धोखाधड़ी के आरोप में वल्र्ड बैंक ने कई भारतीय कंपनियों पर लगाई रोक

नई दिल्ली। वर्ल्ड बैंक ने कई भारतीय कंपनियों पर अपने प्रोजेक्ट्स पर काम करने पर रोक लगा दी है। वर्ल्ड बैंक द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की ऑलिव हेल्थ केयर और जय मोदी पर उनके जालसाजी भरे और भ्रष्टाचारपूर्ण तरीकों के कारण रोक लगाई गई है। ये दोनों कंपनियां बांग्लादेश में वर्ल्ड बैंक के एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं। जानकारी के अनुसार ऑलिव हेल्थ पर 10 साल छह महीनों के लिए और जय मोदी पर सात साल छह महीनों के लिए रोक…

Read More

घरेलू बाजार में पिछले सत्र में कच्चा तेल 3 फीसदी उछला

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई जबरदस्त तेजी से पिछले सत्र में घरेलू वायदा बाजार में कच्चे तेल में तीन फीसदी से ज्यादा का उछाल आया। कच्चे तेल का भाव चार साल के ऊपरी स्तर पर चला गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बुधवार को ब्रेंट क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया और डब्ल्यूटीआई 76 डॉलर प्रति बैरल से ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर कच्चे तेल का अक्टूबर डिलीवरी वायदा अनुबंध बुधवार को 155 रुपये यानी 2.82 फीसदी…

Read More

सुनामी से प्रभावित इंडोनेशिया की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन ‘समुद्र मैत्री’ शुरू किया

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी पीडि़तों की सहायता के लिए भारत ने व्यापक अभियान शुरू करते हुए दो विमान और नौसेना के तीन पोत भेजे हैं, जिनमें राहत सामग्री लदी है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विदोदो के बीच एक अक्टूबर को टेलिफोन पर हुई बातचीत तथा इंडोनेशिया द्वारा अंतरराष्ट्रीय सहायता स्वीकार किए जाने के बाद भारत ने ऑपरेशन ‘समुद्र मैत्री’ शुरू किया।वायुसेना के दो विमान बुधवार की सुबह चिकित्साकर्मियों और…

Read More

दिल्ली में 84 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल, कच्चा तेल 86 डॉलर के पार

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये लीटर हो गया है। एक दिन की राहत के बाद गुरुवार को फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि दर्ज की गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आई तेजी की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा हो रहा है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को कच्चे तेल की तेजी थम गई, मगर कीमतें अब भी तकरीबन चार साल के ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार छह दिन के बाद बुधवार…

Read More

घरेलू उड़ानों के लिए नहीं होगी बोर्डिंग पास की जरूरत, चेहरा ही होगा काफी

नई दिल्ली। यदि आप भारत में ही किसी एक शहर से दूसरे शहर के लिए हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो फिर बोर्डिंग पास की जरूरत नहीं होगी। जल्दी ही इस व्यवस्था को लागू किया जा सकता है। उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने भी इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा,  यात्री अपनी फेस वैल्यू पर यात्रा कर सकेंगे। उन्हें बोर्डिंग पास की जरूरत नहीं होगी। ये डिजिटल यात्रा से संभव होगा। ये टेक्नॉलजी अडवांस सिस्टम होगा, जो पूरी तरह सुरक्षित होगा।उड्डयन मंत्री ने कहा कि यह व्यवस्था उन…

Read More

केरल और तमिलनाडु में अगले 48 घंटे में भारी बारिश के आसार

तिरुवनंतपुरम। अभी बाढ़ से केरल पूरी तरह उबर नहीं पाया था कि एक बार फिर मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका जताई है। इसे देखते हुए सूबे के चार जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं अन्य जिलों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग ने यहां 4 से 7 अक्टूबर के बीच भारी बारिश और चक्रवाती तूफान के आने की आशंका जाहिर की है। उधर, तमिलनाडु में भी मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका जाहिर की है।…

Read More

बैंकिंग में सख्ती जरूरी

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश के सरकारी बैंकों की जो तस्वीर पेश की है, वह चिंता में डालती है। आरबीआई के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र के 21 बैंकों ने अप्रैल 2014 से अप्रैल 2018 तक जितना ऋण वसूल किया, उसके सात गुने से ज्यादा बट्टा खाते (राइट ऑफ) में डाल दिया। यानी इन कर्जों को डूबा हुआ मानकर उन्होंने अपने कर्ज खाते से हटा दिया है। हां, इनके नाम पर कुछ वसूली हो जाए तो उसको वे अपनी आमदनी के खाते में दिखा देंगे।ठोस रूप से कहें तो सरकारी बैंकों…

Read More

सोशल मीडिया पर शेयरों के बारे में अफवाह फैलाने वालों को पकड़ेगा सेबी

मुंबई। दलाल स्ट्रीट के जो सटोरिए अपने स्टॉक आइडिया को हवा देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं, उन पर वार हो सकता है। नए नियमों के हिसाब से मार्केट रेगुलेटर सेबी लिस्टेड कंपनियों के बारे में ट्विटर और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी खबरें उड़ाने वाले मार्केट पार्टिसिपेंट्स के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। सेबी के प्रोहिबिशन ऑफ फ्रॉडुलेंट एंड अनफेयर प्रैक्टिसेज रूल्स के दायरे में अब तक सिर्फ प्रिंट मीडिया ऐड के जरिए दी जाने वाली झूठी जानकारी ही आती थी। रेगुलेटर ने इस…

Read More

लेट होने पर एयर इंडिया के कैबिन क्रू को अब मिलेगी सजा

नई दिल्ली। एयर इंडिया के कैबिन क्रू को अब फ्लाइट के लिए समय पर न पहुंचना महंगा पड़ सकता है। अगर अब कैबिन क्रू फ्लाइट के लिए देरी से पहुंचेंगे तो उन्हें एयरलाइन के ऑफिस पिकअप कैब का खर्च खुद उठाना होगा। साथ ही एयर इंडिया ने यह फैसला भी किया है कि उनका कैबिन क्रू अब भारत और विदेश दोनों ही जगह थ्री स्टार होटल में रुका करेंगे।एयर इंडिया ने ये निर्देश खर्च में कटौती करने के इरादे से दिए हैं। साथ ही इसके पीछे जेट फ्यूल में हुई…

Read More

मुकेश अंबानी लगातार 11वें साल सबसे अमीर भारतीय: फोब्र्स

नई दिल्ली, 04 अक्टूबर (आरएनएस)। सबसे अमीर भारतीयों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 11वें साल शीर्ष पर हैं। मशहूर फोब्र्स मैगजीन के मुताबिक 47.3 अरब डॉलर (करीब 3,48,956 करोड़ रुपये) की नेटवर्थ के साथ मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय हैं। एक साल में सबसे ज्यादा संपत्ति जोडऩे के मामले में भी अंबानी शीर्ष पर हैं। रिलायंस जियो और ब्रॉडबैंड की सफलता के बीच मुकेश अंबानी ने एक साल में अपनी संपत्ति में 9.3 अरब डॉलर (करीब 68,610 करोड़ रुपये) का इजाफा किया है। ‘फोब्र्स इंडिया…

Read More