अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से जिन्ना की तस्वीर हटाने के लिए प्रस्ताव पेश होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) से मोहम्मद जिन्ना की तस्वीर हटाए जाने का मुद्दा लगातार गर्माता जा रहा है। हिंदूवादी संगठनों एवं मुस्लिम संगठनों के आमने सामने आने के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रदेश के अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के मुताबिक, जिन्ना की तस्वीर हटाने को लेकर जल्द ही एएमयू कार्यपरिषद में प्रस्ताव लाया जाएगा। उप्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और एएमयू कार्यपरिषद के सदस्य तनवीर हैदर उस्मानी के मुताबिक, विश्वविद्यालय से जिन्ना की तस्वीर हटाने के लिए कार्यपरिषद में एक प्रस्ताव पेश…

Read More

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूलभरी आंधी, अवध में हल्की बारिश के आसार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह तेज धूप निकली हुई है लेकिन धूलभरी आंधी चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आठ मई को पश्चिमी उप्र के कुछ जिलों में धूलभरी आंधी और अवध क्षेत्र के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं लेकिन इसका ज्यादा असर नही होगा। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, मंगलवार को पश्चिमी उप्र के कुछ जिलों में धूलभरी आंधी के आसार हैं जबकि अवध क्षेत्र के कुछ जिलों में बूंदाबांदी के साथ…

Read More

पश्चिम उप्र में आंधी-तूफान की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की संभावना है। इस बीच पश्चिमी उप्र के लगभग दर्जन भर जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज आंधी और तूफान आने की संभावना है।अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उप्र के कई जिलों में मौसम खराब होने की आशंका है। दिन में 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आर्द्रता…

Read More

आंधी-पानी के कहर से 67 लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार रात कहर बनकर आए आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई। इसके कारण अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 47 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे में 160 मवेशियों की भी जान चली गई है। आंधी-पानी से आगरा में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां 132 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान ने 67 लोगों की जान ले ली। डेढ़ घंटे तक चले इस तबाही के…

Read More

आवास और शौचालय निर्माण योजना में रिश्वत लेने वालों को भेजें जेल: योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर की कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आवास एवं व्यक्तिगत शौचालय निर्माण योजना में रिश्वत लिए जाने की पुष्टि होती है। तो दोषी व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि खाद्यान्न चोरी रोकने के लिए सभी जिलाधिकारी ठोस कदम उठाएं।मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्यान्न चोरी के मामले उजागर होते ही एफआईआर दर्ज कराई जाए। साथ ही, इसमें लिप्त व्यक्ति की पूरी सम्पत्ति जब्त कराई जाए।  उन्होंने कहा कि…

Read More

यूपी में अगले 4 दिनों तक खराब रहेगा मौसम

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में रविवार को बूंदाबांदी और ओलावृष्टि से पारा गिरने के साथ ही कई इलाकों में खेती-किसानी को काफी नुकसान हुआ।  मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आगे तीन से चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। उत्तराखंड में नैनीताल समेत पूरे कुमाऊं में रविवार को झमाझम बारिश हुई तो कहीं आलावृष्टि हुई। पिथौरागढ़ में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात होने की भी सूचना है। अल्मोड़ा में दोपहर बाद आंधी तूफान के साथ ही मूसलाधार बारिश भी शुरू हो…

Read More

अमेरिकी राजदूत ने सारनाथ की स्मृतियों संग बुद्ध को किया नमन

वाराणसी। सनातन धर्म में स्नान दान के निमित्त प्रमुख तीन पूर्णिमा में से अपना विशिष्ट स्थान रखने वाला वैशाख पूर्णिमा इस बार आज तीस अप्रैल को मनाई जा रही है। इस दिन दशावतारों में प्रमुख भगवान बुद्ध की जयंती मनाई जाती है। ऐसे में इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। सुबह ही पीएम व सांसद नरेंद्र मोदी के अलावा अमेरिका के भारत में राजदूत केन जस्टर ने भी बीते दिनों सारनाथ के दौरे की तस्वीरें ट्वीट कर भगवान बुद्ध को नमन किया। इस दिन पुण्य कामना से गंगा स्नान-दान समेत…

Read More

देश को सही मार्ग पर ले जाने वाली राजनीति को पुनः स्थापित करें: राजनाथ

लखनऊ। वर्तमान में युवाओं से अपील है कि समाज में राजनीति की परिभाषा के सही अर्थ को समझाएं और देश को सही मार्ग पर ले जाने वाली राजनीति को पुनः स्थापित करें।यह बात शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कही। गृहमंत्री आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में ’21वीं सदी में भारत के विकास में युवाओं की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी में शामिल हुए था। इस मौके पर उन्होंने स्मृति मंजूषा पत्रिका का विमोचन भी किया गया। भगवान राम, श्रीकृष्ण, ने भी राजनीति की। चंद्रशेखर…

Read More

देश के 66 IPS अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले लंबित

सबसे ज्यादा मुकदमें राजस्थान के अफसरों के खिलाफ है।उत्तर प्रदेश के 01-01 आईपीएस अफसर के खिलाफ मुक़दमा लंबित है। लखनऊ। गृह मंत्रालय द्वारा को लखनऊ स्थित एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर को दी गयी सूचना के अनुसार वर्तमान समय में 66 आईपीएस अफसरों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे लंबित हैं।इनमे सर्वाधिक मुकदमे राजस्थान के 13 आईपीएस अफसरों के खिलाफ हैं। जबकि तमिलनाडू के 08 तथा गुजरात के 07 आईपीएस अफसरों के खिलाफ भी आपराधिक मुकदमे लंबित हैं। यूटी कैडर के 04 तथा मणिपुर त्रिपुरा जैसे छोटे राज्यों के भी 04 आईपीएस अफसरों के खिलाफ मुकदमे…

Read More

यूपी: अपराध नियंत्रण में फेल कप्तानों का जल्द होगा तबादला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर नियंत्रण न कर पाने वाले कप्तानों का बोरिया बिस्तर बंधना तय माना जा रहा है। योगी सरकार यूपी में बड़े स्तर पर कप्तानों के तबादले की तैयारी कर रही है। शासन के जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ट्रांसफर की सूचना की सुगबुगाहट मिलते ही जिलों में तैनात एसएसपी/एसपी की बेचैनी बढ़ गई है। कप्तानों ने सीएम कार्यालय और डीजीपी कार्यालय की परिक्रमा करना शुरू कर दिया है।सूत्रों के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुंदेलखंड के कई जिले और राजधानी लखनऊ से सटे…

Read More