शेख हसीना की हत्या की कोशिश करने वाले 11 लोगों को 20 साल जेल

ढाका। बांग्लादेश की एक अदालत ने 28 साल पहले प्रधानमंत्री शेख हसीना के पारिवारिक आवास पर उनकी हत्या की कोशिश करने वाले 11 लोगों को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। ढाका खबर के अनुसार वर्ष 1989 में उसी दिन हसीना के घर पर बम विस्फोट करने के आरोपी को ढाका की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई। सभी दोषी बांग्लादेश फ्रीडम पार्टी (बीएफपी) के सदस्य हैं और उनमें से प्रत्येक पर अदालत ने 20,000 टका का जुर्माना लगाया है। बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान की हत्या में भी…

Read More

नदी में गिरी बस, भारतीय महिला समेत 31 यात्रियों की मौत

काठमांडू। मध्य नेपाल के धाडिंग जिले में यात्रियों से भरी एक बस बेकाबू होकर नदी में जा गिरी। हादसे में भारतीय महिला सहित 31 लोगों की मौत हुई है। भारतीय महिला की पहचान ममता ठाकुर के रूप में हुई है। धाडिंग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ध्रुबा राज राउत ने बताया कि बस राजबिराज से काठमांडू जा रही थी। सुबह 5.00 बजे घाटबेसी मोड़ के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और बस त्रिशूली नदी में गिर गई। 16 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। राउत ने 31 लोगों के मरने…

Read More

अमेरिकी सीनेटरों की मांग पाकिस्तान की हरकतों को नजर अंदाज न किया जाए

वॉशिंगटन। अमेरिका के छह प्रभावी सांसदों ने अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन से पाकिस्तान को धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के मुद्दे पर विशेष चिंता का विषय वाला देश नामित करने की मांग की है। सीनेटरों का कहना है कि पाक में भेदभाव वाले कानून के जारी रहने का परिणाम आस्था वाले लोगों के मुकदमे के रूप में सामने आ रहा है।सीनेटर बॉब मेनेनडेज, मार्को रबियो, क्रिस कून्स, टॉड यंग, जेफ मर्कले और जेम्स लैंकफोर्ड ने विदेश मंत्री टिलरसन को एक पत्र लिखा है। यह पत्र 13 नवंबर की उस अंतिम…

Read More

होटल के बाहर आत्मघाती हमला, 23 की मौत

मोगादिशु ।  सोमालिया की राजधानी में शनिवार को एक प्रसिद्ध होटल के बाहरआत्मघाती कार बम धमाके में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में सोमाली पुलिस के एक वरिष्ठ कर्नल और पूर्व सांसद भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि हमले में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। होटल के अंदर से गोलियां चलने की आवाजें आ रही हैं। कुछ मिनट इसी इलाके में दूसरा धमाका हुआ। अफ्रीका के सबसे खतरनाक इस्लामी चरमपंथ संगठन अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है। साथ ही दावा…

Read More

दुनिया में सबसे अमीर जेफ बेजोस, एक झटके में कमाए 13,000 करोड़

नई दिल्ली । दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. संपत्ति के मामले में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेजॉन के शेयरों में 2 फीसदी बढ़ोतरी से बेजोस की कुल संपत्ति में 90 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ. उनकी संपत्ति बढ़कर 90.6 अरब डॉलर हो गई जोकि बिल गेट्स की संपत्ति (90.1 अरब डॉलर) से थोड़ी ही ज्यादा है. ग्रॉसरी चेन खरीदने से हुआ फायदा…

Read More

चीन में दुनिया के पहले हाइड्रोजन ट्राम का संचालन शुरू

बीजिंग।  हाइड्रोजन ईंधन बैटरी द्वारा संचालित दुनिया के पहले हाइब्रिड इलेक्ट्रिक ट्राम का चीन में शुक्रवार से संचालन शुरू हो गया। सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में हरित ऊर्जा के इस्तेमाल के लिए इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है। ट्राम के निर्माता चाइना रेलवे रोलिंग कॉरपोरेशन (सीआरआरसी) तांगशान के अनुसार चीनी लोगों के अनुसंधान और विनिमार्ण पर आधारित दुनिया का यह सबसे पहला हाइब्रिड इलेक्ट्रिक ट्राम है जिसकी ऊर्जा का मुख्य स्रोत हाइड्रोजन है। एक रिपोर्ट में बताया कि ट्राम को उत्तर चीन के हेबेइ प्रांत के तांगशान में पहली…

Read More

अमेरिका सख्त, आतंकवाद पर सिखाएगा पाकिस्तान को सबक

वाशिंगटन। अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयिक ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन आतंकवादी संगठनों के खिलाफ  लड़ाई की अपनी रणनीति पर तेजी से आगे से आगे बढ़ रहा है। उसे आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध में पाकिस्तान की ओर से वास्तविक कदम उठाए जाने का इंतजार है। अगर वह आतंकवादी संगठनों के खिलाफ  निर्णायक कार्रवाई करने में विफ ल रहता है तो अमेरिका अपने तरीके से निपटेगा। दक्षिण एंव मध्य एशियाई मुद्दों के कार्यकारी उप मंत्री एलिस जी वेल्स जो कि विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन की क्षेत्र की यात्रा में शामिल…

Read More

अमेरिका के विदेश मंत्री ने की म्यांमार सेना प्रमुख से चर्चा

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने रोहिंग्या संकट को लेकर म्यांमार सशस्त्रबलों के कमांडर इन चीफ जनरल मिन आंग हलांग से बात की है. उन्होंने इस मानवीय संकट को लेकर चिंता जताई. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता हीथर नॉर्ट ने बयान जारी कर कहा कि टिलरसन ने गुरुवार को फोन पर म्यांमार सुरक्षाबलों से राखिने राज्य में हिंसा को समाप्त करने में सरकार की मदद करने का आग्रह किया और इसके साथ रोहिंग्या शरणार्थियों की सुरक्षित घर वापसी का भी आग्रह किया. समाचार एजेंसी एफे ने बयान के…

Read More

अब पूरी दुनिया जानेगी इस अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति की हत्या के राज

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या संबंधी करीब 3000 खुफिया फाइलें जारी करने की अनुमति दी है, लेकिन सैन्य एवं खुफिया अभियानों के बचाव में कुछ संवेदनशील रिकॉर्डों को जारी नहीं किया गया है. नेशनल आर्काइव ने एक बयान में कहा कि उसने 22 नवंबर 1963 में डलास में हुई कैनेडी की हत्या के संबंध में ट्रंप के आदेश पर 2891 रिकॉर्ड जारी किए हैं. हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों के अनुरोध पर ट्रंप कुछ फाइलों को जारी नहीं करने पर सहमत हो गए…

Read More

अमेरिका में पैदा होंगे नई नौकरियों के मौके

हॉस्टन । एक सर्वेक्षण में पता चला है कि अमेरिका में 2018 में रोजगार में 19 फीसदी की वृद्धि होगी, जिससे कई कॉलेज स्नातकों को रोजगार मिलने में मदद मिलेगी. हाल ही में मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में कराए गए सर्वेक्षण से पता चला है कि सूचना सेवा उद्योग में 2018 में रोजगार में बेतहाशा वृद्धि होगी. स्थानीय मीडिया में बुधवार को प्रकाशित सर्वे के मुताबिक, स्नातक डिग्रीधारकों के लिए रोजगार में 15 फीसदी जबकि एसोसिएट डिग्रीधारकों के लिए रोजगार में 40 फीसदी की वृद्धि होगी. पिछले दिनों कई रिपोर्ट में…

Read More