सीबीआई विवाद: आलोक वर्मा का जवाब लीक होने पर भड़के सीजेआई

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा का सीलबंद लिफाफे में दायर किया गया जवाब मीडिया में लीक होने पर अप्रसन्नता जताते हुए आज मामले की सुनवाई 29 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी। वर्मा ने सोमवार को अपना जवाब एक सीलबंद लिफाफे में कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल को सौंपा था। चीफ जस्टिस रंगन गोगोई, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस के.एम. जोसेफ की पीठ ने वर्मा की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील फली एस. नरीमन को एक समाचार पोर्टल की खबर की प्रति सौंपी, जिसमें सीबीआई…

Read More

बड़े अफसरों को फील्ड में तैनात करने की तैयारी में सेना

नई दिल्ली। भारतीय सेना अपने करीब 20 फीसदी अधिकारियों को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय मुख्यालय से हटाने की योजना बना रही है। दरअसल भारतीय सेना चाहती है कि उनके ज्यादा से ज्यादा सैनिक और उच्च अधिकारी देश के विभिन्न हिस्सों में फील्ड पर तैनात हों। एक रिपोर्ट के मुताबिक फील्ड में तैनात अधिकारी मुख्यालय में अलग-अलग विभागों से होंगे। सेना का मकसद है कि अगर कभी भी जरूरत पड़े तो अधिकारी मैदान में मौजूद रह सकें। दिल्ली में एक सेमिनार के दौरान सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने वरिष्ठ अधिकारियों व…

Read More

नहीं लड़ेंगी अगला लोकसभा चुनाव, सुषमा स्वराज का ऐलान

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव लडऩे की अटकलों के बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अगला चुनाव नहीं लडऩे का ऐलान कर दिया है। विदेश मंत्री के अनुसार, स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उन्होंने चुनाव नहीं लडऩे का फैसला किया है। सुषमा स्वराज ने कहा कि चुनाव लडऩे का फैसला पार्टी करेगी। वहीं, इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जमकर तारीफ की और कहा कि हमारी केंद्र और राज्य, दोनों जगह सरकारें बहुत अच्छा काम कर रही हैं।…

Read More

राहुल ने सीबीआई को लेकर पीएम मोदी पर कसा तंज

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी के सरकार पर लगाये गए आरोप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आज निशाना साधते हुए कहा कि जाँच एजेंसी में जो कुछ हो रहा है उससे लोगों का भरोसा टूट रहा है।गांधी ने ट्वीट किया कि दिल्ली में ‘चौकीदार ही चोर’ नामक एक क्राइम थ्रिलर चल रहा है। नए एपिसोड में सीबीआई के डीआईजी द्वारा एक मंत्री,राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, कानून सचिव और कैबिनेट सचिव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये गये हैं। वहीं गुजरात से लाया उसका साथी करोड़ों…

Read More

राहुल, सोनिया, प्रणव और मनमोहन ने इंदिरा को किया याद

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल (सीसीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 101 वीं जयंती के मौके पर उनकी समाधि शक्ति स्थल जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और देश के लिए उनके बलिदान को याद किया। इसके साथ ही पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, पीसी चाको, अजय माकन सहित सैकड़ों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शक्ति स्थल पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री की समाधि पर पुष्प अर्पित कर…

Read More

अमृतसर में ग्रेनेड हमले के बाद जालंधर पुलिस अलर्ट, चलाया चैकिंग अभियान

जालंधर। अमृतसर के राजासंसी में स्थित निरंकारी सत्संग भवन में हुए ग्रेनेड हमले ने पुलिस की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 20 लोग घायल हो गए। वहीं इल हमले के पास पंजाब सहित आसपास के राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। इस दौरान जालंधर में भी पुलिस ने सर्च आप्रेशन चलाया। जालंधर पुलिस ने निरंकारी भवन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। इस दौरान विभिन्न नाकों पर पुलिस ने वाहनों की चैकिंग की। गौर हो कि पंजाब में आतंकी…

Read More

लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लगी आग

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार को एयर इंडिया के टिकट बिक्री काउंटर पर आग लग गई जिससे यहां अफरा-तफरी मच गई। एक अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घटना के दौरान काउंटर पर कोई अधिकारी या स्टाफ मौजूद नहीं था चूंकि एयर इंडिया की पहली उड़ान दिल्ली से पूर्वान्ह 11.35 बजे आती है। आग के कारण कुछ फर्नीचर और कंप्यूटर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।इस घटना पर अधिकारियों का कहना है की यह आग शार्ट सर्किट से लगी है फिलहाल…

Read More

विधान भवन तक कैब ड्राइवर्स का मार्च, सीएम फडणवीस से दखल की मांग

मुंबई। ओला-ऊबर ड्राइवर अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर हड़ताल पर चले गए हैं। सोमवार को ये ड्राइवर राज्य सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग लेकर विधान भवन तक मार्च निकाल रहे हैं। ऐसे में इस दौरान मुंबईकरों को कैब बुक करने में खासा मशक्कत करनी पड़ सकती है। रविवार को भी जहां 70 प्रतिशत तक ओला-ऊबर कैब ऑफलाइन रहीं, सोमवार को यह आंकड़ा और भी बढ़ेगा। ओला-ऊबर कैब ड्राइवर अपने परिवारों के साथ विधान भवन तक मार्च निकालेंगे और राज्य सरकार को मांगपत्र सौंपेंगे।कैब ड्राइवर चाहते…

Read More

त्रि-दिवसीय एसजेवीएन अंतर इकाई प्रतिस्पर्धाओं के महाकुंभ का समापन

‘जीत के लिए जुनून चाहिए , जिसमें उबाल हो वो खून चाहिए , आएगा ये आसमां भी धरती पर, बस आपके इरादों मे जीत की गूंज चाहिए । झाकड़ी: अंतर इकाई प्रतिस्पर्धाओं के महाकुंभ के  विधिवत समापन समारोह के मुख्य अतिथि नन्द लाल शर्मा, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एसजेवीएन लिमिटेड, महोदय ने  इन्हीं ओजस्वी विचारों से वहाँ उपस्थित कर्मचारीवृंद को प्रेरित करते हुए आगे कहा कि यह बड़े ही हर्ष का विषय है कि 780 मे.वा. जंगी थोपन पोवारी परियोजना की ज़िम्मेदारी  निगम को सौपी गयी है । आगामी 5…

Read More

एस के मिश्रा को पूर्णकालिक ईडी निदेशक नियुक्त किया

नयी दिल्ली। आईआरएस अधिकारी संजय कुमार मिश्रा को शनिवार रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का पूर्णकालिक प्रमुख नियुक्त किया गया। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई। मिश्रा आयकर कैडर के 1984 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी हैं जिन्हें 27 अक्टूबर को केन्द्रीय जांच एजेंसी में प्रधान विशेष निदेशक नियुक्त किया गया था और तीन महीने के लिए ईडी निदेशक का ‘अतिरिक्त’ प्रभार सौंपा गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने शनिवार को एक आदेश जारी कर मिश्रा को ”पद…

Read More