नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह धुंधभरी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, सुबह हल्की धुंध छाई रही। न केवल (एक्यूआई) खतरनाक स्तर को पार हुआ है, बल्कि वातावरण में पीएम10 और पीएम2.5 जैसे हानिकारक तत्वों की मात्रा भी सुरक्षित स्तर से कई गुना अधिक हो गई है। मौसम और प्रदूषण पर नजर रखने वाले सिस्टम सफर ने रविवार तक पलूशन की समस्या के और भी गंभीर हो जाने का पूर्वानुमान…
Read MoreCategory: देश
बड़ा हादसा टला: 300 यात्रियों के साथ आसमान में आमने-सामने आए इंडिगो के दो विमान
कोलकाता। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि भारत और बांग्लादेश के सीमावर्ती हवाई क्षेत्र में बीच हवा में इंडिगो के दो विमान इतने करीब आ गए थे कि वे टकराते-टकराते बचे। संभावित टक्कर से केवल 45 सेकंड पहले, कोलकाता में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) ने एक विमान को दाहिनी ओर मुडऩे और दूसरे विमान से दूर जाने का निर्देश दिया जो ठीक उसी ऊंचाई पर आ रहा था।कोलकाता हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, लो कॉस्ट एयर कैरियर इंडिगो से जुड़े दोनों…
Read Moreदीवाली से पहले बढ़े रसोई गैस सिलिंडर के दाम
नई दिल्ली। मंहगाई की मार थमने का नाम नहीं ले रही है। सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर की कीमत बुधवार को 2.94 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गई है। सिलिंडर के आधार मूल्य में बदलाव और उस पर कर के प्रभाव से दाम में वृद्धि हुई है। तो वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल के दामों में गिरावट आई है। बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमतें 60 रुपये बढ़कर 880 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई। इसके साथ ही ग्राहकों के खातों में हस्तांतरित होने वाली सब्सिडी नवंबर 2018 में बढ़कर 433.66 रुपये प्रति…
Read Moreबसों-टैक्सियों में लगेगा खास सिस्टम, बताएगा पल-पल की लोकेशन
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि एक जनवरी से रजिस्टर होने वाली हर बस और टैक्सी में वीइकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम (वीएलटीएस) और इमरजेंसी बटन लगाना अनिवार्य होगा। ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा को यह सिस्टम लगवाने से छूट दी गई है। हालांकि पुराने वाहनों में यह सिस्टम लगवाने की तारीख तय करने का अधिकार राज्यों पर छोड़ा गया है। इसके अलावा राज्य सरकारों को वीइकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम के लिए कमांड ऐंड कंट्रोल सेंटर भी बनाना होगा।रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री के एक टॉप अफसर के मुताबिक मंत्रालय…
Read Moreस्वाइन फ्लू की चपेट में आकर अब तक 302 की मौत
मुंबई। इस साल स्वाइन फ्लू की वजह से महाराष्ट्र में अब तक 302 मौतें हो चुकी हैं। एच1एन1 वायरस से फैलने वाले इस रोग के करीब 325 मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिए हैं जिसके अनुसार, किसी भी तरह का लक्षण मिलने पर तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करें।एक राज्य सर्विलांस अधिकारी ने बताया, च्स्वाइन फ्लू की वजह से पूरे प्रदेश में लगभग 302 लोगों की जानें जा चुकी हैं। 325 लोग अभी भी अस्पताल में हैं, इनमें से 22 से 23 मरीज…
Read Moreबडगाम में 2 आतंकी ढेर, पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों और मीडिया पर किया हमला
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने गुरुवार सुबह एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को मार गिराया। एनकाउंटर के बाद सक्रिय हुए पत्थरबाजों ने नारेबाजी करते हुए सुरक्षाबलों और मीडियाकर्मियों पर पत्थर बरसाए।हैरानी की बात है कि इन पत्थरबाजों में कई लड़कियां और महिलाएं भी शामिल नजर आईं। हालांकि हर बार की तरह इस बार पत्थरबाजों के निशाने पर सुरक्षाबल नहीं बल्कि मीडियाकर्मी थे।पिछले कुछ महीनों में घाटी में ऐसा एक ट्रेंड देखने को मिला है, जिसमें पत्थरबाज आतंकियों से एनकाउंटर के वक्त सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसाते हैं। इनका सीधा मकसद…
Read Moreदिल्ली-एनसीआर में हवा की हालत होने लगी खराब
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा पर सेंट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) की 10 दिन की चेतावनी का आज पहला दिन है। गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में हवा की सेहत बिगड़ी हुई नजर भी आई। राजधानी स्मॉग और धुंध की चादर में लिपटी थी। जहरीली हवा से बचने के लिए कई लोग मास्क लगाकर घरों से बाहर निकले। हालांकि सरकारी प्रयासों के चलते कुछ इलाकों में प्रदूषण कुछ कम हुआ है, इसके बावजूद स्तर अभी भी गंभीर बना हुआ है।बुधवार को आनंद विहार में सुबह 9 बजे पीएम 10 का स्तर…
Read Moreराफेल की कीमत से जुड़ी जानकारियां सुप्रीम कोर्ट को नहीं देगी केंद्र सरकार
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा फ्रांस से खरीदे जा रहे राफेल विमान की कीमत से संबंधित जानकारियां मांगे जाने के कुछ घंटे बाद ही सरकार से जुड़े एक टॉप सॉर्स ने बताया कि सरकार इस मामले में ऐफिडेविट दाखिल करके ऐसा करने में असमर्थता जताएगी। सूत्र ने बताया कि अटर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुआई वाली बेंच के सामने कहा कि यहां तक कि फुली-लोडेड राफेल जेट की कीमतों के बारे में संसद तक को नहीं बताया गया है।इस पर बेंच ने अटर्नी जनरल से…
Read Moreइंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मनमोहन, सोनिया, राहुल ने श्रद्धांजलि दी
दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इंदिरा गांधी के स्मारक स्थल शक्ति स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की।राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, आज खुशी के साथ दादी को याद कर रहा हूं। उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया और अपार प्यार दिया। उन्होंने अपने लोगों को बहुत कुछ दिया। मुझे उन पर बहुत गर्व है। कांग्रेस पार्टी ने कहा, आज हम देश की पहली महिला…
Read Moreपटेल की 143वीं जयंती पर राजनाथ ने रन फॉर यूनिटी को दिखाई हरी झंडी, मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। पूरा देश आज भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 143वीं जयंती मना रहा है। दिल्ली में सुबह गृह मंत्री राजनाथ सिंह और खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। बड़ी संख्या में लोग इस दौड़ में शामिल हुए। पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित जफर इकबाल, पांच बार वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम, जिमनास्टिक और ओलिंपिक मेडलिस्ट दीपा करमाकर भी मौजूद रहे। उधर, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भुवनेश्वर में रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लिया। रक्षा…
Read More