राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार संसद पहुंचे अमित शाह

अमित शाह

नई दिल्ली : राज्यसभा सांसद बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह संसदीय सत्र में शामिल हुए। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ राज्यसभा की पहली पंक्ति में जगह दी गई है। शाह को जो सीट दी गई है, उस पर पहले उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू बैठते थे। उनके उच्च सदन का सभापति बन जाने से खाली सीट भाजपा अध्यक्ष को दी गई है। राज्यसभा सचिवालय ने नए सदस्यों के बैठने की व्यवस्था कर दी है। शाह…

Read More

विशाखापत्तनम में विकास केंद्र स्थापित करने के लिए गूगल एक्स तैयार

विशाखापत्तनम में विकास केंद्र स्थापित करने के लिए गूगल एक्स तैयार सैन फ्रांसिस्को : अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने ड्राइवरलेस कार (बिना ड्राइवर वाली कार) में सफर किया। ड्राइवरलेस कार की सवारी करने के बाद आईटी मंत्री ने कहा, ‘आंध्र प्रदेश सरकार और गूगल  के बीच विकास गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई अहम समझौतों पर सहमति बनी है। यहां हमें ड्रायवरलेस कार में सफर करने का मौका भी मिला, यह एक अद्भुत अनुभव था।अमेरिका में आंध्र प्रदेश सरकार और गूगल…

Read More

समंदर में दोनों मोर्चों पर आईएनएस कलवरी से बढ़ेगी भारत की ताकत

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आईएनएस कलवरी को देश को समर्पित कर दिया। आईएनएस कलवरी के रूप में 17 साल बाद देश को नया सबमरीन मिला है। इससे समंदर में भारत की ताकत बढ़ गई है। यह सबमरीन दुश्मन के नापाक मंसूबों को नाकाम करने की ताकत रखता है। आइए जानते हैं कि आईएनएस कलवरी के भारतीय नौसेना में शामिल होने से हिंद महासागर में भारत की स्थिति कैसे और मजबूत हो जाएगी। इसे कहेत है मोदी धमक 7 देश के अंदर के दुश्मन के साथ…

Read More

विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग जारी, पीएम मोदी, हार्दिक पटेल ने वोट डाले

गुजरात विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गया।  इस चरण में 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।  पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली मतदान कर चुके हैं. मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। पहले चरण में 9 दिसंबर को 66.75 प्रतिशत मतदान हुआ था जो पिछली बार से चार प्रतिशत कम था। इससेे…

Read More

“फिर हेरा फेरी के” लेखक-निर्देशक नीरज वोरा का निधन, लंबे समय से कोमा में थे

नीरज

मुंबई : फिल्म अभिनेता, लेखक और निर्देशक नीरज वोरा का गुरुवार सुबह 4 बजे देहांत हो गया। वह लंबे समय से कोमा में थे। आज शाम को सांताक्रुज में 4:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा और उससे पहले उनक पार्थिव शरीर निर्माता फिरोज़ नाडियाडवाला के घर पर ले जाया जाएगा। लंबे समय से बीमार चल रहे नीरज वोरा ने कई बड़ी फि़ल्मों में काम किया। बॉलीवुड में उन्होंने अपना करियर आमिर ख़ान की फिल्म ‘रंगीला’ के लेखक के रूप में शुरू किया और जिसके कारण उन्हें बहुत पहचान भी…

Read More

पीएम मोदी का यूपीए और फिक्की पर वार,कॉरपोरेट्स को दिया लोन, बैंकों की दुर्दशा की

  नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फिक्की की एजीएम को संबोध‍ित किया. इस दौरान उन्होंने फिक्की को जहां 90 साल पूरे करने पर बधाई दी. वहीं, उन्होंने फिक्की के बहाने पर पुरानी सरकार पर हमला भी बोला. इस दौरान उन्होंने जीएसटी और एफआरडीआई बिल को लेकर भी अपनी बात रखी. पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने बैंकों पर दबाव डालकर उद्योगपतियों को लोन दिलवाए. उन्होंने इस दौरान फिक्की से पूछा कि क्या तब फिक्की ने उस सरकार को बैंकों में हो रहे इस घोटाले को लेकर कोई…

Read More

संसद हमले की 16वीं बरसी आज, गृहमंत्री ने शहीदों के बलिदान को किया याद

नई दिल्ली :  संसद पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। राजनाथ सिंह ने ट्वीर कर शहीद जवानों को याद किया और उनके साहस को नमन किया, जिन्होंने 13 दिसंबर, 2001 को भारत के लोकतंत्र के मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी संसद हमले में शहीद हुए जवानों को याद किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘ 13 दिसंबर, 2001 को हमारे बहादुर सैनिकों ने संसद भवन पर…

Read More

कोयला घोटाले मामले में मधु कोड़ा दोषी करार, सजा का एलान कल

नई दिल्ली : कोयला घोटाले मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को दोषी करार दिया गया है। दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत ने मधु कोड़ा, पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता, झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव अशोक कुमार बसु और एक अन्य को दोषी माना है। इन सभी को अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी(आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी), 409 (सरकारी कर्मियों द्वारा आपराधिक विश्वासघात) और भ्रष्टाचार की रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत दर्ज मामले में दोषी पाया है। सभी दोषियों की सजा का एलान अदालत…

Read More

होटल-रेस्तरां एमआरपी से भी ज्यादा कीमत पर बेच सकते हैं बोतलबंद पानी-सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने व्यवस्था दी है कि होटल और रेस्तरां अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर पैक किए हुए उत्पाद बेचने को बाध्य नहीं हैं। शीर्ष अदालत ने कहा कि होटल और रेस्तरां में बेचे जाने वाले बोतलबंद पानी पर लीगल मेट्रोलोजी एक्ट लागू नहीं होगा। इसलिए यदि वे एमआरपी से अधिक मूल्य पर ये उत्पाद बेचते हैं तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। जस्टिस आर.एफ. नारीमन की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह फैसला देते हुए कहा कि होटल और रेस्तरां में बिक्री और सेवा…

Read More

16 लाख कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, एक फरवरी से होगा भुगतान

लखनऊ :  प्रदेश सरकार ने 16 लाख से अधिक राज्य कर्मियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफ ा दिया है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों को एक जुलाई 2017 से मिलेगा। राज्य कर्मचारियों के साथ ही सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को भी बढ़ी हुर्द दर का लाभ सरकार देगी। इससे सरकारी खजाने पर करीब 1000 करोड़ रुपये सालाना खर्च  बढ़ेगा।  बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान एक फ रवरी 2018 को होगा। सचिव वित्त मुकेश मित्तल ने मंगलवार…

Read More