बेंगलुरु। जिला ग्राहक विवाद निवारण फोरम मैसूर ने एयर एशिया पर एक यात्री का सामान खोने के एवज में 75,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। 2015 में गायब हुए इस बैग के लिए असिस्टेंट प्रोफ़ेसर निवेदिता लोकेश को लंबी लड़ाई लडऩी पड़ी और आखिर में जाकर उनके नुकसान की भरपाई हुई। मैसूर के यादवगिरी की निवासी निवेदिता एक स्थानीय कॉलेज में पढ़ाती हैं। 20 अक्टूबर 2015 को उन्होंने एयर एशिया की फ्लाइट में बेंगलुरु से जयपुर का टिकट बुक किया। 19 नवंबर को होने वाले एक इंटरनेशन कॉन्फ्रेंस के लिए…
Read MoreCategory: देश
सरकार जाने के बाद यहां रहेंगे माणिक सरकार
नई दिल्ली। जहां देश में राजनेताओं की शानो-शौकत के किस्से आम होते हैं, ऐसे में एक राज्य के 25 साल तक मुख्यमंत्री रहे माणिक सरकार के पास रहने के लिए अपना घर तक नहीं है। त्रिपुरा का मुख्यमंत्री आवास खाली करने के बाद अब पूर्व सीएम माणिक सरकार अपनी पत्नी पांचाली भट्टाचार्जी के साथ सीपीएम दफ्तर के ऊपर स्थित दो कमरों के फ्लैट में रहेंगे। साथ ही उन्होंने विधायकों के छात्रावास में रहने से इनकार कर दिया है। वहीं दूसरी ओर त्रिपुरा के नामित सीएम विप्लव देव ने कहा कि…
Read Moreकेरल में गांधी व तमिलनाडु में अंबेडकर की प्रतिमा पर हमला
कन्नूर। प्रधानमंत्री के सख्त संदेश के बाद भी देश में प्रतिमा तोड़े जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमा तोड़े जाने की आग तमिलनाडु के बाद अब केरल जा पहुंची है। जहां कन्नूर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कन्नूर के थालिपरंबा इलाके में कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का चश्मा तोड़ दिया और उसके बाद वे वहां से फरार हो गए। मामले के सामने आने के बाद…
Read Moreआंध्र प्रदेश की सियासत गरमाई, टीडीपी कोटे के दोनों कैबिनेट मंत्री मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग ने सियासी पारा गरमा दिया है। पिछले काफी समय से तेलगु देसम पार्टी (टीडीपी) और भाजपा के बीच चली आ रही तनातनी ने एक अलग ही मोड़ ले लिया है। एक तरफ टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मोदी सरकार से अपने दो मंत्रियों को हटाने की घोषणा कर हड़कंप मचा दिया है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने भी कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है और इसके साथ ही आंध्र प्रदेश में पार्टी…
Read Moreदाऊद का साथी फारुक दुबई से गिरफ्तार
मुंबई। मुंबई बम ब्लास्ट 1993 के आरोपी और दाऊद के बेहद करीबी फारुक टकला को सीबीआइ ने दुबई में गिरफ्तार किया है। उसे गुरुवार को दुबई से मुंबई लाया गया है। फारुक को दाऊद इब्राहिम का दायां हाथ बताया था। 1993 ब्लास्ट के बाद 1995 में फारुक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। मुंबई में सीबीआई फारुक टकल से पूछताछ कर रही है। फारुक ब्लास्ट के बाद ही भारत से भाग गया था। गुरुवार सुबह फारुक के एयर इंडिया के विमान से मुंबई लाया गया जिसके बाद…
Read Moreअन्तराष्ट्रीय महिला दिवस क्या प्रासंगिक है?
प्रो. सत्येन्द्र कुमार सिंह ( न्यूज़ एडिटर-आई.सी.एन. ग्रुप ) महिलाओं के सम्मान एवं बराबरी का दर्ज़ा देने का एक प्रयास, जी हाँ! एक छोटा सा प्रयास है ०८ मार्च को मनाये जाना वाला अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस| किन्तु विचारनीय बिंदु यह है कि इस बात की आवश्यकता ही क्यों पड़ी? क्या यह दिवस भारतीय परिपेक्ष्य में प्रासंगिक भी है क्या? दूर दराज़ के कबिले जो कि शिक्षा आदि से दूर है वहां महिला बराबरी की हिस्सेदार है| इसका तात्पर्य कही यह तो नहीं कि आधुनिकता के दौर में हम अपनी मूल…
Read More3 साल में तीन गुना बढ़ी नौकरी छोडऩे वाले पैरामिलिट्री जवानों की संख्या
नई दिल्ली। पिछले तीन साल पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के बीच नौकरी छोडऩे का ट्रेंड लगभग 3 गुना रफ्तार की तेजी से बढ़ा है। सरकार और सेना के लिए यह चिंता की बात हो सकती है। बेहतर करियर के कारण पिछले 3 साल में 27,862 जवान और अधिकारियों ने अर्धसैनिक बलों की नौकरी से स्वैच्छिक रिटायरमेंट ले रहे हैं। यह आंकड़ा 2015 से लेकर इस साल 31 जनवरी तक का है।गृह मंत्रालय की तरफ से संसद में पेश की गई रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में पैरामिलिट्री फोर्स के जिनमें बीएसएफ,…
Read Moreपीएनबी फ्रॉड: नीरव मोदी केस में हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस भेजा
नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने नीरव मोदी के केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में हम ईडी के पक्ष को भी जानना चाहते हैं। बता दें कि 13 हजार करोड़ के फ्रॉड केस में नाम आने के बाद नीरव ने अमेरिका के एक कोर्ट में दिवालिया होने की अर्जी दी है। कोर्ट ने इस मामले में यह भी कहा कि यह केस फिलहाल काफी धुंधला और अस्पष्ट नजर आ रहा है।कोर्ट ने नीरव मोदी की याचिका पर सुनवाई करते…
Read Moreबीएसएफ जवान की 7 दिन की सैलरी गई , मामला पीएम के नाम के पहले माननीय और श्री नहीं लगाने का
नई दिल्ली। बीएसएफ के एक कॉन्स्टेबल को पीएम नरेंद्र मोदी के नाम के पहने माननीय और श्री नहीं लगाने की कीमत 7 दिन की सैलरी कटवा कर चुकानी पड़ी। फोर्स ने इसे प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक मानते हुए यह सजा दी। घटना 21 फरवरी की है। पश्चिम बंगाल के नादिया के महतपुर की 15 बीएसएफ बटालियन में यह घटना हुई।रिपोर्ट्स के अनुसार, दैनिक परेड कार्यक्रम (जीरो परेड )के दौरान कॉन्स्टेबल संजीव कुमार ने एक कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए मोदी प्रोग्राम बोला था। वहां मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत इस…
Read Moreराज्यसभा सदस्य के रूप में कन्नड़ पर ही करें विचार, सिद्धारमैया ने दी राहुल गांधी को नसीहत
सभी कन्नड़ संगठनों ने मांग की है कि राज्यसभा के लिए सिर्फ किसी कन्नड़ को ही भेजा जाना चाहिए।और इस बात न सभी पार्टियों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। नई दिल्ली। ऐसा लगता है कि सिद्धारमैया ने पार्टी से ज्यादा महत्त्व कन्नड़ को देना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गांधी परिवार के नज़दीकी सैम पित्रोदा व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी को कर्नाटक से राज्यसभा भेजने पर विचार करने से मना कर दिया है। मंगलवार को नई दिल्ली में एक…
Read More