लखनऊ। एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) कार्यक्रम के अन्तर्गत चिकनकारी/जरी जरदोजी उत्पाद पर आधारित एक वृहद समिट का आयोजन 28 अक्टूबर को अवध शिल्प ग्राम लखनऊ में किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। संयुक्त आयुक्त उद्योग पवन अग्रवाल ने बताया कि समिट में ओडीओपी उत्पाद पर आधारित प्रदर्शनी 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक टेक्निकल सेंशन, बायर सेलर मीट एवं विभिन्न योजनाओं के अर्न्तगत ओडीओपी योजना के लाभार्थियों को टूल किट तथा ओडीओपी के अर्न्तगत चयनित लाभार्थियों को 1000 करोड़ का ऋण वितरण भी…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
पूजा-पाठ कर इस नए बंगले में पहुंचे शिवपाल
लखनऊ। समाजवादी सेकुलर मोर्चा के अध्यक्ष व संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने छह लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित अपने नए बंगले में पूजा-पाठ के बाद प्रवेश कर लिया है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री शादाब फातिमा, शारदा प्रताप शुक्ल व उनके अन्य साथी मौजूद रहे।कहा जा रहा है कि योगी सरकार ने शिवपाल सिंह यादव को ये बंगला देकर राजनीतिक दांव खेला है। इस बंगले में संभवत: सेकुलर मोर्चा का कार्यालय बनाया जाएगा। भाजपा चाहती है कि सेकुलर मोर्चा और मजबूत बने जिससे कि गठबंधन कमजोर पड़े और लोकसभा…
Read Moreकेजीएमयू में रैगिंग करने वाले छात्रों को निलंबित किया गया
लखनऊ। पूरे देश में बेहतर चिकित्सा के लिए अपनी एक अलग पहचान बना चुके उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में रैगिंग थमने का नाम नहीं ले रही है। मामला पकड़ में आने के बाद मंगलवार को 6 छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें हॉस्टल से भी निष्कासित कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए चीफ प्रॉक्टर के नेतृत्व में कमेटी गठित की गई है। कमेटी इसकी रिपोर्ट के आधार पर आरोपी छात्रों के खिलाफ आगे की कार्यवाही करेगी। पीड़ित छात्रों ने एंटी रैगिंग सेल में शिकायत…
Read Moreदीपावली पर तीन जोड़ी ट्रेनों में लेंगे एसी के अतिरिक्त कोच
लखनऊ। आगामी दीपावली पर्व पर यात्रियों की होने वाली भीड़ को ध्यान में रखकर रेल प्रशासन ने 03 जोड़ी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में वातानुकूलित श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच निश्चित अवधि के लिये लगाने का निर्णय लिया है।इस सम्बन्ध में पूर्वात्तर रेलवे के मुख्य जनसर्म्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि इस निर्णय के तहत 19715/19716 जयपुर-लखनऊ जं.-जयपुर एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय सह द्वितीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच जयपुर से 02 से 30 नवम्बर, 2018 तक तथा लखनऊ जं. से 03 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक लगाया जायेगा। इस गाड़ी में…
Read Moreसंगम नगरी इलाहाबाद पहुंचे उपराष्ट्रपति नायडू
इलाहाबाद। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर संगम नगरी इलाहाबाद पहुंचे हैं। बम्हरौली एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति का गवर्नर राम नाईक और सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मंत्री रीता जोशी बहुगुणा और शहर की प्रथम नागरिक मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने भी उपराष्ट्रपति की अगवानी की।उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंचे जहां चीफ जस्टिस दिलीप बी. भोसले ने उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति ने सबसे पहले हाई कोर्ट में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा…
Read Moreहाईकोर्ट लखनऊ बेंच में चलेंगे बैट्री चालित वाहन, 28.43 लाख स्वीकृत
लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्डपीठ में प्रदूषण रहित बैट्री चालित वाहन चलेंगे। इन वाहनों की खरीद के लिए शासन की ओर से 28.43 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। न्याय विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार सरकार ने उच्च न्यायालय खण्डपीठ लखनऊ के लिए बैट्री चालित वाहनों की खरीद के लिए 28.43 लाख रुपये (अठ्ठाइस लाख तैतालिस हजार रुपये) की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है। शासनादेश के अनुसार वाहन 31 मार्च, 2019 तक खरीद लिया जाएगा। शासनादेश में यह भी प्राविधानित किया गया है कि वाहन खरीद…
Read Moreयूपी को चार राज्य बांटने के लिए ‘आप’ का हस्ताक्षर अभियान शुक्रवार से
लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) यूपी में चार राज्य बनाने की मांग को लेकर 12 अक्टूबर से एक माह तक हस्ताक्षर अभियान चला जन समर्थन जुटायेंगे। शुक्रवार से शुरू हो रहे अपने चरणबद्ध अभियान के पहले चरण में पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश भर में लोगों से अवध प्रदेश, पूर्वांचल ,पश्चिम व बुंदेलखंड राज्य बनाने के पक्ष में हस्ताक्षर लेकर समर्थन लेंगे। आप के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव तक अवध प्रदेश, पूर्वांचल ,पश्चिम व बुंदे लखंड राज्य बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। एक…
Read Moreत्यौहारों के दौरान कार्यक्रमों व जुलूसों की कराई जाए वीडियोग्राफी : योगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवरात्रि, दशहरा, दुर्गा पूजा तथा मूर्ति विसर्जन जैसे त्योहारों व आयोजनों के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को सतर्क रहने के साथ-साथ आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों को त्योहारों के दौरान आयोजित कार्यक्रमों तथा जुलूसों की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए और कहा कि पूजा-पंडालों, रामलीला मंचन के स्थानों के आस-पास साफ-सफाई, बिजली और सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं।योगी ने अधिकारियों…
Read Moreआगरा में वॉट्सऐप से रैगिंग की होगी जांच
आगरा। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में वॉट्सऐप से रैगिंग का मामला सामने आने के बाद प्रिंसिपल ने इसकी जांच ऐंटी रैगिंग सैल को सौंप दी है। एक हफ्ते में इसकी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। आरोपी सीनियर छात्रों को नोटिस जारी करने की बात भी कही जा रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज में पिछले तीन दिनों से रैगिंग का मुद्दा गरमा रहा है। 2018 बैच के स्टूडेंट्स को सीनियर स्टूडेंट्स ने वॉट्सऐप पर अश्लील भाषा में मेसेज भेजी थी और जूनियर छात्रों को इसे एकांत में ले…
Read Moreविवेक मर्डर: चेतावनी के बावजूद सिपाहियों ने बांधी काली पट्टी
लखनऊ। ऐपल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रशांत चौधरी (यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल) पर कार्रवाई के विरोध में यूपी पुलिस के सिपाहियों के बगावती सुर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। डीजीपी की चेतावनी के बावजूद शुक्रवार को विभिन्न थानों के सिपाही ब्लैक डे मना रहे रहे हैं।शुक्रवार को पुलिस से जुड़े कुछ संगठनों द्वारा इलाहाबाद और अन्य जगहों पर प्रस्तावित आंदोलन से एक दिन पहले गुरुवार को फेसबुक पर आपत्तिजनक विडियो डालने वाले एटा के कॉन्स्टेबल सर्वेश चौधरी को निलंबित…
Read More