सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज सुबह पुलिस व नक्सलियों के मध्य दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुयी मुठभेड़ में 8 वर्दीधारी नक्सली मारे गए, जिनकी शिनाख्त की जा रही है, एक घायल नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान शहीद हो गए हैं। मौके से पुलिस ने गोला बारूद समेत दैनिक उपयोग की सामग्रियां बरामद की हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार क्रिस्टारम थाने से संयुक्त पुलिस बल गश्त सर्चिंग के लिए रवाना हुआ था। ग्राम साकलेर के निकट जंगल में घात लगाए नक्सलियों…
Read MoreCategory: देश
राहुल ने चिश्ती की दरगाह में चादर चढ़ाने के बाद ब्रह्मा मंदिर के भी किए दर्शन
अजमेर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान में आज अपनी चुनावी सभा से अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में हाजरी लगाई तथा पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने पहले दरगाह पहुंचकर मजार पर मखमली चादर चढ़ाई तथा अकीदत के फूल पेश कर देश में अमन चैन, खुशहाली एवं भाईचारे की दुआ की। गांधी परिवार के खादिम सैय्यद अब्दुल गनी गुर्देजी ने राहुल को जियारत कराई।इससे पहले दरगाह के निजाम गेट पर खादिम परिवार के गुर्देजी के अलावा सैय्यद जोयब खिश्ती व…
Read Moreनवंबर में राजधानी का प्रदूषण हुआ कम
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में माह नवंबर में वायु का प्रदूषण पिछले वर्षों की तुलना में कम हुआ है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खतरनाक और बेहद खराब स्तर के प्रदूषित दिनों की संख्या में काफी कमी आई है। इस बार सामान्य स्तर के प्रदूषण का एक दिन भी मिला। प्रदूषण में कमी की एक वजह शुरुआती 12 दिनों में ग्रैप की तरफ से दिल्ली-एनसीआर में लागू किए गए कठोर नियम भी हैं। हालांकि, प्रदूषण में कमी के लिए 50 पर्सेंट योगदान मौसम और हवाओं का माना जा…
Read Moreमोदी ने दिया मुझे ईमानदारी का सर्टिफिकेट: केजरीवाल
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के स्थापना दिवस पर कहा कि मुझे ईमानदारी का सर्टिफिकेट देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है।उन्होंने कहा कि आज के दिन ही संविधान बना था और 6 साल पहले इसी दिन आम आदमी पार्टी बनी थी। देश में आज जो खतरे मंडरा रहे हैं उससे देश को केवल आम आदमी पार्टी बचा सकती है। केजरीवाल ने कहा, मोदी जी की जो हवा लोग बताते थे उसके विपरीत दिल्ली के लोगों ने हमें 67 सीट्स दीं। इस बीच साढ़े तीन साल में…
Read Moreजीत के बाद भावुक हुईं मैरी कॉम, छठी बार वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल
छठी बार विश्व चैम्पियन बनी मैरी कॉम (48 किग्रा) को दसवीं एआईबीए विश्व चैम्पियनशिप का ‘सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज’ चुना गया। दिल्ली के केडी जाधव हॉल में हुई 48kg कैटिगरी के फाइनल फाइट में मैरी कॉम ने उन्होंने यूक्रेन की हन्ना ओकोता को 5-0 (30-27, 29-28, 29-28, 30-27, 30-27) से हराया और रेकॉर्ड छठी बार महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।जीतने के बाद मैरी कॉम काफी भावुक हो गयीं और खुशी की वजह से उनके आंसू थम नहीं रहे थे।उन्होंने इस पदक को देश को समर्पित किया।छठी बार विश्व चैम्पियन बनी एमसी मैरी कॉम (48 किग्रा)…
Read Moreबदल रहा है चाइल्ड पॉर्नोग्रफी का कानून, दोषी को नहीं मिलेगी जमानत
नई दिल्ली। व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए चाइल्ड पॉर्नोग्रफी मटीरियल रखने, उसे देखने या उसके संग्रहण और वितरण पर दंड का प्रावधान और कठोर हो सकता है। इसके तहत मोटा जुर्माना और जेल की सजा बढ़ाकर पांच वर्ष तक का प्रावधान किया जा सकता है। ऐसा किया जाना गैर-जमानती अपराध माना जाएगा और दूसरी बार दोषी पाए जाने पर सात वर्ष तक की सजा हो सकेगी।दरअसल, संशोधन प्रस्ताव में सबसे कठोर दंड का प्रावधान उन लोगों के लिए किया गया है जो अश्लील सामग्री का संग्रह व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए करते…
Read Moreएयर पलूशन: स्कूलों को 2 घंटे की देरी से खोलने पर विचार
नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए स्कूलों, बाजारों और ऑफिस की टाइमिंग में बदलाव पर विचार किया जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नेतृत्व वाली टास्क फोर्स की गुरुवार को हुई बैठक में इस पर चर्चा की गई। टास्क फोर्स के एक सदस्य ने बताया कि स्कूल की टाइमिंग सुबह 8 की जगह 10 और बाजार की टाइमिंग सुबह 10 से 8 बजे करने पर विचार किया जा रहा है।उन्होंने बताया, प्रदूषण का स्तर सामान्यत: सुबह और शाम में सबसे अधिक रहता…
Read Moreनॉनस्टॉप करें दिल्ली से हांगकांग तक का सफर
नई दिल्ली। किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने दिल्ली-हांगकांग-दिल्ली मार्ग पर रोजाना नॉनस्टॉप उड़ान की शुरुआत की है। स्पाइसजेट के मुताबिक, बैंकॉक, कोलंबो, दुबई, ढाका, काबुल, माले और मस्कट के बाद हांगकांग एयरलाइन का आठवां गंतव्य है। स्पाइसजेट की मुख्य बिक्री व राजस्व अधिकारी शिल्पा भाटिया ने कहा, हांगकांग सबसे बड़ी व्यापारिक इकाइयों और दुनिया के शीर्ष पर्यटन गंतव्यों में से एक है। इसलिए हम इस क्षेत्र में जबरदस्त क्षमता देखते हैं। उन्होंने कहा, हमने पहले ही इस क्षेत्र में काफी मांग देखी है और अनुमान है कि आनेवाले दिनों में इसमें…
Read Moreजर्मनी ने दिया हाईस्पीड ट्रेन का ऑफर, 2.5 घंटे में पूरी होगी 435 किलोमीटर की दूरी
नई दिल्ली। रेलवे ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही रेलवे में कई सारे सुधार भी किए जा रहे हैं ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो। इसके साथ ही रेलवे दूरी कम करने पर भी ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। इसी प्रयास के तहत जर्मनी ने भारतीय रेलवे के सामने एक ऐसे हाईस्पीड रेल नेटवर्क प्रस्ताव रखा है जो बुलेट ट्रेन से भी तेज है। इस ट्रेन से चेन्नई से मैसूर तक की 435 किलोमीटर लंबी दूरी 2.5 घंटों की…
Read Moreपेट्रोल, डीजल के भाव फिर घटे, 62 डॉलर से नीचे आया ब्रेंट क्रूड
मुंबई। पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। एक दिन की स्थिरता के बाद तेल की कीमतों में कटौती का सिलसिला फिर जारी है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भी गिरावट आई है, जिससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और कमी आ सकती है। ब्रेंट क्रूड का भाव 62 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है, जो करीब एक साल का सबसे निचला स्तर है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई…
Read More