राजधानी का मौसम गर्म और शुष्क रहने की संभावना

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को गर्मी और शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। हालांकि भीषण गर्मी से अगले 48 घंटे में मामूली राहत मिलने का अनुमान है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा तथा आसमान साफ रहेगा। मंगलवार से गरज, आसमान में बादल छाए रहने तथा बिजली कड़कने की संभावना है जिससे भीषण गर्मी…

Read More

सियाचिन पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ

श्रीनगर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर के कश्मीर घाटी और सियाचिन ग्लेशियर तथा विश्व के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र लद्दाख में सुरक्षा स्थितियों का जायजा लेने के लिए यहां पहुंच चुके है। उनका रक्षा मंत्रालय पदभार संभालने के बाद यह पहला आधिकारिक दौरा है। राजनाथ पाकिस्तान से लगी सीमा पर सुरक्षा हालात की समीक्षा करेंगे। सियाचिन के दौरे के बाद वे श्रीनगर भी जाएंगे। राजनाथ के साथ सेना प्रमुख बिपिन रावत भी हैं।सिंह को नियंत्रण रेखा के नजदीक की स्थिति तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के ओर से…

Read More

ब्याज दर में कटौती कर सकता है रिजर्व बैंक

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक बृहस्पतिवार को मौद्रिक नीति की समीक्षा में नीतिगत दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर सकता है। यदि केंद्रीय बैंक ऐसा करता है तो यह लगातार तीसरा मौका होगा जबकि वह ब्याज दर घटाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि 2018-19 की चौथी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर पांच साल के निचले स्तर पर आ गई है जिसके मद्देनजर रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की गुंजाइश बढ़ी है।भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) बृहस्पतिवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक…

Read More

काले रंग का भी होता है सेब

By: Dr. Hemant Kumar, Asstt. Editor-ICN  काले रंग का भी होता है सेब, एक की कीमत है 500 रुपये  ब्‍लैक डायमंड एप्‍पल  कभी देखा है ऐसा सेब,काले अंगूर तो आपने खूब खाए होंगे। संभव है हर दिन सुबह एक सेब भी खाते होंगे। डॉक्‍टर भी यही सलाह देते हैं। यदि सवाल यह किया जाए कि आपने कितने रंगों के सेब खाए हैं, तो आम तौर पर जवाब होगा- लाल, हरा या हल्‍का पीला। लेकिन मजेदार बात यह है कि काले अंगूर की तरह, काले रंग का सेब भी होता है। वैसे,…

Read More

स्मार्टनेस का साइड इफ़ेक्ट: नोमो फोबिया

डॉ. संजय श्रीवास्तव, एसोसिएट एडिटर-आई सी एन & साइकोलोजिकल काउन्सलर एवं क्लीनिकल हिप्नोथेरेपिस्ट   लखनऊ: दोस्तों बहुत पहले मैंने किसी जगह एक लाइन पढ़ी थी  कि ‘इंसान को अक्लमंद होना चाहिए स्मार्ट तो फोन भी होता है” | उस समय ये लाइने पढ़ कर मुझे कुछ अजीब सा लगा लेकिन आज जब मैं उन लाइनों को याद करता हूँ तो वे लाइनें मुझे हकीकत नजर आती हैं क्योकि आज हम सभी जिस तरह से अपनी पूरी दिनचर्या स्मार्टफोन के साथ स्मार्ट बन के गुजारते हैं | हमारे मोबाइल ने हमे स्मार्ट तो बनाया है…

Read More

सेल्फी : मनोरंजन या मनोरोग ?

डॉ. संजय श्रीवास्तव, एसोसिएट एडिटर-आई सी एन & साइकोलोजिकल काउन्सलर एवं क्लीनिकल हिप्नोथेरेपिस्ट   क्या आप सभी जानते है की एक ख़ास सर्वेक्षण के अनुसार अवसाद के बाद दुस्साहसिक सेल्फी लेना युवाओं में होने वाली मृत्यु का दूसरा सबसे बड़ा कारण निकल कर सामने आया है | यूँ तो आप सभी जानते ही हैं की तस्वीरें खिचवाने का या अपनी तस्वीरे बनवाने का प्रचलन सदियों से चला आ रहा है उसके पीछे का मनोविज्ञान यही है की हर व्यक्ति खूबसूरत दिखना चाहता है और वह अपनी खूबसूरत तस्वीर को देख कर…

Read More

कोविंद, मोदी और शाह ने दी तेलंगाना के लोगों को स्थापना दिवस दी बधाई

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को तेलंगाना के लोगों को राज्य की स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। कोविंद ने ट्वीट पर शुभकामना संदेश में लिखा, तेलंगाना की स्थापना की पांचवीं वर्षगांठ पर राज्य के लोगों को बधायी। सभी नागरिकों को सुनहरे और खुशहाल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। मोदी ने ट्विटर पर कहा, तेलंगाना के स्थापना दिवस पर इस अद्भुत राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। परिश्रमी नागरिकों के लिए प्रसिद्ध इस राज्य के लोग हमारे देश के विकास…

Read More

जेडीयू कोटे से 8 मंत्रियों ने ली शपथ, बीजेपी को जगह नहीं

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के गठन के बाद आज पहली बार नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के आठ सदस्यों को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने राजभवन में जदयू के नरेंद्र नारायण यादव, संजय झा, डॉ. अशोक कुमार चौधरी, रामसेवक सिंह, श्याम रजक, नीरज कुमार, लक्ष्मेश्वर राय और बीमा भारती को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन चेहरों में सभी जेडीयू से हैं लेकिन बीजेपी से किसी भी चेहरे को मंत्रिपरिषद…

Read More

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज वॉर्निंग, गर्मी से फिलहाल राहत नहीं

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश भर में, इन दिनों भारी गर्मी ने कोहराम मचाकर रखा हुआ है. गर्मी का ऐसा कहर जारी है कि लोग बेहाल हैं. देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो तेज धूप, गर्म हवा, लू के थपेड़ों का कहर जारी है. लोगों को जीना मुहाल है. हालांकि शनिवार के मुकाबले मौसम से थोड़ी राहत की उम्मीद है. मौसम विभाग द्वारा जारी रेड वॉर्निंग को हटा कर अब ऑरेंज वार्निंग कर दिया गया है. मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में…

Read More

अमेरिका जाना हुआ अब और भी मुश्किल

अमेरिका के विदेश विभाग के नए नियमों के अनुसार, वहां के लिए वीजा का आवेदन करने वाले लगभग सभी आवेदकों को अपनी सोशल मीडिया की जानकारी दाखिल करनी होगी। विदेश विभाग के नियमों के अनुसार, लोगों को अपने सोशल मीडिया नाम तथा पांच साल तक के ईमेल पते तथा फोन नंबर देने होंगे। पिछले साल जब यह प्रस्ताव आया था तो प्रशासन ने अनुमान लगाया था कि इससे प्रतिवर्ष लगभग 1.47 करोड़ लोग प्रभावित होंगे। कुछ कूटनीतिक और आधिकारिक वीजा आवेदकों को नए नियमों से छूट दी गई है। बीबीसी…

Read More