6 सितंबर को चांद पर परचम लहराएगा भारत, चंद्रयान-2 की काउंटडाउन शुरू

नई दिल्ली। भारत ने चांद पर दोबारा जाने की मुहिम तेज़ कर दी है. इसरो इसके लिए 9 जुलाई से 16 जुलाई के बीच चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण करेगा, जिसकी 6 सितंबर तक चांद पर पहुंचने की उम्मीद है. चंद्रयान-2 में तीन मॉड्यूल हैं- ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर. ऑर्बिटर मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में चारों तरफ चक्कर लगाएगा, लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और रोवर मॉड्यूल चंद्रमा के सतह पर घूम-घूमकर आंकड़े कलेक्ट करेगा.चांद की कक्षा में चंद्रयान-2 के पहुंचने के बाद लैंडर निकलकर चांद की धरती पर सॉफ्ट…

Read More

फानी से निपटने की तैयारी

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उमड़ रहा चक्रवाती तूफान फानी विकराल होता जा रहा है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर 200 किमी/प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इसे लेकर ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान के अनुसार, चक्रवात फानी ओडिशा तट तक 3 मई तक पहुंचेगा।चक्रवाती तूफान फानी के मद्देनजर ईस्ट कोस्ट रेलवे ने ओडिशा में 103 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। भीषण चक्रवाती तूफान की वजह से यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रनों को…

Read More

मसूद अजहर पर सुरक्षा परिषद के फैसले को लागू करें: गुटेरेस

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उम्मीद जतायी है कि पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर सुरक्षा परिषद के फैसले पर परिषद के सभी सदस्य देश अमल करेंगे जिसमें उसका नाम प्रतिबंधित सूची में डालते हुए उसके बैंक खाते को सील कर दिया गया है और उसकी विदेश यात्राओं पर रोक लगा दी गयी है।श्री गेटेरेस प्रवक्ता स्टीफन डॉजरिक ने अजहर के खिलाफ सुरक्षा परिषद की ओर से बुधवार को की गयी कार्रवाई की प्रतिक्रिया में यह बात कही है। गौरतलब है कि श्री डॉजरिक…

Read More

नई हुई प्राचीन राजशाही

जापान में सम्राट अकीहितो के पदत्याग के बाद बुधवार को उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रिंस नारुहितो ने उनका पदभार ग्रहण किया। जापान दुनिया के उन गिने-चुने देशों में है जहां आज भी, नाममात्र के लिए ही सही पर राजशाही चल रही है। उन चुनिंदा देशों में भी यह इस मायने में खास है कि यहां का प्राचीन राजवंश इतिहास के तमाम उतार-चढ़ाव झेलते हुए भी अपनी निरंतरता बनाए हुए है। 1868 के बहुचर्चित मेइजी रेस्टोरेशन से जापान की शासन व्यवस्था और अर्थव्यवस्था में आधुनिकीकरण प्रक्रिया का ऐसा समावेश हुआ, जिसने बदलती…

Read More

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में 72 सीटों पर मतदान जारी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के चुनावों के लिए आज 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान हो रहा है। चौथे चरण के लिए बिहार की 5 सीटें, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की13, पश्चिम बंगाल की 8 और राजस्थान की 13 सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं।इसके साथ ही लोकसभा की 543 सीटों में से दो तिहाई (373) पर मतदान प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, सपा प्रमुख…

Read More

चुनावी रण में खिलाड़ी

गौतम गंभीर और विजेन्द्र सिंह भी चुनाव लडऩे वाले खिलाडिय़ों के बैंड में शामिल हो गए। गंभीर का तो भाजपा प्रेम जगजाहिर था लेकिन सदस्यता का अमलीजामा पहनाया गया गत मार्च में।अब उन्हें पूर्वी दिल्ली से टिकट भी मिल गया। विजेन्द्र ने आननफानन में हरियाणा पुलिस को अलविदा कहा, फिर कांग्रेस पार्टी के सदस्य बनकर दक्षिण दिल्ली संसदीय हलके से बतौर प्रत्याशी ताल ठोक दी। यह सारा घटनाक्रम सोमवार को हुआ। इस सीट पर कांग्रेस पहलवान सुशील कुमार पर किस्मत आजमाना चाहती थी। मगर बात नहीं बन पायी। खेलों में…

Read More

वॉकओवर का खेल

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी को न उतारने के कांग्रेस के फैसले से एक बड़े तबके को निराशा हुई है। पिछले दिनों कांग्रेस के भीतर से ही यह चर्चा उठी थी कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में पार्टी प्रियंका गांधी को आगे ला सकती है। इस पेशकश से देश के उस वर्ग में उत्साह पैदा हुआ था जो इस लोकसभा चुनाव को एक वैचारिक लड़ाई के रूप में देख रहा है और मान रहा है कि सर्वसमावेशी चरित्र वाली कांग्रेस ही…

Read More

नीतियों का भटकाव

दुनिया की गतिशील अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के नागरिकों में से अधिकांश की मान्यता है कि सत्ताधीशों की कल्याणकारी नीतियों के तमाम दावों के बावजूद जनता को राहत का एहसास नहीं होता। यहां तक कि 28 देशों में से अधिकांश देशों के बहुसंख्यक नागरिकों की मान्यता है कि कहीं न कहीं इन देशों के सत्ताधीशों की नीतियों में भटकाव की स्थिति है। यूं तो देशकाल- परिस्थिति के अनुसार समस्याओं को लेकर नागरिकों की प्राथमिकताएं अलग-अलग हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनी इप्सॉस के वैश्विक सर्वे में इन देशों के नागरिकों की प्राथमिक चिंताओं का…

Read More

भूकंप के साथ जीना

जब देश के भूकंप विज्ञानी भूगर्भीय परिवर्तनों के चलते आने वाले समय में बड़े भूकंपों की आशंका जताकर जानमाल की रक्षा के लिये रणनीति बनाने की जरूरत बता रहे थे, बुधवार को अरुणाचल प्रदेश और नेपाल ने भूकंप के झटके सहे। देश-दुनिया के भूगर्भीय अध्ययन और भूकंप के पुराने अनुभवों के आधार पर वैज्ञानिक मानते हैं कि हिमालयी क्षेत्रों में बड़ी शक्ति के भूकंप आ सकते हैं। हाल ही में संपन्न देश के भूकंप विज्ञानियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में चिंता जतायी गई कि हमने अतीत की घटनाओं से कोई सबक…

Read More

सकास में उत्खनन से खुलेंगे मानव के प्राचीनकालीन जीवन के राज

राणा अवधूत कुमार पूरे भारत में सकास जैसे नहीं मिले हैं नर कंकाल, साढ़े चार हजार वर्ष पुराने कंकाल व अन्य सामग्री मिले खुदाई में मिले सामग्री से सकास में खेती-किसानी के मिले कई संकेत, सामग्री जांच के लिए भेजे गए पुणे एक्सपर्ट उत्खनन में प्राप्त सामग्री 4500 वर्ष पुरानी यानी नवपाषाण काल के होने की जता रहे हैं संभावना  सासाराम। रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम से सात किलोमीटर दूर सकास गांव में करीब 4500 वर्ष पहले के नरकंकाल और कई अवशेष मिले हैं. सकास गांव में मिले नर कंकालों का समय करीब 4500 वर्ष पूर्व…

Read More