कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे में 13 स्कूली बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे में ड्राइवर समेत सात छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। स्कूल वैन और ट्रेन की टक्कर के बाद यह हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह डिवाइन पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। तभी विशुनपुरा थाने के दुदही रेलवे क्रासिंग के पास थावे-बढनी पैसेंजर से उसकी टक्कर हो गई।स्थानीय लोगों के साथ विशुनपुरा थाने की पुलिस बचाव कार्य में जुटी हुई है।…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
विश्व मलेरिया दिवस पर आई.एम.ए. में आयोजित हुई संगोष्ठी
डॉ. प्रांजल अग्रवाल ( असिस्टेंट एडिटर-आई सी एन ग्रुप ) लखनऊ: रिवर बैंक कॉलोनी, स्तिथ आई.एम.ए. भवन के सभागार में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया | इस संगोष्ठी में आई.एम..ए. लखनऊ के सभी पदाधिकारी सहित सभी सदस्य एवं आम जनता मौजूद रही | आई.एम..ए. लखनऊ के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने इस मौके पर बताया की वर्ष 2016 में पूरे विश्व में लगभग 21 करोड़ लोग मलेरिया से ग्रस्त हुए जिनमे से लगभग 4 करोड़ लोगों को इस रोग की वजह से अपनी जान से हाथ धोना…
Read Moreखतीब-ए-अकबर अवार्ड से सम्मानित किये गये पत्रकारिता के मेधावी छात्र
लखनऊ। शिया पी.जी. कालेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आज खतीब-ए-अकबर अवार्ड समारोह एवं पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें पत्रकारिता विभाग के मेधावी छात्रों के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट भूमिका निभाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अजीज हैदर, प्रेसीडेन्ट, बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज, शिया पीजी कालेज, ने किया तथा संचालन विभाग कोआर्डिनेटर डॉ. प्रदीप शर्मा ने किया। खतीबे अकबर अवार्ड पाने वालों में एनबीटी के राहुल मिश्रा व सुनील मिश्रा, लेखिका सारा खान, ऑडिशन टाइम्स की कौशिकी त्रिपाठी, विधानसभा में समीक्षा…
Read Moreकोर्ट ने दिया पत्नी के कमरे में एसी लगवाने का आदेश, हर महीने 10 हजार रुपये गुजारा भत्ता भी दें
गाजियाबाद। कोर्ट ने विवाहिता की अर्जी पर सुनवाई करते हुए उनके मैनेजर पति को आदेश दिया है कि वह पत्नी के कमरे में एसी लगवाएं और हर महीने की 10 तारीख को उसे 10 हजार रुपये गुजारा भत्ता के रूप में भी दें। साथ ही कोर्ट ने परिवार परामर्श केंद्र की महिला कॉन्स्टेबल को भी आदेश दिया है कि वह प्रत्येक सप्ताह युवती के घर जाकर उनका हालचाल पूछें और कोर्ट को भी उससे अवगत कराएं।मानसी विहार में रहने वाली एक युवती की शादी वर्ष 2013 में आईसीआईसीआई बैंक की…
Read Moreजुगलबंदी आधुनिक ग़ालिब एवं आधुनिक तानसेन की
लखनऊ: नगर की अग्रणी संस्था ‘प्रतिष्ठा फिल्म्स एंड मीडिया’ के तत्वाधान में सिटी होटल, लालबाग, लखनऊ में एक सम्मान समारोह एवं नशिस्त का आयोजन शनिवार को किया गया। सम्मान समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार एवं मशहूर शायर सुहैल काकोरवी को संस्था द्वारा “आधुनिक ग़ालिब” एवं महान् संगीतकार एवं गायक केवल कुमार को संस्था द्वारा “आधुनिक तानसेन” का खिताब देते हुये उनका सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया। संस्था की ओर से दोनों शिखर पुरुषों को संस्था के निदेशकगण डॉ सत्येन्द्र कुमार सिंह, अमरेश कुमार सिंह एवं तरुण प्रकाश ने माल्यार्पित कर स्मृति…
Read Moreसांसद अनिल बलूनी ने वी आई पी सुविधा लेने से इंकार करके पेश की मिसाल
अमित खोलिया, ब्यूरो चीफ, आई.सी.एन.-उत्तराखंड देशभर के सांसदों को भी इनसे कुछ सीखना चाहिए। वीआईपी कल्चर को खत्म करने को लेकर काफी वक्त से मांग उठती रही है। सभी को समान रुप से देखने के लिए भी ये एक अच्छा कदम है। हल्द्वानी। आज के समय में उत्तराखण्ड में वी आई पी सुविधा को पाने की लालसा कईयों के मन में है।जिसमें बहुत से गणमान्य लोगो को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के भाई भोले महाराज, माता मंगला और भी कई शंकराचार्य को अपने ही प्रदेश में जान का खतरा होने की बात…
Read Moreराहुल गांधी अमेठी पहुंचे, सुनी किसानों की समस्याएं
अमेठी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को अपने तीन दिवसीय अमेठी-रायबरेली दौर के लिए राजधानी लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया, वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने राहुल को घेर लिया और पार्टी ने दलालों को संरक्षण देने व पैसे लेकर टिकट बांटने की शिकायत की। राहुल ने कार्यकर्ताओं की बात सुनी और कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया और फिर अमेठी रवाना हो गए। रास्ते में राहुल गांधी ने हैदरगढ़…
Read Moreउन्नाव गैंगरेप: बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ सीबीआई को मिले पर्याप्त सबूत
लखनऊ। उन्नाव गैंगरेप मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिली फटकार के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में सीबीआई को गैंगरेप के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके भाई के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं। सीबीआई ने सेंगर के दो फोन भी अपने कब्जे में ले लिया है। जांच एजेंसी अब पीडि़त युवती का फिर से मेडिकल करवाएगी।इससे पहले उन्नाव मामले में गुरुवार देर रात सीबीआई, लखनऊ की एसीबी ब्रांच ने तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज कीं। इसके बाद…
Read Moreसितंबर तक गाजियाबाद में दौड़ेगी मेट्रो
नई दिल्ली। गाजियाबाद और नोएडा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही मेट्रो अब गाजियाबाद पहुंचेगी, जिससे लाखों लोगों को फायदा होगा। दिल्ली मेट्रो सितंबर तक दो नए कॉरिडोर शुरू करेगी, जो दिलशाद गार्डन को गाजियाबाद से और द्वारका को नोएडा के सेक्टर-62 से जोड़ेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर मंगू सिंह ने कहा कि ब्लू लाइन वाला कॉरिडोर नोएडा सिटी सेंटर से आगे यानी इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक जाएगा। इससे नोएडा के 34, 52, 59, 61 और 62 सेक्टर जैसे दूर के इलाकों में मेट्रो कनेक्टिविटी…
Read Moreउन्नाव गैंगरेप केस: आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सीबीआई को ट्रांसफर हुआ केस
लखनऊ। उन्नाव गैंगरेप केस में लगातार बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच राज्य के गृह सचिव अरविंद कुमार और डीजीपी ओपी सिंह खुद सवालों के जवाब देने आए। अरविंद कुमार ने पूरे मामले की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस केस में एफआईआर दर्ज कर जांच सीबीआई को ट्रांसफर कर दी गई है। यही नहीं विधायक सेंगर की गिरफ्तारी का फैसला भी सीबीआई ही लेगी। आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की गिरफ्तारी के सवाल पर यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि कोई भी उन्हें बचा नहीं…
Read More