यमुना तट के नुकसान के लिए आर्ट आफ लिविंग दोषी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पिछले साल मार्च में विश्व सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित करने के कारण यमुना डूब क्षेत्र को हुए नुकसान के लिए श्री श्री रविशंकर के संगठन आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन (एओएल) को जिम्मेदार ठहराया।राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पिछले साल मार्च में विश्व सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित करने के कारण यमुना डूब क्षेत्र को हुए नुकसान के लिए श्रीश्री रविशंकर के संगठन आर्ट ऑफ  लिविंग फाउंडेशन (एओएल) को जिम्मेदार ठहराया। अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाले पीठ ने एओएल पर पर्यावरण मुआवजा बढ़ाने…

Read More

चीन की हर चाल पर नजर रखेगा स्पेशल ड्रोन, भारतीय सेना खरीदेगी 600 ड्रोन

नई दिल्ली। सीमा पर चीन की नापाक हरकतों पर नजर रखने के लिए भारतीय सेना एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। भारत एक स्पेशल ड्रोन तैयार करने जा रहा है जो लगातार सीमा की निगरानी रखेगा। यह ड्रोन पूरी तरह से भारत में विकसित किया जाएगा जिसे 2019 तक शुरू किए जाने की योजना है। न्यू स्पेस प्रोजेक्ट डेवलपर ने बताया कि यह ड्रोन एक स्टार्ट-अप ने डिजाइन किया है। इस एयरक्राफ्ट ड्रोन का शोध से लेकर विकास तक सबकुछ भारत में ही किया गया है। उन्होंने बताया कि ये…

Read More

एनएसजी और सीआईएसएफ के पास होगा वीवीआईपी सुरक्षा का जिम्मा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से लिए एक अहम फैसला लिया गया है जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स और इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस से 100 वीवीआईपी की सुरक्षा का जिम्मा अगले वर्ष के अंत तक ले कर सीआईएसएफको सौंप दिया जाएगा। नोट में कहा गया है कि एनएसजी की ओर से ऐसे विशिष्ट व्यक्तियों को सुरक्षा दी जाती रहेगी जो अति जोखिम वाली श्रेणी में आते हैं। इस श्रेणी में कौन कौन आता है, इसकी समय समय पर समीक्षा की जाती रहेगी। सीआरपीएफ की वीवीआईपी सुरक्षा वाली सूची में…

Read More

श्रम सुधार पर बैकपुट में आ सकती है सरकार

छंटनी संबंधित नियमों का मामला नई दिल्ली। सरकार छंटनी से संबधित नियमों में ढील देने के प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल सकती है। इस प्रस्ताव में ज्यादा कर्मचारियों वाले कारखानों को सरकार से मंजूरी लिए बिना कामगारों को रखने और निकालने की अनुमति देने का प्रावधान है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) सहित कई मजदूर संगठनों के विरोध और नोटबंदी तथा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पर विपक्षी दलों की व्यापक आलोचना के मद्देनजर विवादित श्रम सुधार प्रस्तावों की गति धीमी की जा सकती है।…

Read More

मोदी-राहुल की प्रतिष्ठा का जंग होगा गुजरात चुनाव, पहले चरण की 89 सीटों पर शनिवार को होगी वोटिंग

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा के लिए पहले चरण में दक्षिण और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के 19 जिलों की 89 सीटों पर शनिवार को चुनाव होगा जिसमें स्वयं मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और 22 साल से राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी होगी। मतदान सुबह आठ बजे से पांच बजे तक होगा। क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे छोटा क्षेत्र कारंज जबकि सबसे बड़ अब्डासा है। वोटरों की संख्या के लिहाज से सूरत उत्तर सबसे छोटा तथा कामरेज सबसे बड़ा है। कुल 2.…

Read More

जश्न और शादियों में आतिशबाजी पड़ेगी महंगी, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

चंडीगढ़। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में नए साल के जश्न में शादियों में आतिशबाजी की और पटाखे चलाए तो यह बहुत भारी पड़ेगा। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने नए साल में भी पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में पटाखों पर रोक के आदेश दिए हैं। हाई कोर्ट ने प्रदूषण बोर्ड सहित सभी जिला और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विवाह, पार्टी या अन्य कार्यक्रम में पटाखे चलाने पर रोक का आदेश करवाया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो कोर्ट अवमानना का आदेश जारी कर सकता है। हाईकोर्ट…

Read More

बचाए गए लक्षद्वीप तट पर फंसेे 180 लोग व 17 नाव

कोच्चि। चक्रवाती तूफान ओखी के बाद भारतीय नौसेना की ओर से खोज व राहत कार्य जारी है। इस क्रम में आइएनएस कल्पेनी ने लक्षद्वीप तट के पास समुद्र में फंसे 180 लोगों समेत 17 नावों को बचाया। तूफान ओखी के कारण ये मछुआरे केरल व लक्षद्वीप के तटीय क्षेत्रों में फंसे थे। उल्लेखनीय है कि लक्षद्वीप के 10 द्वीपों में 31 राहत शिविर खोले गए हैं। नौसेना अधिकारियों को इन तक खाना के साथ अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का आदेश दिया गया था।

Read More

यरुशलम पर 10 दिसंबर को कश्मीर बंद रहेगा

श्रीनगर। कश्मीर में अलगाववादी एजेंडे को आगे बढ़ा रही ज्वाइंट रजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) ने यरुशलम को इजरायल की राजधानी बनाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के खिलाफ आठ दिसंबर को वादी में प्रदर्शनों का आह्वान किया। 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस पर कश्मीर बंद का एलान किया है। गौरतलब है कि कट्टरपंथी सैयद अली शाह गिलानी, उदारवादी हुर्रियत कांफ्रेंस प्रमुख मीरवाइज मौलवी उमर फारूक और जेकेएलएफ चेयरमैन मुहम्मद यासीन मलिक के नेतृत्व में अलगाववादी संगठनों ने जेआरएल नामक मंच बनाया है। जेआरएल ने कहा कि मुस्लिमों के लिए…

Read More

अंकोर वाट मंदिर के बाद ताजमहल है दूसरा सर्वोत्तम धरोहर

नई दिल्ली। आगरा में सफेद संगमरमर से बना ताजमहल कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। एक ऑनलाइन ट्रैवेल पोर्टल के सर्वे में यह बात सामने आई है। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बीवी मुमताज की याद में इस इमारत का निर्माण कराया था। दुनिया भर से हर साल करीब 80 लाख लोग ताजमहल देखने के लिए भारत आते हैं। ऑनलाइन ट्रैवेल पोर्टल ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की प्रतिक्रिया के आधार पर दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ यूनेस्को सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर स्थलों की…

Read More

आधार कार्ड लिंक कराने की डेडलाइन को 31 मार्च तक बढ़ाएगी सरकार

नई दिल्ली। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड जरूरी करने की डेडलाइन को सरकार अब बढ़ाकर 31 मार्च करेगी। सुप्रीम कोर्ट में आधार कार्ड की अनिवार्यता को लेकर सुनवाई के दौरान सरकार ने यह बात कही है। केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर आधार की अनिवार्यता की डेडलाइन को बढ़ाया जाएगा। अब तक अधिकतर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए 31 दिसंबर, 2017 तक आधार कार्ड को लिंक कराना जरूरी था। गुरुवार को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड…

Read More