ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लूला का सरेंडर,नेता को देख रोने लगे समर्थक

लूला 2003 से 2010 के बीच दो बार राष्ट्रपति बने। ब्राजील। भ्रष्टाचार के मामले में 12 साल की कैद की सजा पाए ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने रविवार को सरेंडर कर दिया, जिसके बाद देश के कई हिस्सों में खूब आतिशबाजी हुई। वहीं कुछ लोग अपने उस नेता को देख रोने लगे, जिसने लाखों लोगों को गरीबी के दलदल से निकाला था। लूला ने साओ पाउलो के मेटलवर्क्स यूनियन हेडक्वार्टर पर दो रातें गुजारने के बाद लूला ने खुद को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।जैसे…

Read More

रोहिंग्या शरणार्थियों को म्यांमार वापस लेने के लिए तैयार नहीं : संयुक्त राष्ट्र

यंगून। सांप्रदायिक हिंसा का शिकार होने के बाद बांग्लादेश और भारत समेत कई देशों में शरण के लिए भटक रहे रोहिंग्या शरणार्थियों को म्यांमार वापस लेने के लिए तैयार नहीं है। इसी साल म्यांमार का दौरा करने वाले संयुक्त राष्ट्र संघ के एक सीनियर अधिकारी ने यह बात कही है। संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के मुताबिक बौद्ध कट्टरपंथियों के हमलों के चलते करीब 7 लाख रोहिंग्या मुस्लिमों को बांग्लादेश में शरण लेनी पड़ी है। म्यांमार के अपने 6 दिन के दौरे के बाद संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार मामलों के असिस्टेंट…

Read More

अपने बर्ताव में बदलाव करे रूस: अमेरिका

वॉशिंगटन। अमेरिका ने रूस के सात प्रभावशाली व्यापारियों और रईसों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये प्रतिबंध रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दामाद के अलावा 12 कंपनियों, 17 वरिष्ठ रूसी अधिकारियों और हथियारों का निर्यात करने वाली एक सरकारी कंपनी पर लगाए गए हैं। गौरतलब है कि पूर्व जासूस सरगई स्क्रिपल को जहर देने के मामले से रूस और पश्चिमी देशों के बीच कूटनीतिक संकट पैदा हो गया है। अमेरिका के इन प्रतिबंधों को लेकर रूस ने कड़ा जवाब देने का ऐलान किया और कहा कि पहले 50 चरणों के…

Read More

फेसबुक पर लगा 3.3 करोड़ डॉलर का जुर्माना

ब्रासिलिया। ब्राजील की एक अदालत ने अमाजोनेस राज्य में हुए भ्रष्टाचार की जांच में सहयोग नहीं करने के कारण सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर तीन करोड़ 30 लाख 40 हजार अमेरिकी डॉलर की जुर्माना राशि के भुगतान का आदेश दिया है। संघीय अभियोजन पक्ष ने कल यह जानकारी दी। फेसबुक पर यह जुर्माना वर्ष 2016 में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच के दौरान व्यक्तियों द्वारा व्हाट्सएप संदेशों के आदान-प्रदान की जानकारी देने में विफल रहने के कारण लगाया गया है। अभियोजकों के मुताबिक फेसबुक के वकील…

Read More

मलेशिया में चुनाव की घोषणा की संभावना

कुआलालंपुर। मलेशिया में संसद को भंग करने तथा चुनाव कराये जाने की संभावनाओं के बीच प्रधानमंत्री नजीब रजाक अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आज एक बैठक कर रहे हैं। सरकारी संवाद समिति बर्नामा के मुताबिक श्री रजाक पुतराजया स्थित अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।रजाक एक मजबूत जनादेश हासिल करने को लेकर दबाव में हैं क्योंकि वह सरकारी कोष के कई बिलियन डॉलर के घोटाले के आरोपों तथा बढ़ती महंगाई के कारण लोगों के आक्रोश का सामना कर रहे…

Read More

अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर तैनात होंगे नेशनल गार्ड

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको के साथ सटी देश की सीमा पर नेशनल गार्ड की तैनाती की उद्घोषणा पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, होमलैंड सुरक्षा सचिव कर्स्टजेन नील्सन ने बुधवार (4 अप्रैल) को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि प्रशासन को उम्मीद है कि नेशनल गार्ड की तैनाती प्रक्रिया तत्काल शुरू हो जाएगी।उन्होंने कहा, इस प्रशासन द्वारा उठाए गए अनेक कदमों के बावजूद..हम अपनी सीमा में अस्वीकार्य मात्रा में अवैध मादक पदार्थो, दूसरे देशों के आपराधिक संगठनों से खतरानक गतिविधियां…

Read More

सऊदी अरब में तीन दशक बाद 18 अप्रैल को खुलेगा पहला सिनेमाघर

रियाद। सऊदी अरब में तीन दशक से अधिक समय के अंतराल के बाद इस महीने की 18 तारीख को पहला सिनेमाघर शुरू किया जाएगा। देश में पिछले साल उदारवादी कदम उठाते हुए सिनेमा पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया गया था।सऊदी की सरकारी मीडिया के अनुसार, एएमसी एंटरटेन्मेंट को सिनेमाघर चलाने के लिए पहला लाइसेंस दिया गया है। आशा की जा रही है कि यह अमेरिकी कंपनी अगले पांच साल में सऊदी अरब के 15 शहरों में 40 से ज्यादा सिनेमाघरों की शुरुआत करेगी। सूचना मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय संचार केन्द्र की…

Read More

रूस की ब्रिटेन के साथ संयुक्त जांच की अपील खारिज

मॉस्को। जासूस को जहर देने के मामले में रासायनिक हथियारों पर निगरानी रखने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठन में ब्रिटेन के साथ संयुक्त जांच की अपील खारिज होने के बाद रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से गुरुवार को तत्काल बैठक बुलाने का अनुरोध किया। ब्रिटेन ने कहा है कि रूस के पूर्व डबल एजेंट सर्गेइ स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया पर चार मार्च को हुए हमले के पीछे रूस के होने की पूरी संभावना है। बहरहाल, रूस इस मामले में किसी तरह की संलिप्तता से लगातार इनकार करता रहा है। ब्रिटेन…

Read More

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट शहर में ओपनिंग सेरेमनी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 का आगाज

कॉमनवेल्थं देशों में में वह सभी 53 देश शामिल हैं जो कभी ब्रिटिश औपनिवेशिक व्यवस्था का हिस्सा थे। पहला राष्ट्रमंडल खेल 1930 में कनाडा में खेला गया था और तब से ही इसका आयोजन हर 4 साल बाद होता रहा है।  नई दिल्ली। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के क्ववींसलैंड में ओपनिंग सेरेमनी के आगाज के साथ ही 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज हो गया है। समारोह का भव्य आगाज हुआ इसबार कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट शहर में हो रहे हैं।भारत की तरफ से तिरंगे को संभालने की जिम्मेदारी बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू…

Read More

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला 6 साल बाद पहुंचीं पाकिस्तान

मलाला

इस्लामाबाद : नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई गुरुवार को पाकिस्तान लौट गई हैं. साल 2012 में तालिबानी आतंकियों द्वारा किये गये हमले के बाद मलाला की यह पहली पाकिस्तान यात्रा है. पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया कि मलाला उस घटना के बाद पहली बार पाकिस्तान लौटी हैं, जब साल 2012 में लड़कियों के लिए शिक्षा की वकालत करने के लिए तालिबान के एक बंदूकधारी ने उन्हें सिर पर गोली मारी थी. यानी पूरे 6 साल बाद मलाला अपने देश वापस गई हैं. बता दें कि तालिबानी हमले के बाद मलाला…

Read More