20 वर्ष की सजा सुनने के साथ अदालत में ही अपराधी ने पिया जहर

हेग। बोस्निया के पूर्व जनरल और युद्ध अपराधी स्लोबोदान प्रालियेक की उस समय मौत हो गई जब उन्होंने कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान ही जहर पी लिया। प्रालियेक साल 1992 से 1995 तक बोस्निया में चले गृहयुद्ध के अपराधी थे। स्लोबोदान बोस्निया-क्रोएशिया के उन छह राजनीतिक और सैन्य नेताओं में से थे, जिनकी सुनवाई हेग में अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल ट्राइब्यूनल (आईसीटीवाई) में चल रही थी। 20 साल की सजा कोर्ट ने रखी बरकरार स्लोबोदान को मोस्टार शहर में किए गए युद्ध अपराधों के लिए 2013 में 20 साल की सजा सुनाई…

Read More

एयर फोर्स वन में मीडिया को संबोधित करने वाले पहले भारतीय राज शाह

राज शाह

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस में अहम ओहदा रखने वाले राज शाह राष्ट्रपति के आधिकारिक विमान एयर फोर्स वन में यात्रा के दौरान संबोधित करने वाले पहले भारतीय अमेरिकी बन गए हैं। शाह (33) ने विमान में बातचीत की। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सितंबर में उन्हें प्रिंसिपल डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी नियुक्त किया था। गुजराती मूल के हैं राज ट्रंप मध्यम वर्ग को कर में मिलने वाली राहत और कारोबारी कर राहत पर अहम भाषण देने के लिए मिजूरी गए हैं और शाह भी विमान में उनके साथ…

Read More

चेतावनी के बाद भी उत्तर कोरिया ने दागी नई बैलिस्टिक मिसाइल

बैलिस्टिक मिसाइल

उत्‍तर कोरिया ने कथित तौर पर एक अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया है। रॉयटर्स की खबर के अनुसार, विशेषज्ञों का कहना है कि अब उत्‍तर कोरिया की मिसाइलें वाशिंगटन डीसी तक पहुंच सकती हैं। साउथ कोरिया के सेना प्रमुख ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने एक और बैलेस्टिक मिसाइल दागी है जो जापान में जाकर गिरी है। बताया जा रहा है कि यह एक इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल है। न्यूज एजेंसी योनहाप के अनुसार, अमेरिकी सरकार के सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है। साउथ कोरिया समाचार…

Read More

लोकतांत्रिक सरकार के खिलाफ कट्टरपंथियों का इस्तेमाल कर रही पाक फौज: एमक्यूएम

वॉशिंगटन। मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के नेता अल्ताफ हुसैन ने कहा है कि पाक फौज लोकतांत्रिक शासन को खत्म करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान की सेना देश में जनतंत्र के खिलाफ धार्मिक कट्टरपंथ का इस्तेमाल कर रही है। लदंन में रहने वाले हुसैन ने अमेरिका समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एक पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने पाकिस्तानी सेना को सियासत में दखल नहीं देने के लिए स्पष्ट संदेश देने की मांग की है। हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान के साथ ही पूरी दुनिया में शांति बहाल करने का…

Read More

नेपाल चुनाव :दस साल बाद हो रहा है ऐतिहासिक मतदान

चौतारा। दशकों की अशांति और लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक अस्थिरता के बीच नेपाल के लाखों मतदाता आज राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्यपालिका में अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए मतदान कर रहे हैं। नेपाल में नए संविधान के आने के बाद से पहला आम चुनाव है। आशा की जा रही है कि इस ऐतिहासिक चुनाव के बाद देश लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में आगे बढ़ेगा और स्थिर सरकार के साथ विकास पथ पर अग्रसर होगा। नेपाल में प्रदेश सभा यानी राज्य और प्रतिनिधि सभा यानी संसद-दोनों…

Read More

जॉर्जिया के होटल में आग लगी, 12 लोगों की मौत

बाटुमी।जॉर्जिया के बाटुमी शहर के एक होटल में आग लगने से कम से कम 12 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए हैं। क्षेत्र के स्वास्थ मंत्री जाल माइकलाडजे ने संवाददाताओं को बताया कि 12 लोगों की कार्बन मोनो ऑक्साइड से दम घुटने के कारण मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 10 लोगों को धुएं से आई परेशानियों के चलते अस्पताल में भर्जी कराया गया है। सभी की हालत स्थिर है। प्रवक्ता काखा चिकराडेज ने बताया कि तीन तुर्क और एक इजराइली नागरिक का बाटुमी यूनिवर्सिटी कॉलेज में उपचार…

Read More

मस्जिद पर हमले के बाद आतंकवादियों के खिलाफ मिस्र सेना का अभियान शुरू

काहिरा। मिस्र की वायुसेना ने उत्तरी सिनाई प्रांत में मस्जिद पर हुए हमले के कुछ ही घंटों के भीतर कई आतंकवादियों को मार गिराया और उनके वाहन नष्ट कर दिये। गौरतलब है कि अशांत उत्तरी सिनाई में आतंकवादियों ने जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद पर बम हमला किया जिससे कम से कम 235 नमाजियों की मौत हो गई और 109 अन्य घायल हो गए। सेना के प्रवक्ता तामेर एल-रफाई ने एक बयान में कहा कि वायुसेना ने उत्तरी सिनाई के आसपास के क्षेत्रों में आतंकवादियों के ठिकानों पर…

Read More

अमेरिका ने म्यांमार में रोहिंग्या के खिलाफ हिंसा को बताया ‘नस्लीय संहार’

वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ हिंसा ‘नस्ली संहार’ है। अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा कि इन अत्याचारों को किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने हिंसा के लिए म्यांमार की सेना और स्थानीय तत्वों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। अमेरिकी सांसद और अधिकार समूह ट्रंप प्रशासन से आग्रह करते रहे हैं कि म्यामां में हिंसा को नस्ली संहार घोषित किया जाए। म्यांमार के रखाइन प्रांत में हिंसा के कारण छह लाख से…

Read More

मुगाबे के इस्तीफे के बाद जिम्बाब्वे में आज राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे नांगाग्वा

हरारे। जिम्बाब्वे में रॉबर्ट मुगाबे के उत्तराधिकारी के रूप में एमर्सन नांगाग्वा शुक्रवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। नांगाग्वा इस समय देश से बाहर हैं और राजधानी हरारे में स्वागत के लिए तैयार उनके समर्थक अपने नेता की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।  बता दें कि दो हफ्ते पहले मुगाबे की पत्नी ग्रेस से मतभेद गहरा जाने पर नांगाग्वा उपराष्ट्रपति पद से बर्खास्त कर दिए गए थे। इसके बाद वह सुरक्षा कारणों से देश छोड़कर दक्षिण अफ्रीका चले गए थे। इसके बाद से ही मुगाबे के खिलाफ विरोध…

Read More

सदस्य देशों के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार चीन

नेपीथा। चीन के विदेश मंत्री वांग यी का कहना है कि चीन, दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों के संघ (आसियान) के साथ सहयोग बढ़ाने को तैयार है। विदेश मंत्री ने सोमवार को कहा कि देश 2030 तक चीन-आसियान के बीच रणनीतिक साझेदारी के लिए विजन तैयार करने के चीन के प्रस्ताव पर आसियान की सकारात्मक प्रतिक्रिया की सराहना करता है।  चीन के विदेश मंत्री ने नेपीथा में 13वें एशिया-यूरोप के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर सिंगापुर के अपने समकक्ष विवियन बालकृष्णन के साथ बैठक के दौरान यह बयान दिया। वांग ने…

Read More