कवायद शुरू हो गई है। बीते चार-पांच साल में जो लोग कांग्रेस छोड़कर चले गए थे, पार्टी उन्हें वापस बुलाने का मन बना रही है। शीला दीक्षित के अध्यक्ष बनने के बाद छोड़कर जाने वाले नेताओं के लिए कांग्रेस में फिर से एंट्री का दरवाजा खुलने वाला है। यही नहीं, कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेताओं को भी मनाने और उन्हें एक्टिव करने की कोशिश में जुट गई है।कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ साल…

Read More

राजधानी में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शनिवार को सुबह हवा की गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई थी। अगले कुछ दिनों में हवा की गुणवत्ता और खराब होने की आशंका है। सिस्टम ऑफ एयर च्ॉलिटी और वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) डेटा के मुताबिक, दिल्ली की हवा का गुणवत्ता में प्रॉमिनेंट पॉल्युटेंट्स पीएम (पर्टिकुलेट मैटर) 369 पर 10 थी, जो बहुत खराब माना जाता है। वहीं कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 9 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।एक्यूआई रेंज की बात करें तो 51 से 100 के बीच संतोषजनक…

Read More

ए.आई.सी.बी.ए. द्वारा “स्वास्थ्य एंव सौन्दर्य” का भव्य आयोजन

लखनऊ, २०.०१.२०१९: आज होटल क्लार्क्स अवध में सम्पन्न होने वाले “स्वास्थ्य एंव सौन्दर्य” का आयोजन किया गया जिसमें देश–प्रदेश से आये हुये अनेक चिकित्सक, दन्तरोग विशषज्ञ, सौन्दर्य विशेषज्ञ तथा योगाचार्य सम्मिलित हुए। इस समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया के कर कमलों द्वारा हुआ और उन्होंने इस कार्यक्रम में स्मारिका का विमोचन भी किया| बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ की महती आवश्यकता को चिन्हित करते हुए उन्होंने इस आयोजन के लिए साधुवाद दिया| जहाँ एक ओर लन्दन से आयी हुई डा0 नेहा राडिया चेहरे की झुर्रिया/झाइयां मिटाने के तरीके बताये…

Read More

किसानों को प्रति हेक्टेयर मिलेंगे 15 हजार!

नई दिल्ली। किसानों को इनकम सपोर्ट के रूप में प्रति वर्ष प्रति हेक्टेयर 15,000 रुपये दिए जा सकते हैं। जानकार सूत्रों के मुताबिक नीति आयोग ने डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए अपफ्रंट सब्सिडी का सुझाव दिया है। आयोग ने सुझाव दिया है कि उर्वरक, बिजली, फसल बीमा, सिंचाई और ब्याज में रियायत सहित खेती-बाड़ी से जुड़ी हर तरह की सब्सिडी की जगह इनकम ट्रांसफर की व्यवस्था अपनाई जाए।तेलंगाना और ओडिशा ने किसानों को मदद देने के लिए कृषि कर्ज माफी के बजाय इनकम सपोर्ट का सिस्टम अपनाया है। कई राज्यों…

Read More

दिल्ली में जाम की हालत बेहद खराब

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण और जाम पर सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अरुण मिश्रा की टिप्पणी ने आज बरबस सबका ध्यान खींच लिया। प्रदूषण मामले की एक नियमित सुनवाई के दौरान जस्टिस मिश्रा ने कहा कि अब दिल्ली रहने लायक नहीं रह गई है और जाम की हालत तो यह है कि आज मैं जज के शपथ ग्रहण समारोह को ही मिस कर जाता।जस्टिस मिश्रा ने सुनवाई के दौरान कहा, श्दिल्ली रहने लायक नहीं रह गई है। शुरू में दिल्ली मुझे आकर्षित करती थी पर अब नहीं। यहां बहुत…

Read More