नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सबरीमला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने वाले अपने 28 सितंबर के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। अब कोर्ट इस मामले में 22 जनवरी को अगली सुनवाई करेगा। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने सबरीमला मामले में न्यायालय के फैसले पर रोक लगाने की मांग करने वाले वकील से 22 जनवरी तक इंतजार करने को कहा, जब संविधान पीठ पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। मामले का उल्लेख अधिवक्ता मैथ्यूज जे नेदुमपारा ने किया।…
Read MoreCategory: देश
राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने राफेल विमान सौदा मामले की अदालत की निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराये जाने संबंधी विभिन्न याचिकाओं पर बुधवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पीठ ने विभिन्न पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा। इससे पहले न्यायालय ने स्पष्ट किया कि लड़ाकू विमान की कीमतों के बारे में अदालत में बहस का तब तक सवाल नहीं उठता जब तक इस बात का निर्णय न हो जाये कि…
Read Moreमोदी सरकार का नेहरू की विरासत को कम करने का प्रयास: सोनिया
नई दिल्ली। कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और आरोप लगाया कि मौजूदा समय में सरकार में बैठे लोगों द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू की लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान वाली विरासत को कमतर करने का प्रयास किया जा रहा है।आधुनिक भारत के निर्माण में देश के प्रथम प्रधानमंत्री के योगदान को याद करते हुए सोनिया ने यह भी कहा कि नेहरू ने जिन लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढाया, आज उनको चुनौती दी जा रही है। वह कांग्रेस सांसद शशि थरूर…
Read Moreबाल दिवस पर युवा चैम्पियन पुरस्कारों की घोषणा
भारत के किशोरों के लिए एक मंच उपलब्ध कराने और सतत विकास में उनका योगदान सुनिश्चित करने के लिए इस बाल दिवस पर नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन और यूनिसेफ इंडिया का युवा चैम्पियन पुरस्कार एक साथ शुरू किया गया है। राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर नवाचार का आयोजन करते हुए, नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार और यूएन रेजिडेंट कोडिनेटर तथा भारत में यूएनडीपी के रेजिडेंट प्रतिनिधि यूरी ने आज यूनिसेफ-अटल टिंकरिंग लैब यंग चैम्पियन पुरस्कार घोषित किये। इस अवसर पर अटल नवाचार मिशन के मिशन…
Read Moreउगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन
पटना। आस्था और संस्कार के पर्व छठ का उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ समापन हो गया है। बुधवार सुबह नदी, तालाब और नहरों के पानी में उतरकर महिलाओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया और संतान के कल्याण के लिए मुरादें मांगी। अर्घ्य देने के बाद छठी मइया के लिए बनाए गए खास ठेकुआ और प्रसाद लोगों में बांटा गया। चार दिनों तक चलने वाला यह व्रत 11 नवंबर को नहाय खाय के साथ शुरू हुआ था। इस दौरान लोग भक्ति भाव में डूबे नजर…
Read Moreसबरीमाला मंदिर धर्म निरपेक्ष, सभी के लिए खुला है, केरल सरकार ने हाई कोर्ट में कहा
कोच्चि। सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर चल रहे विवाद के बीच केरल सरकार ने कहा है कि सबरीमाला मंदिर धर्मनिरपेक्ष है और सभी के लिए यहां के दरवाजे खुले हैं। बीजेपी की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सबरीमाला मंदिर में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर बैन की मांग की गई है। इस याचिका पर हाई कोर्ट ने केरल सरकार से पक्ष मांगा था। सोमवार को केरल सरकार की तरफ से कहा गया है कि सबरीमाला मंदिर धर्म निरपेक्ष है और यह सभी धर्मों के लिए खुला…
Read Moreप्रदूषण कम नहीं हुआ तो लगेगा पेट्रोल-डीजल गाडिय़ों पर बैन
दिल्ली को मिला 2 दिनों का वक्त नई दिल्ली। दिवाली के बाद से ही प्रदूषण की हेल्थ इमरजेंसी झेल रही दिल्ली के हालात दो दिनों में नहीं सुधरे तो पेट्रोल और डीजल की गाडिय़ों के चलने पर कुछ समय तक रोक लगाई जा सकती है। इसमें टू-वीलर भी शामिल होंगे। प्रदूषण रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनी अथॉरिटी ईपीसीए के चेयरमैन भूरे लाल ने सोमवार को कहा कि अब हमारे पास कोई रास्ता नहीं बचा है, इसलिए इतने सख्त कदम उठाने पड़ सकते हैं।ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में…
Read Moreनेताओं, जनता ने अनंत कुमार को दी श्रद्धांजलि
बेंगलुरु। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को नेताओं एवं आम लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। अनंत कुमार का सोमवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। सोमवार सुबह से बसवनागुड़ी स्थित उनके आवास में रखे गए उनके पार्थिव शरीर को एक सज्जित सैन्य वाहन में मल्लेश्वरम स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय जगन्नाथ भवन ले जा गया। इस दौरान सेना के तीन अंगों- थलसेना, नौसेना और वायुसेना के कर्मी मौजूद रहे। उनकी शव यात्रा समर्थकों…
Read Moreसबरीमाला फैसले पर पुनर्विचार की मांग वाली 48 याचिकाओं पर आज सुनवाई कर सकता है सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को उन 48 याचिकाओं पर विचार कर सकता है, जिनमें केरल के सबरीमाला मंदिर में सभी आयुवर्ग की महिलाओं के प्रवेश की अनुमति वाले उसके 28 सितंबर के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की गई है। तत्कालीन सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली 5 जजों की पीठ ने 28 सितंबर को 4-1 के अपने फैसले में सबरीमाला मंदिर में सभी आयुवर्ग की महिलाओं के प्रवेश का रास्ता साफ करते हुए कहा था कि यह पाबंदी लैंगिक भेदभाव के समान है।सीजेआई रंजन गोगोई, जस्टिस आर.…
Read Moreछठ पूजा: नीतीश के घर पर पर्व का उल्लास तो लालू के आवास पर पसरा रहा सन्नाटा
पटना। बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में डाला छठ का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। एक ओर जहां समूचे उत्तर भारत में महिलाएं इस पारंपरिक पर्व को पूरे रीति-रिवाज के साथ मनाने में जुटी हुई हैं, वहीं बिहार में इसका एक खास अंदाज देखने को मिल रहा है। लेकिन इन सब के बीच राजधानी पटना में बिहार की सत्ता के दो शीर्ष राजनेताओं के घरों के नजारे भी अलग-अलग दिख रहे हैं। पटना के सर्कुलर रोड पर बने सीएम नीतीश कुमार के घर पर जहां छठ पर्व की…
Read More